Day: August 5, 2022

'देख रहा है बिनोद...'

देख रहा है बिनोद…ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी कर रहे है राजनीति- शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार चला रही है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर की जगह लगाई तिरंगे की तस्वीर, इसके साथ ही बीजेपी के सभी नेताओं ने लगाई तिरंगे की DP, तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने तिरंगा लिए हुए जवाहर लाल नेहरू की फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर किया शेयर, अब इसे लेकर देश की सियासत हो गई है गर्म, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद लोकप्रिय हो रहे वेबसीरिज ‘पंचायत’ के डायलॉग ‘देख रहा है बिनोद’ के बहाने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, सीएम शिवराज ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा- ‘देख रहा है बिनोद…ये कांग्रेसी अब तिरंगे पर भी कर रहे है राजनीति!’, बता दें कि पंचायत वेबसीरिज का ये डायलॉग इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रहा है बेहद लोकप्रिय, सोशल मीडिया पर इससे जुड़े मीम्स किये जा रहे हैं काफी शेयर

Read More »
'क्या की ED-CBI करेगी उसकी जांच?'

जो बुंदलेखंड एक्सप्रेस-वे उद्धघाटन के अगले दिन ढह गया, क्या की ED-CBI करेगी उसकी जांच?- अखिलेश: उत्तरप्रदेश में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्धघाटन, लेकिन उद्धघाटन के अगले ही दिन एक्सप्रेस-वे का कुछ हिस्सा बारिश के कारण ढह गया था, इसे लेकर अखिलेश यादव ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, अखिलेश ने देश में चल रही ED-CBI की कार्रवाई को आधार बनाते हुए कहा- ‘सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनाया था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया लेकिन उद्घाटन के बाद बारिश हुई तो पूरा का पूरा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे इन्हें करना पड़ा था बंद, जो उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया वो एक्सप्रेस-वे ढह गया, अब क्या बुंदलेखंड एक्सप्रेस-वे की भी ईडी या सीबीआई से होगी जांच?’ अखिलेश ने आगे राममंदिर का जिक्र करते हुए कहा- ‘हमारा भी मंदिर बन रहा है और हमारे मंदिर का भी होगा उद्घाटन, भगवान तो सबके हैं,’ वहीं बढ़ती महंगाई पर बोले अखिलेश- महंगाई का सवाल नहीं है आज नया, इन्हें महंगाई से नहीं है कोई लेना देना’

Read More »
प्रियंका-पायलट को पुलिस ने लिया हिरासत में

कांग्रेस का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन जारी, राहुल के बाद प्रियंका-पायलट को पुलिस ने लिया हिरासत में: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस का बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, राहुल गांधी के बाद अब दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी लिया हिरासत में, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कर रही थी प्रदर्शन, इस दौरान जब पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया तो वे AICC के बाहर ही बीच सड़क पर बैठ गई धरने पर, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, जिसके बाद प्रियंका ने आगे जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें ले लिया हिरासत में, यही नहीं राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, धर्मेंद्र राठौड़, हरीश रावत सहित दिग्गजों को पुलिस ने लिया हिरासत में, सूत्रों के अनुसार पुलिस इन्हें लेकर जा रही है तुगलक रोड थाना

Read More »
राहुल को पुलिस ने लिया हिरासत में

महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल को पुलिस ने लिया हिरासत में, गहलोत-पायलट सहित दिग्गज मौजूद: बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के लिए दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, कांग्रेस सांसदों ने प्रदर्शन के तहत राष्ट्रपति आवास की तरफ संसद भवन से किया कूच, कांग्रेस के नेता एवं सांसद इस दौरान काले कपड़ों में दिए दिखाई, वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने विजय चौक पर रोका, राहुल गांधी, गौरव गोगोई, अधीर रंजन चौधरी सहित दिग्गजों को पुलिस ने लिया हिरासत में, विजय चौक पर पहुंच कर राहुल गांधी बैठ गए धरने पर, इस दौरान राहुल गांधी ने पुलिस पर लगाया सांसदों को मारने का भी आरोप, कहा- ‘हम कर रहे हैं महंगाई और बेरोजगारी की बात, कर रहे हैं शांति से प्रदर्शन, लेकिन सांसदों की जा रही है मारपीट,’ वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अब चल रहा है विरोध प्रदर्शन, इस प्रदर्शन में सोनिया गांधी भी है मौजूद, तो वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट AICC मुख्यालय पर कर रहे हैं प्रदर्शन

Read More »
रविशंकर का राहुल पर निशाना

महंगाई-बेरोजगारी तो बहाना है, सही वजह ED को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना है- बीजेपी: कांग्रेस आज देश में भर में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में कर रहे है विरोध प्रदर्शन, वहीं राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी ने किया पलटवार, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा- जब महंगाई पर चर्चा होती है, तो राहुल गांधी चर्चा में आते नहीं, सदन में कर जाते हैं वॉक आउट, वित्त मंत्री ने सदन में विस्तार से उत्तर दिया कि कोविड की समस्या के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था दुनिया के कई देशों की तुलना में है बेहतर, राहुल गांधी ने आज बोलै है साफ झूठ, दो दिन पहले जब सदन में चर्चा हुई तो उसमें कांग्रेस के लोगों ने भाग लिया या नहीं? बहुत तीखे और निम्न स्तर के आरोप लगाए या नहीं? महंगाई और बेरोजगारी की चर्चा तो एक बहाना है, सही वजह है ईडी को डराना, धमकाना और परिवार को बचाना, आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं, क्या आपकी पार्टी में है लोकतंत्र? कांग्रेस का लोकतंत्र, भ्रष्टाचारतंत्र था, राहुल गांधी कहते हैं कि वो झूठ नहीं बोलते, तो वे बताएं कि वो बेल पर क्यों हैं?’

Read More »
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस का दिल्ली में बड़ा विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलेगी पीएम आवास तक पैदल मार्च: बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस शुक्रवार को कर रही है पुरे देश में प्रदर्शन, अब से कुछ देर में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता एवं कार्यकर्त्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकालेंगे पीएम आवास तक पैदल मार्च, इसके साथ ही कांग्रेस ED की कार्रवाई को लेकर संसद में कर रही है विरोध प्रदर्शन, जिसके चलते राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही 11.30 बजे तक के लिए कर दी गई स्थगित वहीं लोकसभा में सांसद कर रहे हैं जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता संसद भवन से राष्ट्रपति भवन की तरफ निकालेंगे पैदल मार्च, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस की व्यवस्था है पूरी तरह से चाक चौबंद, कांग्रेस के नेता काले कपड़े पहनकर तो कुछ काली पट्टी बांधकर करा रहे हैं अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज

Read More »
गहलोत के निशाने पर केंद्र सरकार

देश में चल रहा है खतरनाक खेल, लोकतंत्र हो रहा है समाप्त- गहलोत को बीच में टोक बोले राहुल- नहीं…: बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का राजधानी दिल्ली सहित देश के हर राज्य में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे दिल्ली, इससे पहले सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के साथ AICC मुख्यालय से संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- महंगाई हो, बोरजगारी हो, GST हो इन मुद्दों पर सुनवाई करने वाला कोई नहीं, आज देश में ED, IT, CBI एक जेब में है, अब समय आ गया है कि जनता को भी हमारे साथ आना होगा, विपक्ष को भी सरकार के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा, आज देश में महंगाई चरम पर है, खाने की वस्तुओं पर भी GST लग रहा है,’ इस दौरान गहलोत ने कहा- ‘मीडिया को सामने आना चाहिए,’ तो राहुल गांधी ने सीएम गहलोत को टोकते हुए कहा- ‘मीडिया हिम्मत नहीं दिखाएगी,’ गहलोत ने कहा- ‘जब हिटलर की तानाशाही चल रही थी तो देश चुप था लेकिन जब ये सब जनता को पता चला तब तक जर्मनी हो चूका था बर्बाद’

Read More »
राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार

चार लोग कर रहे अपनी तानाशाही, लोकतंत्र की हत्या देख रहा है देश- राहुल के निशाने पर केंद्र सरकार: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी एवं अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस आज कर रही है पुरे देश में विरोध प्रदर्शन, साथ ही कांग्रेस लगा रही है केंद्र सरकार पर ED, CBI, IT का दुरूपयोग करने का आरोप, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी AICC मुख्यालय से प्रेसवार्ता कर मीडिया से पुछा, कि- ‘देश के लोकतंत्र को खत्म होता हुआ देखकर कैसा लग रहा है आपको,’ राहुल ने कहा- ‘आज देश में नहीं है लोकतंत्र, आज देश में चार लोगों की है तानाशाही, हम महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाना चाहते हैं, उसे लेकर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन हमें बोलने तक नहीं दिया जाता, संसद में चर्चा नहीं होती, हमें गिरफ्तार किया जाता है, ये है आज के हिंदुस्तान की हालत, 70 साल का हमारा लोकतंत्र 8 साल में हो गया है खत्म, आज सरकार में सभी जगह बैठे हैं आरएसएस के लोग, लेकिन मैं देश के मुद्दे उठाऊंगा तो मेरे ऊपर आक्रमण होंगे, पर मुझे खुशी होते ही जब मुझ पर ये आक्रमण करते है, मैं देश के मुद्दे उठाता रहूंगा’

Read More »