Day: August 6, 2022

उपराष्ट्रपति चुनाव का घमासान

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पीएम मोदी, सोनिया, मनमोहन सिंह सहित दिग्गजों ने डाला वोट, जानें कब आएंगे नतीजे: उपराष्ट्रपति चुनाव का घमासान, भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चयन के लिए हो रहा है चुनाव, शनिवार को चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के सांसदों ने किया मतदान, वहीं कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने भी अपने मताधिकार का किया प्रयोग, शनिवार सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया चलेगी शाम 5 बजे तक, आज ही शाम 5 बजे होगी वोटों की काउंटिंग, उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार 80 वर्षीय मार्गरेट अल्वा से है, देश के नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को लेंगे शपथ, लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, जिनमें मनोनीत सदस्य भी हैं शामिल, संसद के दोनों सदनों में कुल 788 सांसद हो सकते हैं, जिनमें से उच्च सदन की आठ सीट फिलहाल है रिक्त, ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव में 780 सांसद वोट डालने के लिए हैं पात्र

Read More »
img 20220806 094525

लंपी स्किन रोग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए एक्शन में आई गहलोत सरकार, प्रभारी मंत्रियों को दिए ये निर्देश: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए है संकल्पित, प्रदेश के कई जिलों के पशुओं में लंपी स्किन रोग का संक्रमण फैला है तेजी से, लेकिन जल्द इस पर पा लिया जाएगा नियंत्रण, सरकार की ओर से दवाइयों, चिकित्सकों, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यकताओं के लिए नहीं आने दी जाएगी धन की कोई कमी, राज्य सरकार हर समय खड़ी है पशुपालकों के साथ, सभी के सहयोग से हम इस संक्रमण से भी पा लेंगे निजात, कोरोना काल में राजस्थान के कोरोना प्रबंधन की जिस तरह पूरे देश में रही चर्चा, उसी तरह लंपी स्किन रोग पर भी सभी के सहयोग से कर लिया जाएगा प्रभावी नियंत्रण, बीमारी की रोकथाम के लिए विधायक, महापौर, जिला प्रमुख, प्रधान, सरंपचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों की है महत्वपूर्ण भूमिका, वे अपने क्षेत्रों में दौरा करके पशुपालकों को करें जागरुक, इसके बाद सीएम गहलोत ने जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में जाकर स्थिति जानने और आमजन को जागरुक करने के दिए निर्देश

Read More »
prabhatkhabar 2022 07 54d65743 cfe5 43e8 8a7e 916fa5864c59 jagdeep dhankhar and margaret alva

उपराष्ट्रपति के लिए आज होगा मतदान, 67% से ज्यादा मतों से जीतकर धनखड़ बढ़ाएंगे राजस्थान का मान: देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज होगा मतदान विभिन्न दलों से मिले समर्थन को देखते हुए एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को 67% से ज्यादा वोट मिलने का है अनुमान, विपक्षी उम्मीदवार कांग्रेस की मार्गेट अल्वा के साथ नहीं जुट पाया है पूरा विपक्ष, तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव से बनाई दूरी तो बसपा, वाईएसआरसीपी, बीजद, तेलुगुदेशम जैसे दल खड़े हैं धनखड़ के समर्थन में, हालांकि टीआरएस) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गेट अल्वा के समर्थन का किया एलान, इस समय दोनों सदनों में हैं 788 सदस्य,बहुमत का आंकड़ा है 395, दोनों सदनों में भाजपा के हैं 394 सांसद, यानी उसके अपने ही वोट हैं 50% तो, राजग को मिलाकर यह आंकड़ा हो जाता है 445 सांसदों का, वहीं हाल के चार मनोनीत सांसदों को मिलाकर राजग के पास हो जाता है 449 सांसदों का समर्थन, इसके अलावा वाईएसआरसीपी (31), बीजद (21), बसपा (11), तेलुगुदेशम (4) का समर्थन भी है धनखड़ के साथ, ऐसे में जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति बनना है तय

Read More »
rajasthan chief minister ashok gehlot 1657622033

निर्भया कांड के बाद से रेप के बाद महिलाओं की हत्या के मामलों में हुआ इजाफा खतनाक ट्रेंड- CM गहलोत: लगातार बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार के विरोध में दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देशभर में हो रहीं रेप की घटनाओं को लेकर दिया बड़ा बयान, मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा- निर्भया कांड के बाद जिस तरह से आरोपियों को फांसी देने की मांग ने पकड़ा जोर और कानून लाया गया अमल में, लेकिन उसके बाद से रेप के बाद महिलाओं की हत्या के मामलों में हुआ इजाफा, सीएम गहलोत ने कहा कि यह एक खतरनाक ट्रेंड बनकर उभरा है देश में, सीएम ने कहा कि रेप करने वाला देखता है कि यह मेरे खिलाफ गवाह बन जाएगी, तो वह रेप भी करता है और फिर कर देता है हत्या भी, जो रिपोर्ट देशभर से आ रही हैं, वह है बड़ा खतरनाक ट्रेंड, देश में जो हालात हैं वो नहीं है ठीक, लोकतंत्र के लिए बड़ा संकट का समय चल रहा है अभी, ऐसा हमने पहले कभी नहीं देखा

Read More »