Day: August 10, 2022

21aab3677d165027c2c8a154d05f4c74

CHA की तर्ज पर 500 पशु चिकित्सा अधिकारियों-पशु धन सहायकों की अस्थाई भर्ती करेगी गहलोत सरकार: 25 हजार कोविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती को लेकर जारी बवाल के बीच अब गहलोत सरकार 500 पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशु धन सहायकों की करेगी अस्थाई भर्ती, पशुओं में फैली लंपी बीमारी के उपचार और रोकथाम के लिए अस्थाई आधार पर 200 पशु चिकित्सा अधिकारियों और 300 पशुधन सहायकों की होगी भर्ती, लंपी बीमारी खत्म होने के साथ ही इनकी भी उसी तरह से सेवाएं खत्म कर दी जाएंगी जैसे की गईं थी 25 हजार कोविड सहायकों की, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राज्य में गोवंश में फैली लंपी बीमारी के उपचार और रोकथाम के लिए हर स्तर पर किए जा रहे हैं पुख्ता प्रबंध, लंपी स्किन रोग से प्रभावित जिलों में अस्थाई आधार पर 500 पदों पर भर्ती को दी गई है मंजूरी, भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूर्ण किए जाने के भी दिए गए हैं निर्देश, जल्द ही लंपि स्किन रोग संक्रमण पर पा लिया जाएगा नियंत्रण, सरकार की ओर से दवाइयों, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए नहीं आने दी जाएगी धन की कोई कमी, राज्य सरकार हर समय खड़ी है पशुपालकों के साथ

Read More »
4g2g18to nitish kumar tejashwi yadav ani 650 650x400 10 august 22

24 अगस्त को एक दिवसीय विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे नीतीश कुमार, जानें आंकड़ों की गणित: 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार 24 अगस्‍त को विधानसभा में पेश करेंगे विश्‍वास प्रस्‍ताव, इसके लिए बुलाया जाएगा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, बीते रोज बीजेपी से अलग होकर नीतीश कुमार ने सात दलों के ‘महागठबंधन’ के साथ जाने का किया फैसला, इसके बाद राज्‍यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सौंप दिया था अपना इस्‍तीफा, थोड़ी देर बाद ही राज्‍यपाल से भेंट करके आरजेडी, कांग्रेस व अन्‍य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था नीतीश ने, आज जहां नीतीश ने सीएम पद की ली शपथ तो वहीं तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, नीतीश की पार्टी जेडीयू के पास अपने 45 तो राजद के पास हैं 79 विधायक, वहीं कांग्रेस के 19 जबकि भाकपा-माले के पास हैं 12 विधायक, इसके साथ ही भाकपा-माकपा के दो-दो विधायकों ने भी नीतीश के समर्थन के दिए हैं पत्र, वहीं मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्च के चार विधायक भी हैं कुमार के साथ, इस तरह लगभग 160 विधायकों के साथ विश्वास मत पास करेंगे नीतीश

Read More »
tej pratap and tejashwi yadav 1628477696

तेजप्रताप ने राम के बाण से भाजपा पर साधा निशाना तो उपमुख्यमंत्री बनते ही तेजस्वी ने किया ये बड़ा एलान: बिहार में हुए बड़े सियासी खेला के बाद आरजेडी खेमे में है जबरदस्त उत्साह का माहौल, नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम बनने और बीजेपी के सत्ता से बेदखल पर तेजस्वी यादव के बड़े भाई और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘भाजपा पर श्रीराम जी ने किया है इतना बड़ा प्रहार कि भाग गई है भारतीय जनता पार्टी, भगवान राम ने भाजपा के ऊपर छोड़ दिया बाण तो भाजपा छोड़कर भाग गई बिहार, अब जब लक्ष्मण जी बाण मारेंगे तो देश छोड़कर भाग जाएगी भाजपा,’ शपथग्रहण के बाद वहीं पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि क्या मैं वर्तमान और भावी मुख्यमंत्री से बात कर रहा हूं? इस पर तेजस्वी यादव ने कहा- हम पद पर रहें या न रहें बस जनता के लिए काम करना है हमको’, वहीं शपथ लेने के बाद तेजस्वी ने बड़ा बयान देते हुए कहा- हमारी लड़ाई रही है बेरोजगारी के खिलाफ, हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के भीतर देंगे बंपर नौकरी, यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ

Read More »
1500x900 1398934 cji

जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश, CJI रमना ने की थी सिफारिश, जानिए 50वें CJI का नाम: आखिर हो गई नए मुख्य न्यायाधीश के नाम की औपरचारिक घोषणा, जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के 49वें CJI, कुछ दिन पहले ही मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस यूयू ललित के नाम की कानून मंत्रालय को की थी सिफारिश, इससे पहले कानून मंत्री ने सीजेआई रमना को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि कौन है उनका उत्तराधिकारी, सीजेआई रमना 26 अगस्त को हो रहे हैं सेवानिवृत्त, जस्टिस ललित 27 अगस्त को 49वें सीजेआई के रूप में लेंगे शपथ, उनका कार्यकाल होगा महज 74 दिनों का, सीजेआई के रूप में जस्टिस ललित उस कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस कौल, जस्टिस नज़ीर और जस्टिस इंदिरा बनर्जी होंगे शामिल, जस्टिस बनर्जी के 23 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के साथ ही जस्टिस के एम जोसेफ कॉलेजियम में करेंगे प्रवेश, फिर जस्टिस ललित 8 नवंबर को CJI के रूप में होंगे सेवानिवृत्त, इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI के तौर पर नियुक्त

Read More »
img 20220810 174134

शाह के करीबी सुनील बंसल बने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव, तीन राज्यों के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी: बीते आठ सालों में ययूपी में बीजेपी को चार बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल का हुआ प्रमोशन, भाजपा ने बंसल को प्रमोट करके बनाया पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव, यही नहीं सुनील बंसल को पार्टी ने तीन बड़े राज्यों के प्रभारी की भी दी जिम्मेदारी, भाजपा केंद्रीय कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अब पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के भी होंगे प्रभारी, बीती मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की शानदार जीत के बाद से सुनील बंसल खुद के लिए चाह रहे थे दूसरी जिम्मेदारी, बंसल को 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले वर्तमान अमित शाह की सहायता के लिए लाया गया था यूपी इकाई में, उस आम चुनाव में यूपी की 80 में से 71 सीटों पर भाजपा को मिली थी शानदार जीत, जिसके बाद सुनील बंसल पहली बार आए थे चर्चा में और उनकी छवि पार्टी में रणनीतिकार के तौर पर बनी, इससे पहले वह आरएसएस की छात्र शाखा एबीवीपी के प्रचारक थे सुनील बंसल

Read More »
515654 newproject2

कॉमेडी किंग और सपा के बाद बीजेपी नेता रह चुके राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक के बाद एम्स में कराया भर्ती: कॉमेडी किंग के नाम से पॉपुलर राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा, पीआरओ ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में एक मीटिंग के लिए आए थे राजू श्रीवास्तव, जहां वे बड़े नेताओं से मिलने के लिए रुके थे एक होटल में, वहीं जब सुबह उठकर वे जिम गए तो वहीं उन्हें आ गया हार्ट अटैक, वर्कआउट के दौरान ट्रेडमिल पर भागते-भागते सीने में तेज दर्द उठा राजू श्रीवास्तव के और वहीं वे अचानक से ट्रेडमिल से गिर गए निचे, इसके बाद तुरंत की अस्पताल में भर्ती करवाया गया राजू श्रीवास्तव को, जहां उनकी तबियत में अब पहले से बताया जा रहा है सुधार, कभी परिवार पालने के लिए रिक्शा चला चुके राजू श्रीवास्तव ने कॉमेडी से बनाई अपनी नई पहचान, फिल्मों में छोटे-मोटे रोल के बाद टीवी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर शो’ से राजू को मिली नई पहचान, वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर से पहले सपा से मिला था राजू को टिकट, लेकिन बाद में राजू श्रीवास्तव ने थाम लिया था बीजेपी का दामन, बकौल डॉक्टर्स अभी खतरे से बाहर हैं राजू श्रीवास्तव

Read More »
नीतीश तेजस्वी ने ली शपथ

नीतीश कुमार 8वी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल फागु सिंह चौहान ने नीतीश को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, नीतीश कुमार अकेले ऐसा नेता हैं जो 8 बार रहे चुके हैं मुख्यमंत्री, इसके साथ ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की, शपथ के बाद तेजस्वी ने छुए चाचा नीतीश कुमार के पैर, मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर अभी नहीं है स्थिति स्पष्ट, नीतीश और तेजस्वी करेंगे सात दलों के गठबंधन का नेतृत्व, महागठबंधन में फिलहाल जेडीयू, राजद, कांग्रेस, हम और वाम दल हैं शामिल, मंगलवार को बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए नीतीश कुमार NDA का साथ छोड़ महागठबंधन से मिला लिया था हाथ, वहीं बीजेपी नीतीश कुमार के इस कदम को बता रही है विश्वासघात, इसी क्रम में नीतीश के शपथग्रहण समारोह से पहले बीजेपी ने पटना में सड़कों पर उतरकर किया था प्रदर्शन

Read More »