Day: September 23, 2022

img 20220923 wa0207

आलाकमान ने पायलट का नाम कर दिया है तय, हम सब विधायकों का समर्थन उनके साथ- गुढ़ा का बड़ा बयान: कट्टर गहलोत समर्थक और सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे सचिन पायलट, क्योंकि आलाकमान सीएम के लिए तय करेगा पायलट का नाम, और जिसका नाम तय करेगा आलाकमान सभी विधायक करेंगे उसी का समर्थन, अभी सबसे आगे चल रहा है सचिन पायलट का नाम, मेरा मानना है पायलट ही होंगे अगले मुख्यमंत्री, जहां तक बात है अशोक गहलोत की तो, गहलोत जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर दिल्ली जा रहे हैं और पायलट सीएम बनने जयपुर आ रहे हैं, इसीलिए आज मौसम भी बड़ा खुशनुमा है, बारिश हो रही है, बारिश होना शुभ शगुन होता है,’ गुढा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में कोई किसी आदमी के साथ नहीं होता,यहां सब आलाकमान के साथ होते हैं और आलाकमान के निर्देश ही मानते हैं, मैं दो बार गहलोत सरकार में मंत्री रह चुका हूं, इसलिए इसका अनुभव मुझे है,’ कुछ दिनों पहले तक कट्टर गहलोत समर्थक माने जाने वाले राजेंद्र गुढा के बयानों की सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चा

Read More »
img 20220923 214506

CM के खिलाफ PayCM अभियान पर गरमाई सियासत, डीके, सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेता पहुंचे हिरासत में: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश से पहले गरमाई कर्नाटक की सियासत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को निशाना बनाने वाले ‘PayCM’ पोस्टर अभियान को लेकर डीके शिवकुमार, बीके हरिप्रसाद, प्रियांक खड़गे, रणदीप सिंह सुरजेवाला को पुलिस ने लिया हिरासत में, सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं की तरफ से बिल्डरों, ठेकेदारों और अन्य से 40 प्रतिशत कमीशन लेने के आरोपों के तहत कांग्रेस ने चलाया यह अभियान, ई-वॉलेट पेटीएम के डिजाइन से मिलते-जुलते पोस्टर और क्यूआर कोड पर मिस्टर बोम्मई की फोटो और 40 प्रतिशत यहां किए गए स्वीकार मैसेज के साथ बेंगलुरू में लगाए गए थे ये पोस्टर, इसे स्कैन करने पर क्यूआर कोड एक वेबसाइट पर ले जाता है जिसे कुछ दिन पहले कांग्रेस ने किया था लॉन्च, वहीं, पोस्टर पर अपनी तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर अभिनेता अखिल अय्यर ने कांग्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, कहा- 40 प्रतिशत सरकार है कांग्रेस का अभियान, मेरा इससे नहीं कुछ भी लेना देना, मैं करूंगा कानूनी कार्रवाई

Read More »
सीएम आवास पर अहम बैठक

सीएम अशोक गहलोत पहुंचे जयपुर, सभी मंत्रियों को 8 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचने के दिए निर्देश: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में चल रही सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे जयपुर, सीएम आवास पर सभी मंत्रियों को रात 8 बजे पहुंचने के दिए निर्देश, सीएम आवास पर होने वाली यह बैठक है कई मायनों में अहम, महाराष्ट्र से जयपुर पहुंचे सीएम गहलोत का पहले दिल्ली जाने का था कार्यक्रम लेकिन एकाएक कार्यक्रम में हुए बदलाव के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म, इससे पहले मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सचिन पायलट ने विधानसभा पहुंचे पार्टी विधायकों से की थी मुलाकात, यही नहीं सियासी जानकारों का ये भी मानना है कि पिछले कुछ दिनों में सचिन पायलट ने पार्टी के करीब 100 विधायकों से की थी दूरभाष पर चर्चा

Read More »
सौम्या को लगा बड़ा झटका

जयपुर नगर निगम ग्रेटर मेयर सौम्या को लगा बड़ा झटका, SC ने सरकार को कार्रवाई के लिए किया स्वतंत्र: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर की मुश्किलें नहीं ले रही ख़त्म होने का नाम, सुप्रीम कोर्ट से सौम्या को लगा बड़ा झटका, राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो न्यायिक जांच रिपोर्ट पेश की थी उसे कोर्ट ने सही मानते हुए सरकार को कार्रवाई के लिए कर दिया है स्वतंत्र, हालांकि कोर्ट ने कार्रवाई 2 दिन बाद यानी 25 सितंबर बाद ही करने के दिए हैं निर्देश, इसके बाद सम्भावना है कि 26 सितंबर को कोर्ट के आदेशों की रिर्टन कॉपी मिलने के बाद सरकार सौम्या गुर्जर को किसी भी समय पद से कर सकती है बर्खास्त, मेयर सौम्या गुर्जर और अन्य तीन पार्षदों के खिलाफ जून 2021 में शुरू की गई न्यायिक जांच की रिपोर्ट पिछले महीने 10 अगस्त को सरकार को की गई थी पेश, जिसमें सौम्या समेत अन्य 3 पार्षदों को पाया गया था दोषी, इस रिपोर्ट को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था और मामले पर जल्द से जल्द सुनवाई की उठाई थी मांग

Read More »
'राइट टू हेल्थ बिल' नहीं हुआ पास

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, ‘राइट टू हेल्थ बिल’ नहीं हुआ पास: राजस्थान की 15वीं राजस्थान विधानसभा का 7वें सत्र दूसरा चरण शुक्रवार को हुआ समाप्त, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने की सदन की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष के सवालों के बीच राइट टू हेल्थ बिल नहीं हुआ पास, शुक्रवार को राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में रखा राइट टू हेल्थ बिल, लेकिन सदन में चर्चा के दौरान विपक्ष के साथ साथ सत्ता दल के विधायकों के द्वारा सवाल उठाने के बाद चिकित्सा मंत्री ने विधेयक को प्रवर समिति को किया गया निर्दिष्ट, अब प्रवर समिति अपना प्रतिवेदन आगामी सत्र के प्रथम सत्र में करेगी प्रस्तुत, सात दिनों के भीतर प्रवर समिति करेगी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत, ऐसे में अब हर राजस्थानी को इलाज के साथ शुद्ध खाना-पानी और सफाई की गांरटी मिलने में लगेगा अभी थोड़ा वक़्त

Read More »
LG का बड़ा फैसला

दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने AAP विधायकों के आरोपों के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा दर्ज: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार की शराब नीति में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर सियासत चरम पर, इस मामले के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर खादी का चैयरमेन रहते हुए उन पर हेराफेरी का लगाया था आरोप, अब इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए एलजी विनय सक्सेना ने आम आदमी पार्टी और उसके पांच नेताओं के खिलाफ कथित आरोपों को लेकर मानहानि का मुकदमा कराया दर्ज, 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए दिल्ली एलजी ने अदालत को बताया कि ‘आप’ ने नियोजित मकसद के साथ कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लगाए थे ये आरोप, ‘आप’ नेताओं का दावा है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान LG 1,400 करोड़ रुपये के घोटाले में थे शामिल

Read More »
दशहरा रैली को लेकर शिंदे गुट को लगा बड़ा झटका

दशहरा रैली को लेकर शिंदे गुट को लगा बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उद्धव ठाकरे को दी इजाजत: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवाजी पार्क में होने वाली शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर बड़ी खबर, उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क में मिली रैली की इजाजत, शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट को दिया बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से दादर से विधायक सदा सरवनकर की याचिका को किया खारिज, वहीं उद्धव ठाकरे को दशहरा रैली के लिए दे दी इजाजत, विधायक सदा सरवानकर ने अपने आप को मूल शिवसेना बताते हुए दशहरा रैली करने की उठाई थी मांग और उद्धव ठाकरे की याचिका में किया था हस्तक्षेप, इससे पहले बीएमसी ने शिवसेना के दोनों गुटों को शिवाजी पार्क में होने वाली रैली के आयोजन की नहीं दी थी अनुमति, कानून व्यवस्था के लिहाज से किसी भी एक गुट को रैली की अनुमति देने पर शिवाजी पार्क में गंभीर समस्या हो सकती थी खड़ी

Read More »