



Day: September 24, 2022


बाबूलाल नागर का यू टर्न, कभी पायलट तो कभी गहलोत के समर्थन में कर रहे हैं बयानबाजी: राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम की चर्चाओं के बीच सियासी बयानबाजी चरम पर, कल तक सचिन पायलट के समर्थन में बयान देने वाले मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने लिया यू टर्न, शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए नागर ने कहा- ‘सीएम अशोक गहलोत को मिल रही है बड़ी जिम्मेदारी, देश के हर कांग्रेसी के लिए यह है गर्व की बात, अगर कांग्रेस की सरकार 5 साल चलानी है तो गहलोत को ही बने रहना चाहिए CM पद पर, यदि गहलोत अध्यक्ष बनने के बाद CM नही रहते हैं तो गहलोत की छत्रछाया व आशीर्वाद से चलनी चाहिए सरकार, ऐसा व्यक्ति गहलोत का स्थान ले, जिसको उनका आशीर्वाद व मिले सहयोग, अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर 5 साल सरकार चलना हो जाएगा मुश्किल,’ इससे पहले शुक्रवार नागर सचिन पायलट की काबिलियत और उनके पिता राजेश पायलट के साथ अपने संबंधों की दुहाई देते हुए आ रहे थे नजर
24 Sep 2022
Read More »

सचिन पायलट जयपुर में, आवास पर मंत्रियों विधायकों से मुलाकातों का दौर जारी, चर्चाओं का बाजार गर्म: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने के बाद सीएम की कुर्सी जाना तय, तो सूत्रों के अनुसार टोंक विधायक सचिन पायलट का मुख्यमंत्री बनना तय, इसी बीच कट्टर गहलोत समर्थक विधायकों एवं मंत्रियों का पायलट आवास पर मुलाकातों का दौर जारी, विधायक अमीन खान, खुशवीर सिंह जोजावर, परसराम मोरदिया, विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा ने की पायलट से उनके आवास पर मुलाकात, पायलट से मुलाकात के बाद बोले शर्मा- प्रदेश में सचिन पायलट का नहीं है कोई दूसरा विकल्प, राजस्थान में सरकार रिपीट करने के लिए पायलट को जिम्मेदारी देना जरूरी, वहीं तोड़ सकते हैं राजस्थान में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस का ट्रेंड, तो जोजावर ने कहा- ‘गहलोत के बाद पायलट ही है मुख्यमंत्री के लिए सबसे काबिल व्यक्ति, इससे पहले शुक्रवार को कई निर्दलीय विधायकों एवं बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों ने सचिन पायलट से विधानसभा में अध्यक्ष सीपी जोशी के कक्ष में की थी मुलाकात
24 Sep 2022
Read More »

आलाकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम, सोनिया जिसे करेगी तय, वही बनेगा CM- परसादी का बड़ा बयान: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बीच राजस्थान में बड़े सियासी फेरबदल को लेकर अटकलों का बाजार गर्म, सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष चुने जाने पर टोंक विधायक सचिन पायलट को आलाकमान से मिल चुकी है मुख्यमंत्री पद की मंजूरी, लेकिन सीएम गहलोत के समर्थक लगातार कर रहे हैं अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए रखने की मांग, इसी कड़ी में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने मीडिया में बात करते हुए कहा- ‘मैं चाहता हूं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बने रहें मुख्यमंत्री, पिछली तीन बार से मैं हूं उनके साथ जुड़ा हुआ,’ वहीं बसपा से कांग्रेस में आए राजेंद्र गुढ़ा के सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाने वाले बयान पर बोले मीणा- ‘आलाकमान तय करेगा मुख्यमंत्री का नाम, सोनिया गांधी जिसे चाहेंगी वही बनेगा मुख्यमंत्री, राजस्थान के साथ साथ छत्तीसगढ़ में सरकार को रिपीट करना है जरुरी, नहीं तो देश में हो जाएगा लोकतंत्र का खतरा पैदा, ऐसे में सीएम गहलोत हैं दोनों राज्यों में सरकार रिपीट करवाने के लिए प्रयासरत
24 Sep 2022
Read More »

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, थरूर ने प्रतिनिधि के जरिये मंगवाया के नामांकन पत्र: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बड़ा सियासी अपडेट, कांग्रेस सांसद एवं दिग्गज नेता शशि थरूर लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, शनिवार को थरूर ने अपने प्रतिनिधि के जरिये मंगाया नामांकन पत्र, हालांकि नामांकन दाखिल करते वक़्त खुद थरूर को होना होगा चुनाव अधिकारीयों के सामने पेश, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनावी घमासान में उतरने पर लग चुकी है मुहर, ऐसे में अब मुकाबला शशि थरूर और अशोक गहलोत के बीच माना जा रहा यही साफ़, सियासी जानकारों की मानें तो अशोक गहलोत के चुनाव में बाजी मारने के हैं पुरे चांस, नामांकन की प्रक्रिया आज से हो चुकी है शुरू और 30 सितंबर तक रहेंगे जारी, पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण इस मतदान की देखरेख में भरे जाएंगे नामांकन, नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है और 17 अक्टूबर को होगी वोटिंग, जबकि चुनाव परिणाम 19 अक्टूबर को किए जाएंगे घोषित
24 Sep 2022
Read More »

गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक के बेटों ने बिल पास करवाने के लिए ली रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार: राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान के अलवर जिले में अशोक गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का बड़ा उदाहरण किया गया पेश, जिले के थानागाजी से निर्दलीय एवं गहलोत समर्थित विधायक कांति मीणा के बेटे द्वारा परिवादी से घूस मांगने का मामला आया सामने, जानकारी के मुताबिक थानागाजी से निर्दलीय विधायक के बेटे लोकेश ने परिवादी से हैंडपंप लगाने के काम को लेकर मांगी 5 लाख रूपये की घूस तो दूसरे बेटे कृष्णकांत ने ली घूस, ऐसे में जयपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्दलीय विधायक कांतिलाल मीणा के दोनों बेटों लोकेश व कृष्णकांत को पांच लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, इसके साथी ही राजगढ़ विकास अधिकारी नेतराम व प्रधान के बेटे जयप्रकाश को भी ACB ने किया गिरफ्तार, दरअसल परिवादी के 26 लाख के बिल अटके पड़े थे, ऐसे में 15 लाख का बिल पास कराने की एवज में 5 लाख रूपये मांगी गई थी रिश्वत
24 Sep 2022
Read More »



