Day: August 9, 2022

राहुल गांधी के अलवर दौरे से गरमाई सियासत

राहुल गांधी के अलवर दौरे को लेकर सियासी पारा गर्म, तैयारियों में जुटा प्रशासन और कांग्रेस संगठन: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कल आएंगे अलवर, सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली से तिजारा आने का है कार्यक्रम, राहुल के अलवर दौरे से पहले प्रशासन हुआ अलर्ट तो कांग्रेस संगठन भी जुटा तैयारियों में, राहुल के राजस्थान दौरे से प्रदेश का सियासी पारा भी हुआ गर्म, अलवर के तिजारा स्थित जैन मंदिर की धर्मशाला में चल रहे कांग्रेस के ‘नेतृत्व संगम कार्यक्रम’ का कल है अंतिम दिन, सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस कार्यक्रम में हुए थे शामिल, राजस्थान प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे थे मौजूद, इस दौरान सीएम गहलोत ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की कार्य योजना और पार्टी के बारे में दी थी विस्तार से जानकारी, कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर तैयार रहने के का किया था आव्हान, वहीं मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा हुई शामिल

Read More »
कल दोपहर 2 बजे होगा शपथग्रहण

बिहार में महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, 8वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश: बिहार में NDA सरकार के पतन के बाद महागठबंधन सरकार का हुआ एलान, कल दोपहर 2 बजे होगा महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, महागठबंधन के नेता चुने गए नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, वहीं तेजस्वी यादव लेंगे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बिहार ही नहीं पुरे देश में 8वी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले नेता होंगे नीतीश कुमार, मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल सीएम और डिप्टी सीएम ही लेंगे शपथ, इसके बाद फिर एक बार होगी महागठबंधन की अहम बैठक, जिसमें कांग्रेस, राजद और जदयू के बीच होगा मंत्रिमंडल का बंटवारा, सूत्रों की माने तो कांग्रेस के हिस्से में जा सकता है बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद

Read More »
akhilesh yadav.v1 sixteen nine

‘गालीबाज’ भाजपा नेता को 9 अगस्त के दिन गिरफ्तार करना है क्रांतिकारियों का अपमान- अखिलेश: महिला से बदसुलूकी करने वाले ‘गालीबाज’ नेता की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की नौ अगस्त को गिरफ्तारी को बताया क्रांतिकारियों का अपमान, अगस्त क्रांति दिवस पर कन्नौज के झउवा गांव से अपनी पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए बोले अखिलेश- अभी आपने देखा कि भारतीय जनता पार्टी का एक गुंडा महिलाओं को क्या कह रहा था, देखिए नौ अगस्त को पकड़ा उसको, कितना बड़ा अपमान किया है इन्होंने क्रांतिकारियों का, भाजपा के लोगों ने जानबूझकर उसे नौ अगस्त को पकड़ा है, इन्हें पता था कि कहां छुपा था वो अपराधी, क्योंकि बड़े-बड़े मंत्रियों से था उसका संपर्क, विधायकों से संपर्क था और लोग तो यहां तक कहते हैं कि मुख्यमंत्री आवास में बैठे लोग बचा रहे थे त्यागी को, अखिलेश के बयान पर राजनीति के एक जानकर ने कि टिप्पणी- जब 5 अगस्त को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करना राममंदिर शिलान्यास का हो सकता है अपमान तो त्यागी की गिरफ्तारी भी है क्रांतिकारियों का अपमान

Read More »
nitish kumar aspirations of becoming the prime minister led break alliance said giriraj singh 1660042495

एनडीए से तलाक लेकर महागठबंधन के नेता बने नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह बोले- पलटूराम आ गए पलट के: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा दे, आठ साल में दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़ा नीतीश कुमार ने, इसके बाद तेजस्वी के घर पर हुई बैठक में महागठबंधन का नेता चुना गया नीतीश कुमार को, अब बहुत जल्द बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नीतीश कुमार, इस बीच भाजपा के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा- भाजपा ने निभाया अपना गठबंधन धर्म, और अगर नीतीश अलग हो रहे हैं तो यह है उनका अपना फैसला,’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आगे कहा- ‘पलटूराम आ गए पलट के, हमें इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि बिहार में जद (यू) के साथ नहीं रहा पार्टी का गठबंधन, लेकिन भाजपा ने किसी के सामने नहीं किया आत्मसमर्पण, वह हमेशा अपने उसूलों के सामने करती है आत्मसमर्पण, भाजपा पर कोई सवाल नहीं उठा सकता कि उसने गठबंधन के धर्म का नहीं किया पालन’

Read More »
नीतीश ने सौंपा इस्तीफा

राज्यपाल से मुलाकात कर नीतीश ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, नई सरकार बनाने का दावा किया पेश: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नीतीश कुमार ने राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा किया स्वीकार, इसके साथ ही नीतीश कुमार ने नई सरकार बनाने का दावा किया पेश, 160 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा, बोले नीतीश- ‘हमने छोड़ दिया है NDA, राज्यपाल ने हमारा इस्तीफा कर लिया है स्वीकार’, अब बिहार में महागठबंधन की बनेगी सरकार, जदयू, राजद और कांग्रेस हैं महागठबंधन में शामिल, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को लगा ये बड़ा झटका, सूत्रों के अनुसार जदयू को CM तो राजद को डिप्टी सीएम के साथ मिलेगा गृह विभाग, तो कांग्रेस को मिलेगा स्पीकर का पद

Read More »
ERCP को लेकर बाबा किरोड़ी की सीएम गहलोत को बड़ी चुनौती

हजार गहलोत भी हो जाएं पैदा तो भी ERCP को नहीं कर सकते पूरा- डॉ किरोड़ी का बड़ा बयान: विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा हाईकोर्ट में आयोजित हुआ महाकुंभ, इस महाकुंभ से ERCP को लेकर डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने किया जल क्रांति का आगाज, विशाल सभा को संबोधित करने के बाद डॉ किरोड़ी हुए जयपुर कूच के लिए रवाना, डॉ किरोड़ी के साथ करीब 10 हजार लोग करेंगे कूच, इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए किरोड़ी ने दी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती, कहा- ‘ERCP को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर रहे हैं राजनीति, ERCP कुल 37000 हजार करोड़ का है प्रोजेक्ट लेकिन गहलोत साहब कह रहे हैं कि 10 हजार करोड़ राज्य सरकार देगी और परियोजना पूरी करेंगे, लेकिन मैं सीएम गहलोत से कहना चाहता हूँ कि अगर हजार गहलोत भी पैदा हो जाएं तो भी ERCP की परियोजना को इस तरह नहीं कर सकते पूरा, गहलोत साहब का खजाना हो चूका है खाली, खजाना तो सिर्फ मोदी जी के पास है, गहलोत साहब के अनुसार अगर ERCP प्रोजेक्ट बनाया गया तो नहीं मिलेगा किसानों को पूरा पानी’

Read More »