



Day: September 21, 2022


सीएम गहलोत पहुंचे दिल्ली, पार्टी अध्यक्ष के साथ बने रहेंगे मुख्यमंत्री भी! खुद ने निकाला ये फॉर्मूला: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे चल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, अब से कुछ देर बाद कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया के सवाल के जवाब में पार्टी अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री बने रहने के दिए साफ़ संकेत, इसके लिए सीएम गहलोत ने खुद ही निकाला सफल फॉर्मूला, गहलोत ने कहा- एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत वहां होता है लागू जहां आलाकमान किसी व्यक्ति को नोमिनेट करता है दो पदों पर, जबकि यह है ओपन चुनाव, कोई भी लड़ सकता है यह चुनाव, फिर चाहे कोई मंत्री हो, सांसद हो या विधायक, राज्य का कोई मंत्री अध्यक्ष भी रह सकता है और मंत्री भी रह सकता है, पार्टी आलाकमान मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगा, उसे मैं निभाउंगा, हालांकि समय बताएगा कि मैं कहां रहूं, कहां नहीं रहूं, मैं वहां रहना पसंद करूंगा जहां मेरे रहने के कारण पार्टी को फायदा मिलता हो, हालांकि अगर मेरा बस चले तो मैं कोई पद पर ही नहीं रहूं
21 Sep 2022
Read More »

सेना भर्ती स्कूल खोलने को लेकर बीजेपी का बड़ा दावा, आम आदमी पार्टी के नेता को दिया गया था ठेका: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर मचे शोर के बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगाया एक और भ्रष्टाचार का आरोप, दिल्ली में सेना भर्ती में तैयारी के लिए खोले गए स्कूल के ठेके को लेकर बीजेपी का बड़ा दावा, सेना भर्ती स्कूल के लिए आम आदमी पार्टी के नेता को ही दिया गया है ठेका, भाजपा नेता अमित खरखरी ने दस्तावेजों के साथ किया इसका दावा, जिसे साझा करते हुए भाजपा के कई नेताओं ने उठाए केजरीवाल सरकार पर सवाल, बीजेपी का दावा- ‘दिल्ली सरकार ने स्कूल के संचालन का ठेका आप की नेता शिरिषा राव की कंपनी को दिया गया, जो कुछ ही समय पहले बनाई गई थी और इसके पास नहीं था कोई अनुभव, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने शिरिषा राव को जिम्मेदारी दी कि शिक्षा विभाग को लूटा जाए, आखिर कैसे महज डेढ़ महीने पुरानी कंपनी को बिना किसी अनुभव के दिल्ली सरकार ने दिया स्कूल संचालन का ठेका, होनी चाहिए इसकी जांच
21 Sep 2022
Read More »

‘चीता इवेंट’ से बाहर निकल कर सरकार ले गौमाता की सुध- कमलनाथ के निशाने पर शिवराज सरकार: मध्यप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नामीबिया से लाये गए 8 चीतों को लेकर सियासी बयानबाजी हुई शुरू, देश भर में बढ़ते लंपी वायरस को लेकर सियासी बयानबाजी चरम पर, लंपी वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार को लिया आड़े, एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने लिखा- ‘मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा लंपी वायरस का प्रकोप, समय रहते जो आवश्यक कदम सरकार को उठाने थे, वह उन्होंने नहीं उठाए हैं अभी तक, सरकार तो पिछले कई दिनों से “चीता इवेंट” में ही लगी रही, अभी यदि वो चीता इवेंट से बाहर निकल गई है तो उसे प्रदेश में गौ माता की लेनी चाहिए सुध, प्रतिदिन इस वायरस से गौमाता की तड़प-तड़प कर हो रही मौत की तस्वीरें आ रही हैं सामने, सरकार इस और उठाए सख्त कदम’
21 Sep 2022
Read More »

नहीं रहे कॉमेडी किंग गजोधर भैया उर्फ़ राजू श्रीवास्तव, 42 दिनों की लंबी जंग के बाद अस्पताल में तोड़ा दम: कॉमेडी किंग और सपा के बाद बीजेपी नेता रह चुके राजू श्रीवास्तव का हुआ निधन, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ निधन, पिछले 42 दिनों से राजू श्रीवास्तव दिल्ली के AIIMS अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग, मंगलवार तक डॉक्टरों के अनुसार उनके स्वास्थ्य में आ रहा था सुधार, लेकिन बुधवार को उनकी तबियत एक बार फिर बिगड़ गई, डॉक्टरों के मुताबिक ब्रेन के एक हिस्से में इंजरी के निशान पाए गए हैं और ये इंजरी दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से हुई, बता दें एक मीटिंग में शामिल होने के लिए 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव पहुंचे थे दिल्ली, लेकिन जब सुबह उठकर वे जिम गए तो वहीं उन्हें आ गया हार्ट अटैक, वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर भागते-भागते सीने में तेज दर्द उठा और वहीं वे अचानक से ट्रेडमिल से गिर गए निचे, इसके बाद तुरंत ही उन्हें अस्पताल में करवाया गया भर्ती, लेकिन आज वे जिंदगी और मौत की जंग हार गए, लोगों को अपनी अदाओं से हंसाने वाले रुला गए, राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गजों ने जताया दुःख
21 Sep 2022
Read More »

कोच्चि पहुंचे पायलट ने राहुल गांधी से की मुलाकात, ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो यात्रा में मिलाए कदमताल: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए सीएम अशोक गहलोत के नामांकन भरने को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच मंगलवार देर शाम कोच्चि पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कोच्चि पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का किया जोरदार स्वागत, इसके बाद यात्रा के विश्राम स्थल पहुंचे पायलट, आज अलसुबह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सचिन पायलट, यात्रा शुरू करने से पहले पायलट ने किया ध्वजारोहण, इसके बाद शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में पायलट ने राहुल गांधी के साथ मिलाए कदमताल, सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ चली भारत जोड़ो यात्रा, वहीं आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी जाएंगे कोच्चि, राहुल गांधी को अध्यक्ष के लिए आखिरी बार मनाने जाएंगे सीएम गहलोत, हालांकि सिम्बोलिक रूप से यात्रा में भी शामिल होंगे सीएम गहलोत, इस बीच सबकी नजरें टिकी सचिन पायलट के राजनीतिक भविष्य पर, गहलोत के अध्यक्ष बनने की सूरत में क्या पायलट बनेंगे राजस्थान के सीएम?
21 Sep 2022
Read More »



