Day: August 10, 2022

अधिकारी ने किया बड़ा दावा

मेरी बातों को बांध लीजिये गांठ, इस साल दिसंबर के बाद पश्चिम बंगाल में नहीं रहेगी TMC सरकार- अधिकारी: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कभी TMC का हिस्सा रहे बीजेपी नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने किया बड़ा दावा, अधिकारी ने इस साल के अंत तक ममता बनर्जी सरकार गिरने का किया दावा, मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए किया बड़ा दावा, अधिकारी ने कहा- ‘राज्य से तृणमूल कांग्रेस सरकार को हटाने की हो रही है तैयारी, कुछ महीने रुकिए, यह सरकार पश्चिम बंगाल में अब नहीं रहेगी सत्ता में, मेरी बातों को बांध लीजिये गांठ, इस साल दिसंबर तक पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार नहीं होगी सत्ता में,’ यही नहीं अधिकारी ने दावा करते हुए कहा- ‘प्रदेश में विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ वर्ष 2024 में होंगे’, वहीं अधिकारी के इस बयां पर TMC ने किया पलटवार, मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा- ‘ऐसा लगता है कि राजनीति में हाथ लगी निराशा से अधिकारी ने ज्योतिष का अभ्यास करना कर दिया है शुरू’

Read More »
अनिल विज ने नीतीश को बताया प्रवासी पक्षी

नीतीश कुमार हैं एक प्रवासी पक्षी, एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना है इनकी फितरत- अनिल विज: मंगलवार को नीतीश कुमार ने NDA से गठबंधन तोड़कर महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाने का दावा किया राज्यपाल के सामने पेश, इसके बाद सियासी गलियारों में सिर्फ नीतीश कुमार की ही हो रही है चर्चा, बिहार में हुए बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद नीतीश कुमार आ गए हैं बीजेपी नेताओं निशाने पर, बीजेपी नेता अनिल विज ने ट्वीट करते हुए नीतीश को बताया प्रवासी पक्षी, अनिल विज ने लिखा- ‘नीतीश कुमार हैं एक प्रवासी पक्षी, एक डाल से दूसरी डाल पर फुदकना है इनकी फितरत, गलती से कुछ पक्षी एक डाल पर हो गए हैं इकठ्ठे, कौन कब कहां उड़ जाए पता नहीं है बस थोड़े दिनों की है बात,’ बता दें आज दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार 8वी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, तो वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

Read More »
संजय निषाद की बढ़ी मुश्किलें

MP-MLA कोर्ट ने योगी सरकार के मंत्री को भेजा समन, पहले हुआ था गैर जमानती वारंट जारी: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी खबर, गोरखपुर स्थित सहजनवा के कसरवल सात जून 2015 में धरना प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल से जुड़े मामले में बढ़ी योगी सरकार के मंत्री की मुश्किल, इस बवाल में इटावा के रहने वाले अखिलेश निषाद की मौत के बाद पुलिस ने निषाद पार्टी के संयोजक संजय निषाद समेत 36 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा, अब इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर-2 ने संजय निषाद को भेजा है समन, इसके पहले इसी मामले में गोरखपुर सीजेएम कोर्ट ने मंत्री डॉ. संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट किया था जारी, गोरखपुर स्थित शाहपुर पुलिस से संजय निषाद को 10 अगस्त को कोर्ट में पेश करने के लिए कहा था लेकिन वे नहीं हुए, अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी मंत्री के खिलाफ समन किया है जारी, 2015 की घटना में संजय निषाद के साथ धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को जब पुलिस ने हटाने की कोशिश की तो उन्होंने रेलवे ट्रैक को कर दिया था बाधित और पटरी को क्षतिग्रस्त, इस उपद्रव में आंदोलनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों को कर दिया था आग के हवाले

Read More »
rahul gandhi and priyanka vadra slams up government to forcefully funeral of dead body of hathras ga 1601438573

प्रियंका गांधी फिर हुईं कोरोना संक्रमित, वहीं राहुल गांधी की भी तबियत नासाज, रद्द किया अलवर दौरा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तबियत नासाज, जिसके चलते राहुल ने रद्द किया अपना अलवर दौरा, राहुल गांधी आज अलवर के तिजारा में चल रहे कांग्रेस के नेतृत्व संकल्प शिविर में लेने वाले थे हिस्सा, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर हुईं कोरोना संक्रमित, प्रियंका ने खुद को घर मे ही किया आइसोलेट, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर खुद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी दी, कहा- एक बार फिर से आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हूं, घर पर ही आइसोलेशन में हूं और पूरे प्रोटोकॉल का किया जा रहा है पालन

Read More »
asaoka gahalaota sixteen nine 0

खाटूश्यामजी दुखांतिका पर एक्शन में आए CM गहलोत, SDM व CO को किया निलंबित, बुलाई आपात बैठक: सीकर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी मंदिर में हुए हादसे को लेकर एक्शन मोड़ में सीएम अशोक गहलोत, हादसे की जांच होने तक देर रात दो अधिकारियों को किया निलंबित, तो वहीं आज 12 बजे मंदिर हादसे को लेकर बुलाई आपात बैठक, देर रात डीओपी और डीजीपी की तरफ से निकले आदेशों के तहत दांतारामगढ़ के एसडीएम राजेश कुमार और रींगस सीओ सुरेंद्र सिंह को किया गया है निलंबित, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच लंबित होने की स्थिति में की गई है यह कार्रवाई, निलंबन अवधि में सीओ सुरेंद्र सिंह पुलिस मुख्यालय जयपुर और एसडीएम राकेश कुमार कार्मिक विभाग में दर्ज करवाएंगे अपनी उपस्थिति, इससे पहले खाटूश्यामजी थाना अधिकारी को सोमवार को कर दिया गया था निलंबित, इसके साथ ही सीईन गहलोत ने आज अपने आवास पे बुलाई है एक उच्चस्तरीय बैठक, दोपहर 12 बजे होने वाली इस बैठक में विभिन्न धार्मिक मेलों में भीड़भाड़ को नियंत्रण करने सहित प्रबंधन में आवश्यक सुधार को लेकर होगी यह बैठक

Read More »