



Day: September 24, 2022


बीजेपी विधायकों ने सदन को बना रखा है मनोरंजन का अड्डा, खेल रहे ताश, प्रदेश का हो रहा नाश- अखिलेश: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली खबर आई सामने, मानसून सत्र के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने बीजेपी विधायकों के वीडियो जारी कर साधा निशाना, इस वीडियो में एक विधायक मोबाइल पर गेम खेलते नजर आ रहे तो दूसरे रजनीगंधा तथा तुलसी जर्दा का कर रहे हैं मिश्रण, इस वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- भाजपाई विधायक उप्र विधानसभा के सत्र में खेल रहे हैं ताश और कर रहे हैं प्रदेश का नाश, भाजपा के उन विधायक जी को धन्यवाद जिन्होंने पीछे से ये वीडियो बनाकर व वाइरल कर किया है जनहित का काम, अब देखना ये है कि मुख्यमंत्री जी इन मा. विधायकजी पर ‘नैतिक बुलडोज़र’ कब चलाएँगे?’, उक्त वीडियो में महोबा से बीजेपी विधायक सदन में मोबाइल पर खेल रहे थे वीडियो गेम तो झांसी से बीजेपी विधायक रजनीगंधा के साथ खा रहे थे तंबाकू
24 Sep 2022
Read More »

भारत-पाकिस्तान एक साथ बैठ कर निकालें जम्मू-कश्मीर का हल तो यह देश के लिए भी होगा अच्छा- महबूबा: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर अलापा पाकिस्तानी राग, शनिवार को अनंतनाग में महबूबा ने पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान की तारीफ करती दिखाई दी, महबूबा ने कहा- ‘अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने और दोनों देशों के रिश्तों को अच्छा करने की कही है बात तो यह होना चाहिए, जैसे वाजपेयी जी के समय दोनों देशों ने बैठकर की थी बात ठीक वैसे ही दोनों देश जम्मू-कश्मीर का निकालें हल तो यह देश के लिए भी होगा अच्छा,’ इससे पहले भी महबूबा अलाप चुकी है पाकिस्तान का राग, इसी साल 13 फरवरी को महबूबा ने की थी पाकिस्तान के साथ बातचीत की मांग, दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने शुक्रवार 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र में कहा था कि, ‘पाकिस्तान भारत समेत अपने सभी पड़ोसियों के साथ चाहता है अमन, लेकिन दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और स्थिरता कश्मीर मुद्दे के उचित और स्थायी समाधान पर करती है निर्भर
24 Sep 2022
Read More »

कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर हेमा मालिनी का तंज- क्या राखी सावंत को भी भेज देंगे?: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिनों अपने परिवार के साथ किया वृंदावन के मंदिरों का दौरा व की पूजा अर्चना, मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा- यह हमारा सौभाग्य है कि हमें भगवान कृष्ण और राधे मां को देखने का मिला सौभाग्य,’ इसी बीच सियासी गलियारों में चल पड़ी कंगना के मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा, जबकि मथुरा सीट से बीजेपी के टिकट पर लगातार दो बार सांसद रह चुकी दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी हैं वर्तमान सांसद, वहीं शनिवार को मथुरा पहुंची हेमा मालिनी से जब मीडिया ने कंगना रनौत के चुनाव लड़ने की खबरों लर पूछा सवाल, तो हेमा ने कहा- अच्छी बात है, मेरा विश्वास भगवान के ऊपर है, सब जानते हैं भगवान कृष्ण, कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे, आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही बनेगा सांसद, आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए, कल को राखी सावंत को भी भेज देंगे चुनाव लड़ने’
24 Sep 2022
Read More »

गहलोत के बाद नहीं है पायलट से बेस्ट सीएम फेस, नवरात्री में सचिन बन जाएंगे मुख्यमंत्री- गुढ़ा का बड़ा बयान: राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं के बीच कई कांग्रेसी विधायकों एवं मंत्रियों के बदले सुर, कल तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुणगान करने वाले विधायक अब सचिन पायलट के समर्थन में कर रहे हैं बयानबाजी, इसका सबसे बड़ा उदाहरण है राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा, शुक्रवार के बाद शनिवार को मीडिया से बात करते हुए गुढ़ा ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अशोक गहलोत का अब कांग्रेस अध्यक्ष बनना हो गया है तय, गहलोत के बाद अब मेरी जानकारी में कांग्रेस में सचिन पायलट से बेस्ट कोई नहीं है सीएम फेस, नवरात्रि में सचिन पायलट बन जाएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, वे हैं युवा नेता और करते हैं अपने अंदाज से राजनीति, अशोक गहलोत दिल्ली गए तब दिल्ली में बारिश हुई, इसका मतलब कांग्रेस देश में होगी और मजबूत, पायलट जयपुर आए तो भी हुई बारिश, इसका मतलब यही है कि 2023 में सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस फिर से करेगी जीत दर्ज, बारिश का शगुन है काफी अच्छा’
24 Sep 2022
Read More »



मुख्यमंत्री बनने की खबरों के बीच पायलट के आवास पर पहुंचा बुलडोजर, अधिकारियों में मचा हड़कंप: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर चल रही सियासी गहमागहमी के बीच सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट हुई तेज, पार्टी अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को छोड़ना होगा सीएम का पद, वहीं सूत्रों के अनुसार आलाकमान ने अगले सीएम के रूप में सचिन पायलट को दी हरी झंडी, इसी सिलसिले में दिल्ली से जयपुर पहुंचे पायलट ने शुक्रवार और शनिवार को कई पार्टी विधायकों एवं मंत्रियों से की मुलाकात, लेकिन शनिवार को पायलट आवास पर हुई अजीबोगरीब घटना ने कर दिया सभी को चकित, एकाएक पायलट के आवास बाहर आकर हो गया खड़ा एक बुलडोजर और आवास में घुसने का करने लगा प्रयास, इसे देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों में मच गया हड़कंप, जब बुलडोजर चालक से पूछा गया सवाल तो स्थिति हुई साफ़, दरअसल पास ही स्थित राजभवन में सफाई के लिए जा रहा था उक्त बुलडोजर, लेकिन वो पायलट के निवास को ही समझ गया राजभवन और करने लगा प्रवेश, गलती का एहसास होने के बाद यह बुलडोजर पायलट निवास से हो गया रवाना
24 Sep 2022
Read More »


अंकिता हत्याकांड को सीएम गहलोत ने बताया निंदनीय, मामले की निष्पक्ष त्वरित जांच की उठाई मांग: देवभूमि उत्तराखंड में हुए अंकिता हत्याकांड से उबल रहा है पूरा प्रदेश, एक रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली अंकिता भंडारी की इसलिए नहर में धक्का देकर कर दी गई हत्या, क्योंकि उसने गेस्ट के साथ सोने से कर दिया था इनकार, हत्याकांड में भाजपा नेता के बेटे का नाम सामने आने से सियासी बयानबाजी हुई तेज, हालांकि बीजेपी ने पिता पुत्र दोनों को पार्टी से कर दिया है बाहर, लेकिन लोगों के साथ साथ विपक्षी दलों में रोष है व्याप्त, अंकिता हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुःख, ट्वीट कर लिखा- ‘उत्तराखंड के ऋषिकेश में 19 वर्षीय युवती अंकिता भंडारी की हत्या बेहद निंदनीय और दुखद है, जैसे कि खबरें आ रही हैं बीजेपी नेता पुत्र द्वारा युवती पर जिस रूप में बनाया गया दबाव और फिर उसकी जघन्य हत्या की गयी, इसे लेकर लोगों में है बेहद आक्रोश, उत्तराखंड भाजपा सरकार से मेरी मांग है कि घटना की निष्पक्षता से हो त्वरित जांच, आरोपी बख्शे न जाएं और पीड़ित परिवार को मिले न्याय’
24 Sep 2022
Read More »


