Day: September 21, 2022

bahrat jodo yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में दिखे सावरकर के पोस्टर, BJP ने कसा तंज- कभी नहीं से देर भली: राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का आज है 14वां दिन, यात्रा के स्वागत के लिए केरल में पार्टी के कार्यकर्ताओं से हुई ऐसी गलती जिसको देख हर कोई रह गया हतप्रभ, कांग्रेस की इस यात्रा के दौरान कोच्चि में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के लगाए गए थे पोस्टर, जिसमें सेनानियों के साथ विनायक दामोदर सावरकर की भी लगाई गई थी तस्वीर, केरल के निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस तस्वीर का वीडियो किया पोस्ट, मामले के संज्ञान में आते ही सावरकर की तस्वीर को ढक दिया गया महात्मा गांधी की तस्वीर से, इस पर भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर मजे लेते हुए ट्वीट कर लिखा- कभी नहीं से देर भली, वीर सावरकर की तस्वीरें एर्नाकुलम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कर रही हैं सुशोभित, हालांकि देर से ही सही,’ वहीं शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया- राहुल जी, आप इतिहास को कितना भी आजमा लें, सच सामने आएगा कि सावरकर वीर थे! जो छुपाते हैं वे हैं “कायर”

Read More »
मुंबई के साथ है शिवसेना का अटूट संबंध

मुंबई के साथ है शिवसेना का अटूट संबंध, निकाय चुनावों में इसे आजमाने की BJP को देता हूं चुनौती- ठाकरे: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मुंबई निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी पहुंची चरम पर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया पलटवार, गोरेगांव उपनगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले ठाकरे- ‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पार्टी से मुंबई निकाय चुनावों में शिवसेना को उसकी जगह दिखाने के लिए कहा है लेकिन मैं आपको इसे आजमाने की देता हूं चुनौती, मुंबई के साथ शिवसेना का है अटूट रिश्ता और पार्टी आम मुंबई वासियों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई है गहराई से, जब भी आवश्यकता होती है, हम उनकी मदद के लिए हैं दौड़ पड़ते, भाजपा बताए कि महानगर के निर्माण में उसका क्या है योगदान, मुझे संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन में भाग लेने वाले अपने परिवार पर है गर्व,’ वहीं कोविड महामारी के दौरान भ्रष्टाचार के भाजपा के आरोपों की ओर इशारा करते हुए बोले ठाकरे- ‘अगर जानें बचाना भ्रष्टाचार है तो हमने यह किया है’

Read More »
balaknath 768x503

BJP नेत्री को धमकी देकर 56 टुकड़े करने वाले को सांसद ने दी चुनौती, बोले- हिम्मत है तो आ सामने: ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर भाजपा नेता चारुल अग्रवाल को धमकी देने के मामले पर गर्माई सियासत, बुधवार को चारुल व उसके परिवार से मिलने के लिए पहुंचे अलवर सांसद बालक नाथ ने दिया बड़ा बयान, कहा- धमकी देने वाले में अगर है हिम्मत, तो वो आए सामने, धमकी देने वाले चाहते हैं सनातन धर्म के लोगों को डराना, लेकिन सनातन धर्म नहीं है किसी से डरने वाला, ऐसे लोगों की मानसिकता ही होती है गलत, समाज में केवल गलत संदेश देने का काम करते हैं ये लोग,’ बीते सोमवार सुबह 7.45 बजे चारुल अग्रवाल जब बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए फ्लैट के बाहर निकलीं, तो लिफ्ट के पास लिफाफे में मिला एक पत्र, जिसमें उनको जान से मारने की धमकी देते हुए लिखा था कि 25 सितंबर है आखिरी तारीख, ज्ञानवापी हमारी है, हमारी ही रहेगा, हमारे मजहब को लेकर लिखेगी पोस्ट, तो वही हाल होगा जो हुआ था उदयपुर में कन्हैयालाल, ध्यान रख, गुस्ताख ए रसूल की एक सजा, 56 टुकड़े होंगे तेरे, सांसद के साथ पुलिस अधिकारी व बीजेपी कार्यकर्ता भी रहे मौजूद

Read More »
अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली राहत

आप विधायक अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने भेजा 5 दिनों की पुलिस हिरासत में: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, भ्रष्टाचार के मामले ACB द्वारा गिरफ्तार ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की चार दिवसीय हिरासत के बाद बुधवार को शहर की अदालत में किया गया पेश, जिसके बाद कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान को भेज दिया पांच दिनों की पुलिस हिरासत में, एसीबी ने आप विधायक की 10 दिन की अतिरिक्त हिरासत की मांग करते हुए दिया था एक नया रिमांड आवेदन, अब पांच दिन बाद ही उनकी जमानत पर होगी सुनवाई, अमानतुल्लाह खान हैं दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, एसीबी दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में कथित अनियमितताओं की कर रही है जांच, शुक्रवार को ACB ने आप विधायक के घर और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर 24 लाख रुपये कैश और दो बिना लाइसेंस वाले हथियार किए थे बरामद

Read More »
img 20220921 wa0206

8 लाख राज्य कर्मचारियों को गहलोत सरकार की सौगात, दशहरे के बाद मिलेगा दीवाली बोनस, जानें कितना: राज्य कर्मचारियों की नाराजगी के चलते एक बार सरकार गवां चुके सीएम अशोक गहलोत अपनी तीसरी सरकार में सरकारी कर्मचारियों पर शुरू से हैं मेहरबान, एक बार फिर गहलोत गहलोत ने प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों को दिपावली पर तदर्थ बोनस देने की कर ली है तैयारी, सूत्रों की मानें तो वित्त विभाग के आला अधिकारियों को दिए गए हैं निर्देश, माना जा रहा है कि दशहरे के बाद कर्मचारियों को अक्टूबर माह में मिल जाएगी बोनस की सौगात, राज्य सेवा के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा यह लाभ, पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों के साथ कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस, वर्ष 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7000 रुपए और 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी तदर्थ बोनस की गणना, ऐसे में प्रत्येक कार्मिक को मिल सकता है करीब 8000 रुपए तदर्थ बोनस, खबर के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर

Read More »
लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान

मैं आज भी अपनी आइडियोलॉजी पर हूँ कायम, ना झुका हूं, ना कभी झुकुंगा- लालू यादव का बड़ा बयान: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पटना में आयोजित राजद राज्य परिषद की बैठक में शामिल हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पार्टी की बैठक में किया गया तय दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 10 अक्टूबर 2022 को होगा राष्ट्रीय जनता दल का खुला महाअधिवेशन, पार्टी की बैठक में लालू प्रसाद यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, लालू ने अपने संबोधन में कहा- ‘मैं अपनी आइडियोलॉजी पर मजबूती से हूं कायम, कई पार्टियों ने भाजपा के साथ समझौता कर घुटने टेक दिए लेकिन दंगाई पार्टियों के सामने ना मैं झुका हूं और ना ही कभी झुकुंगा, भाजपा हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है अगर मैं झुक जाता तो मुझे इतने दिन नहीं रहना पड़ता जेल में,’ इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन को मजबूती देने किए लिए सोनिया एवं राहुल गांधी से मुलाकात करने की कही बात, लालू ने कहा- ‘मैं जल्द ही नीतीश कुमार के साथ मिलकर दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से करूंगा मुलाकात, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल से भी करूंगा मुलाकात’

Read More »