Day: September 23, 2022

पायलट पहुंचे जयपुर

दिल्ली से जयपुर पहुंचे सचिन पायलट ने सीधे विधानसभा में ली एंट्री, पार्टी विधायकों से करेंगे मुलाकात: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में सियासी उठापठक की खबरों के बीच दिल्ली से जयपुर पहुंचे सचिन पायलट, आलाकामन के कहने पर सचिन पायलट विधायकों से करेंगे मुलाकात, जिसके चलते जयपुर पहुंचते ही सीधे पहले राजस्थान विधानसभा पहुंचे सचिन पायलट, जहां कांग्रेस और अन्य समर्थित विधायकों से सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुलाकात करेंगे पायलट, सूत्रों की मानें तो खुद आलाकमान ने सचिन पायलट को प्रदेश के विधायकों से मुलाकात कर मेल मिलाप बढ़ाने की दी है सलाह, कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने का कर लिया है फैसला, सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पायलट को जल्द ही बनाया जा सकता है राजस्थान का नया मुख्यमंत्री, इससे पहले आज पायलट की दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरें आ रही थी सामने, लेकिन अचानक जयपुर और फिर सीधे विधानसभा पहुंचकर पायलट दिया बड़ा झटका, तो क्या कोच्चि जाने से पहले ही पायलट ने सोनिया से मुलाकात कर ले लिया था आशीर्वाद?

Read More »
सीएम गहलोत पहुंचे शिरडी

अध्यक्ष पद चुनाव से पहले सीएम गहलोत पहुंचे शिरडी, साईं बाबा के दरबार में टेका माथा, लिया आशीर्वाद: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर स्थिति अब लगभग हुई साफ़, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे आगे कांग्रेस अध्यक्ष, हालांकि अभी चुनाव के बाद ही उनके नाम पर लगेगी मुहर, क्योंकि सीएम गहलोत के सामने कांग्रेस नेता शशि थरूर भी हैं चुनावी मैदान में, इसी बीच कोच्चि में चुनाव लड़ने की हामी भरने के बाद सीएम गहलोत पहुंचे महाराष्ट्र के शिरडी, शिरडी पहुंच सीएम गहलोत ने साईं बाबा मंदिर में किए दर्शन एवं साईं बाबा से सभी की खुशहाली के लिए की प्रार्थना, इस दौरान सीएम गहलोत ने मंदिर परिसर में उपस्थित लोगों से की मुलाकात, इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, महाराष्ट्र सीएलपी लीडर बालासाहेब थोराट सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद, शिरडी से देर शाम सीएम गहलोत का दिल्ली पहुंचने का है कार्यक्रम, दिल्ली पहुंच आगामी चुनाव को लेकर सीएम गहलोत करने वाले हैं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात

Read More »
फागू चौहान की बिगड़ी तबियत

राज्यपाल फागू चौहान की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से लाया गया दिल्ली: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे के राज्यपाल फागू चौहान की अचानक बिगड़ी तबियत, देर रात पटना स्थित आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था भर्ती लेकिन बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए पटना से लाया गया दिल्ली, दिल्ली के एम्स अस्पताल में जारी है उनका इलाज, गुरूवार को अचानक से उनकी तबीयतर ख़राब होने के बाद उन्हें कराया गया था अपस्ताल में भर्ती, बता दें कि फागू चौहान साल 2019 से हैं बिहार के राज्यपाल, 74 साल के चौहान मूल रूप से हैं उत्तर प्रदेश के रहने वाले, फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों का भी रह चुकें हैं हिस्सा, वे पहली बार 1985 में बने थे विधायक, 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते, इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी वे बने विधायक, 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर की थी जीत दर्ज और 2019 में उन्हें किया गया बिहार का राज्यपाल नियुक्त

Read More »
शाह के निशाने पर लालू-नीतीश

मेरे आने से लालू और नीतीश की जोड़ी को हो रहा है पेट में दर्द- अमित शाह ने साधा महागठबंधन पर निशाना: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, केंद्रीय गृहमंत्री एवं बीजेपी के चाणक्य अमित शाह का मिशन बिहार, अपने दो दिनों के बिहार दौरे के पहले दिन पूर्णियां पहुंचे शाह ने जन भावना महासभा में लिया भाग और महागठबंधन पर साधा जमकर निशाना, कहा- नीतीश के साथ साजिशकर्ता बैठे हैं सत्ता में, आलम ये है कि चारा घोटाला वाले बन बैठे हैं मंत्री, मेरे दौरे से लालू-नितीश के पेट में हो गया है दर्द, वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे, झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन किया है यही काम, लालू की गोद में बैठ गए हैं नीतीश, 2014 में, आपके के पास केवल 2 लोकसभा सीटें थीं, ‘ना घर के रहे थे, न घाट के’, 2024 के लोकसभा चुनाव आने दें, बिहार की जनता लालू-नीतीश की जोड़ी का कर देगी सफाया, हम 2025 के चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ आने जा रहे हैं सत्ता में’

Read More »
पीएम मोदी का बड़ा बयान

अपने कमिटमेंट को पूरा करने के ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही आज दुनिया जुड़ रही है भारत के साथ- पीएम मोदी: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में तमाम राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन को किया संबोधित, वीसी के जरिए पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पीएम मोदी ने कहा- ‘आज भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ बढ़ रहा है आगे, भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और हमारी इकोलॉजी को कर रही है मजबूत भी, ऐसे में भारत के लिए अगले 25 साल हैं काफी अहम, अपने कमिटमेंट को पूरा करने के हमारे ट्रैक रिकॉर्ड के कारण ही दुनिया आज भारत के साथ जुड़ भी रही है, भारत ने साल 2070 तक नेट जीरो का रखा है टारगेट, अब देश का फोकस ग्रीन ग्रोथ पर है, ग्रीन जॉब्स पर है और इन सभी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए, हर राज्य के पर्यावरण मंत्रालय की भूमिका है बहुत बड़ी, मैं सभी पर्यावरण मंत्रियों से आग्रह करूंगा कि राज्यों में सर्कुलर इकॉनॉमी को दें ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा, इससे वेस्ट मैनेजमेंट और सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति की मिलेगी हमें ताकत’

Read More »
मायावती ने कसा बीजेपी पर तंज

अब क्या मस्जिद-मदरसों के प्रति बदल जाएगा BJP का नकारात्मक रुख?- मायावती का भाजपा पर तंज: देश की सियासत से जुड़ी खबर, दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित मस्जिद का RSS प्रमुख भागवत ने किया दौरा, इसके बाद आजादपुर में मदरसा तजावीदुल कुरान का भी भागवत ने किया दौरा, इस दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम इमाम ऑर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी भागवत को बताया राष्ट्रपिता, भागवत के इस दौरे को लेकर उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कसा तंज, ट्वीट कर लिखा- ‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा कल दिल्ली स्थित मस्जिद/मदरसे में जाकर उलेमाओं से मुलाकात करने और फिर उनसे अपने आपको राष्ट्रपिता व राष्ट्र ऋषि कहलवाने के बाद क्या बीजेपी व इनकी सरकारों का मुस्लिम समाज व उनके मस्जिद-मदरसों के प्रति नकारात्मक रुख व बर्ताव में आएगा बदलाव?, यूपी सरकार खुली जगह में कुछ मिनट की अकेले में नमाज़ पढ़ने की मजबूरी को भी नहीं कर पा रही है सहन और सरकारी मदरसों की उपेक्षा करते हुए निजी मदरसों में भी हस्तक्षेप पर है उतारू, किन्तु आरएसएस प्रमुख की इस बारे में गहरी चुप्पी के क्या मायने निकल रहे हैं इस पर भी वे जरूर करें गौर’

Read More »
bhagavanta maana2 sixteen nine

2024 से पहले टूट कर गिर जाएगी आप सरकार, मान बनेंगे पंजाब के एकनाथ शिंदे- विपक्ष का बड़ा दावा: पंजाब कांग्रेस ने किया बड़ा दावा, कहा- साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले टूट जाएगी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस का दावा है कि आप के 12 असंतुष्ठ विधायक दूसरी पार्टियों में तलाश रहे हैं मौके, यही नहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ आप ‘ऑपरेशन लोटस’ की कहानी गढ़कर भटकाना चाह रही है लोगों का ध्यान, कांग्रेस के पंजाब प्रमुख राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने आप के ‘ऑपरेशन लोटस’ की बात पर उठाए सवाल उठाए, कहा- आप के 9 विधायक कांग्रेस के संपर्क में थे और तीन की भाजपा के साथ चल रही थी बातचीत, ये नेता विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही हुए थे आप में शामिल,’ वहीं विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी दावा किया कि 2024 संसदीय चुनाव से पहले गिर जाएगी आप सरकार, यही नहीं बाजवा ने बड़ा दावा करते हुए कहा- ‘यह साफ है कि मान संसदीय चुनाव से पहले बनने जा रहे हैं पंजाब के एकनाथ शिंदे,’ साथ ही बाजवा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को भी मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की बताया एक चाल

Read More »