Day: August 6, 2022

बेनीवाल जिंदाबाद के नारों से गूंजा हैदराबाद एयरपोर्ट

तेलंगाना दौरे पर पहुंचे हनुमान बेनीवाल का हैदराबाद एयरपोर्ट पर प्रवासी राजस्थानियों ने किया भव्य स्वागत: नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल का तेलंगाना दौरा, दो दिवसीय दौरे पर तेलंगाना पहुंचे सांसद हनुमान बेनीवाल का हवाई अड्डे पर प्रवासी राजस्थानियों ने किया भव्य स्वागत, हैदराबाद पहुंचते ही एयरपोर्ट पर जमकर लगे हनुमान बेनीवाल जिंदाबाद के नारे, इस दौरान प्रवासी राजस्थानियों ने परंपरागत रूप से सांसद बेनीवाल का साफा पहनाकर व माला पहनाकर किया स्वागत, यही नहीं बेनीवाल समर्थकों ने हवाई अड्डे पर ही सांसद को कंधे पर बैठा लिया और लेकर गए गाड़ी तक, इस दौरान बेनीवाल के साथ सेल्फी लेने के लिए युवाओं में मची होड़, सांसद बेनीवाल के साथ RLP प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग का भी किया गया स्वागत, हैदराबाद में लोक देवता तेजाजी पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया बेनीवाल ने, तो वहीं रविवार को विभिन्न समाजों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे सांसद हनुमान बेनीवाल

Read More »
yaogai kaaibainaeta1

चोरी के आरोप में दोषी करार दिए गए योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री फैसला आने से पहले गायब हुए कोर्ट से: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को कानपुर की एसीएमएम-III कोर्ट ने गिट्टी चोरी के एक मामले में किया दोषी करार, हालांकि, फैसला आने से पहले ही कोर्ट से गायब हो गए सचान, जबकि आज ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था योगी के मंत्री सचान ने, जब सुनवाई तो हुई लेकिन फैसला आने से पहले ही कोर्ट से गायब हो गए मंत्री राकेश सचान, जिसके बाद एकबारगी तो हड़कंप मच गया कोर्ट में, वहीं सचान के वकील भी आदेश की कॉपी छीनकर भाग निकले कोर्ट से, यह मामला तब का है जब रेलवे में ठेकेदारी किया करते थे राकेश सचान, 35 साल पुराने गिट्टी चोरी के इस मामले में राकेश सचान के खिलाफ आइपीसी की धारा 389 और 411 में दर्ज किया गया था मुकदमा, किदवई नगर इलाके के रहने वाले सचान ने सपा से की थी अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत, इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे सचान, करीब 2 सालों तक कांग्रेस में रहने के बाद 2022 में बीजेपी में शामिल हो गए थे सचान

Read More »
RCP सिंह ने दिया जदयू से इस्तीफा

जदयू ने मांगा अकूत संपत्ति का हिसाब तो RCP सिंह ने सौंपा इस्तीफा, नीतीश पर साधा जमकर निशाना: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने दिया पार्टी से इस्तीफा, खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद RCP सिंह ने दिया इस्तीफा, सिंह ने पार्टी के कुछ लोगों पर साजिश का आरोप लगाते हुए नया संगठन खड़ा करने के भी दिए संकेत, अपने गांव में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए बोले RCP सिंह- ‘मैंने सारी बातों पर सोच-विचार कर किया है फैसला, फिलहाल मैं मीडिया के माध्यम से इस्तीफा देने की करता हूं घोषणा, इसके तुरंत बाद में पार्टी को भेज दूंगा अपना इस्तीफा, बिना कुछ सोचे-समझे पार्टी ने भेज दिया मुझे पत्र, मुझसे व्यक्तिगत रूप से पूछा भी जा सकता था, मगर पार्टी ने नहीं किया ऐसा, पार्टी में संगठन नाम की कोई चीज नहीं रह गई, आज के जो लोग संगठन में हैं, वे पटना में रहते हैं और महज करते हैं गणेश परिक्रमा, नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के वक्त मुझसे बात तक नहीं की, देख लेना नीतीश कुमार 7 जन्म में भी नहीं बनेंगे पीएम’

Read More »
राउत की बढ़ी मुश्किलें

पात्रा चोल घोटाला मामले में ED कर सकती है संजय और उनकी पत्नी से आमने सामने बैठाकर पूछताछ: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पात्रा चॉल घोटाले में आरोपों का सामना कर रहे शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ईडी ने शुक्रवार को समन भेजकर पूछताछ के लिए किया था तलब, ईडी के सूत्रों के मुताबिक, आज राउत दंपत्ति को आमने-सामने बिठाकर की जा सकती है पूछताछ, ईडी को छापेमारी के दौरान संजय राउत के घर से मिले थे कुछ दस्तावेज, ईडी इन दस्तावेजों के आधार पर ही राउत की पत्नी वर्षा राउत से कर सकती है पूछताछ, सूत्रों के मुताबिक, वर्षा राउत के अकाउंट में एक करोड़ 8 लाख रूपये जो आए थे उसके संदर्भ में पूछेगी सवाल, फिलहाल एड राउत की गिरफ्तारी के बाद से ही उनके नजदीकी संपर्कों को तलाशने में है जुटी, यहीं नहीं ED के हाथ में राउत की एक डायरी भी लगी है जिसके जरिये ED कर सकती है उनकी पत्नी से पूछताछ, ईडी इस समय मामले से जुड़े प्रवीण राउत, सुजीत पाटकर और संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत का एक-दूसरे से क्या संबंध हैं, इसकी कर रही है छानबीन

Read More »
बीजेपी नेता ने की अभद्रता की सारी हदें पार

बीजेपी नेता ने की महिला से बदसलूकी, दिया धक्का, एक्शन में पुलिस ने चार लोगों को लिया हिरासत में: उत्तरप्रदेश से जुड़ी बड़ी खबर, नोएडा के सेक्टर-93 ओमैक्स ग्रेंड सोसाइटी में एक बीजेपी नेता का महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल, वायरल वीडियो में महिला ओर उसके परिवार को गाली दे रहा शख्स है बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी, महिला ने बीजेपी नेता पर लगाया आरोप कि उसने मुझसे कहा- ‘अगर तुमने पौधे छुए तो मैं करूंगा तुझे टच’, इस दौरान बीजेपी नेता ने महिला को दी भद्दी भद्दी गालियां, सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया- ‘श्रीकांत कॉमन एरिया में पेड़ लगाकर पार्क की जमीन पर कर रहा था अवैध कब्जा, जब उसी अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने किया इसका विरोध तो उसने शुरू कर दी अभद्रता’, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी भाजपा नेता के घर पहुंचकर चार लोगों को ले लिया है हिरासत में, इसके साथ ही पुलिस न उसकी तीन गाइयों को भी ले लिया है कब्जे में, फिलहाल बीजेपी नेता की तलाश है जारी

Read More »