



Day: August 9, 2022


शिंदे कैबिनेट में शामिल हुए 18 मंत्री, दोनों खेमों से 9-9 विधायकों ने ली शपथ, विपक्ष उठाने लगा सवाल: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 40 दिनों के इंतजार के बाद मंगलवार को हुआ महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई विधायकों को मंत्री पद की शपथ, शिंदे गुट एवं भाजपा की तरफ से 9-9 विधायकों ने ली शपथ, सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने ली शपथ और फिर दूसरे नंबर पर भाजपा के ही सीनियर नेता सुधीर मुनगंटीवार ने ली शपथ, इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की ली शपथ, गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार हुए शिंदे कैबिनेट में शामिल, एक दो दिनों में मिल जाएगा इन्हें पोर्टफोलियो, वहीं बोला विपक्ष- ‘एक साल पहले किरीट सोमैया जिस संजय राठोड़ को भेज रहे थे जेल, वो अब बन रहे हैं मंत्री, विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस ने की थी उनके इस्तीफे की मांग, अब फडणवीस हाथ मिलाकर उनका कर रहे हैं स्वागत, क्यों?
9 Aug 2022
Read More »

‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर ‘महाकुंभ’, ‘मीणा हाईकोर्ट’ पहुंचे किरोड़ी लाल मीणा, जल क्रांति का करेंगे आगाज: ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ‘विश्व आदिवासी दिवस’ के अवसर पर दौसा के निकट नांगल प्यारीवास स्थित आदिवासी मीणा हाईकोर्ट में एक विशाल जनसभा का किया गया आयोजन, इस जनसभा में करीब 2 लाख से ज्यादा लोगों के पहुँचने का किया जा रहा है दावा, इसी बीच बीजेपी के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा पहुंचे मंच पर, मीणा के साथ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी भी हैं मौजूद, इस कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक वेदप्रकाश सोलंकी एवं प्रशांत बैरवा भी पहुंचे हैं कार्यक्रम में भाग लेने, यहां होने वाली जनसभा के बाद प्रारम्भ होगी ‘जल क्रांति यात्रा’, देश में मनाए जा रहे आजादी अमृत महोत्सव के बीच प्रदेश की 75 विधानसभा क्षेत्र के 75 हज़ार लोगो के हाथों में 75 हज़ार तिरंगे झंडे के साथ डॉ मीणा के नेतृत्व में होगा कूच, नांगल प्यारीवास से 75 किलो मीटर जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव
9 Aug 2022
Read More »

JDU ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का किया एलान, कुछ देर में नीतीश कुमार करेंगे राज्यपाल से मुलाकात: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा बड़ा झटका, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का किया एलान, पार्टी विधायकों एवं सांसदों की बैठक में लिया गया गठबंधन तोड़ने का फैसला, अब से कुछ देर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से करेंगे मुलाकात और देंगे अपना इस्तीफा, इसके बाद जदयू, राजद और कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा, इस बीच सूत्रों के हवाले से आ रही है बड़ी खबर, राजद के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है सामने, इसके साथ ही गृह विभाग भी रहेगा राजद के पास, फिलहाल बीजेपी नेताओं ने इस मुद्दे पर साधी हुई है चुप्पी, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह के इस्तीफे के बाद से लग रहे थे इसके कयास, साथ ही सूत्रों के हवाले से है खबर कि बीजेपी RCP के सहारे बिहार में भी महाराष्ट्र की तरह करना चाहती थी खेला, इसके सबूत के रूप में उसके पास है एक फ़ोन रिकॉर्डिंग भी
9 Aug 2022
Read More »

25 हजार के इनामी ‘गालीबाज’ कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी को यूपी पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार: नोएडा की आवासीय सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला फरार 25 हजार का ईनामी ‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने भगोड़े श्रीकांत त्यागी को मेरठ से कर लिया है गिरफ्तार, इससे पहले त्यागी की कई गाड़ियों को कर लिया गया था जब्त, वहीं हिरासत में ली गई भगोडे नेता की पत्नी से आज तीसरी बार पुलिस ने की पूछताछ, नोएडा की एक सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम किया गया था घोषित, फेस-2 थाने ने घोषित किया था भगोडे नेता की गिरफ्तारी पर यह इनाम, बीते दिनों श्रीकांत त्यागी का सोसाइटी में रहने वाली एक महिला से हो गया था झगड़ा, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जिसके बाद शुक्रवार को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग करना) के तहत किया गया था मामला दर्ज
9 Aug 2022
Read More »

नीतीश ने राज्यपाल से मांगा समय, तेजस्वी भी जा सकते सीएम के साथ, कभी भी हो सकता नई सरकार का एलान: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सूबे में नई एनडीए सरकार के गिरने और नई महागठबंधन सरकार के बनने की आहट दे रही साफ सुनाई, सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने का मांगा है समय, मुख्यमंत्री आवास पर जारी जेडीयू की अहम बैठक के बीच नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलने के लिए मांगा समय, जेडीयू की बैठक खत्म होने के बाद नीतीश कुमार जा सकते हैं राजभवन, वहीं दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर चल रही राजद विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर लग गई है मुहर, ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी जा सकते हैं राज्यपाल से मिलने, दरअसल, आरसीपी सिंह की बीजेपी के साथ नजदीकियां और उनका पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सीएम नीतीश पर हमलावर होना जेडीयू को गुजरा काफी नागवार, इसके पहले पिछले दिनों पटना में बीजेपी ने अपने विभिन्न मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक कर 200 विधानसभा सीटों के लिए तैयार की थी रूपरेखा, यह भी जेडीयू को नहीं लगा था अच्छा
9 Aug 2022
Read More »


सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, शाहिद नामक युवक ने दी तीन दिन में बम से उड़ाने की धमकी: सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी, यूपी-112 में व्हाट्सएप नम्बर पर बम से हमला कर उड़ाने की दी गई है धमकी, धमकी देने वाले ने अपना नाम बताया शाहिद और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जायेगा सीएम योगी आदित्यनाथ को, सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में इस सम्बन्ध में दर्ज कराई गई है एफआईआर, पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की कर रही हैं पड़ताल, कन्ट्रोल रूम यूपी-112 के ऑपेरशन कमांडर सुभाष कुमार द्वारा दर्ज कराई FIR में बताया- दो अगस्त की शाम को आपरेशन इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप नम्बर पर आया मैसेज कि सीएम योगी को तीन दिन के अंदर उड़ा देंगे बम से, सुभाष ने इसकी जानकारी तत्काल सम्प्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी, पुलिस ने मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर भेज दिया खुफिया एजेन्सियों को, इससे पहले भी कई बार ऐसे मैसेज भेजकर मुख्यमंत्री को जान से मारने की दी जा चुकी है धमकी, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र गिरि ने बताया मिल गई है काफी जानकारी, जल्दी ही पुलिस पहुंच जाएगी उस तक
9 Aug 2022
Read More »

G-6 विधायकों की नाराजगी से डरी गहलोत सरकार, वाजिब अली और संदीप यादव को मिली राजनीतिक नियुक्ति: G-6 ग्रुप का नेतृत्व कर रहे मंत्री राजेन्द्र गुढा की चेतावनी लाई रंग, बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और संदीप यादव को गहलोत सरकार ने दी राजीनतिक नियुक्ति, वाजिब को राज्य खाद्य आयोग का बनाया अध्यक्ष तो संदीप यादव को भिवाड़ी विकास बोर्ड का बनाया गया है अध्यक्ष, हालांकि दोनों विधायकों को भी नहीं मिलेंगी कोई सुविधाएं, बीते दिनों में राजेन्द्र गुढा ने कई बार इस बात के लिए चेताया था कि हमसे जो वादे किए गए थे वो नहीं हुए हैं पूरे, जबकि हमारी वजह से बची थी गहलोत सरकार, हमारे साथ नहीं हो रहा है न्याय, हमें जल्द दिल्ली जाकर मिलना पड़ेगा आलाकमान से, वहीं गहलोत सरकार के इस आदेश के बाद बसपा से कांग्रेसी बने 6 में से 5 विधायकों को सरकार ने दे दी है राजनीतिक नियुक्ति, गुढ़ा को बनाया गया सैनिक कल्याण मंत्री, तो वहीं जोगिंदर अवाना, लाखन सिंह, संदीप यादव और वाजिब अली को दे दी गई है राजनीतिक नियुक्ति, जबकि सीएम गहलोत हमेशा कहते रहे हैं कि बिना किसी लालच के इन विधायकों ने दिया सरकार का साथ
9 Aug 2022
Read More »


