Day: August 5, 2022

1191129 ministers

गजेंद्र सिंह वॉयस सैंपल देने से क्यों कतरा रहे हैं, जबकि मैं तो तैयार हूं- विश्वेन्द्र सिंह के बयान से गरमाई सियासत: आदिबद्री धाम और कनकांचल आंदोलन में गुरुवार को भाजपा नेताओं की बयानबाजी के बाद शुक्रवार को पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गजेंद्र शेखावत और सतीश पूनिया के खिलाफ खोला मोर्चा, गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश के मामले को लेकर विश्वेंद्र सिंह ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर साधा निशाना, कहा- ‘वो वॉइस सैंपल देने से क्यों कतरा रहे हैं? जबकि मैं तो तैयार हूं सैंपल देने को,’ मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि मानेसर मामले में मेरी और मंत्री गजेंद्र शेखावत की कोई बात हुई बताई थी, उस मामले को लेकर राजस्थान की पुलिस कई बार मिल चुकी है गजेंद्र सिंह शेखावत से, लेकिन वो कतरा रहे हैं वॉइस सैंपल देने से, जबकि मैं तो सैंपल देने को तैयार हूं,’ 2020 में सियासी संकट के समय नाराज सचिन पायलट के साथ कांग्रेस का एक खेमा रुका था मानेसर के होटल में, उस समय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मंत्री विश्वेंद्र सिंह की आपसी बातचीत होने की चर्चा आई थी सामने

Read More »
img 20220805 224200

भाजपा वाले एक दिन तिरंगा बदलकर आपके हाथों में पकड़ा देंगे भगवा झंडा- महबूबा मुफ्ती के बड़े बोल: पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने मोदी सरकार और भाजपा पर बोला बड़ा हमला, कहा- ‘भाजपा संविधान को कर देगी खत्म और आने वाले समय में भारत को बना देगी एक धार्मिक देश, ये लोग एक दिन तिरंगा बदलकर आपके हाथों में पकड़ा देंगे भगवा झंडा, वये लोग उस तिरंगे को बदल देंगे, जिसे आप फहरा रहे हैं गर्व से और इसकी जगह पर लाएंगे भगवा झंडा,’ भाजपा पर हमलावर महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा- वे इस देश का झंडा वैसे ही बदल देंगे जैसे उन्होंने छीन लिया जम्मू-कश्मीर का संविधान और झंडा, लेकिन हमने कसम खाई है कि हम वापस लेंगे अपना झंडा और संविधान, हम उन्हें कश्मीर के मुद्दे को सुलझाने के लिए भीकरेंगे मजबूर, जिसके लिए लाखों लोगों ने दी है अपनी कुर्बानी,’ दरअसल तीन साल पहले आज ही के दिन मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को किया था खत्म ऐसे में पीडीपी ने इसके विरोध में श्रीनगर में किया था प्रदर्शन

Read More »
img 20220805 wa0222

उपराष्ट्रपति चुनाव में बेनीवाल ने किया एनडीए के जगदीप धनखड़ को समर्थन का एलान, कही ये बड़ी बात: राष्ट्रपति के लिए एनडीए की आदिवासी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद अब उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी आरएलपी, नागौर सांसद और RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने किया एलान, सांसद बेनीवाल जगदीप धनखड़ के चयन को बताया राजस्थान और किसान वर्ग के लिए गौरव की बात, ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए बेनीवाल ने कहा- ‘RLP द्वारा निर्णय लेने के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनकड़ के समर्थन में कल करूंगा मतदान, चुंकि धनकड़ जी हैं राजस्थान राज्य से और किसान वर्ग से आते हैं, इसके साथ ही मेरे जगदीप धनखड़ से हैं पारिवारिक संबंध भी, राजस्थान राज्य से एक किसान वर्ग का प्रतिनिधि देश के उपराष्ट्रपति पद को सुशोभित करे, यह राजस्थान और किसान वर्ग के लिए है गर्व की बात,’ इससे पहले राष्ट्रपति पद के चुनाव में भी बेनीवाल ने आदिवासी वर्ग से आने वाली द्रोपदी मुर्मू का किया था समर्थन

Read More »
trs 1000x600

तेलंगाना में टीआरएस के 12 विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में- भाजपा प्रमुख का बड़ा दावा: तेलंगाना सियासत से जुड़ी बड़ी सियासी खबर, भाजपा के प्रमुख बंदी संजय कुमार ने किया बड़ा दावा, कहा टीआरएस के 12 विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए हैं तैयार, अपनी ‘प्रजा संग्राम पदयात्रा’ के तीसरे दिन मीडिया से बात करते हुए संजय कुमार दावा करते हुए कहा- ’12 टीआरएस विधायक सत्तारूढ़ दल से इस्तीफा देने की कर रहे हैं तैयारी, कई टीआरएस विधायकों का मानना है कि इस सरकार में नहीं है उनका कोई भविष्य, टीआरएस सरकार के खिलाफ मजबूत हो रहा है विद्रोह,’ संजय कुमार ने आगे कहा- ‘मुनुगोड़े का उपचुनाव तय करेगा राज्य का भविष्य, अगर अभी चुनाव होते हैं तो हाल के एक सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा जीतेगी 62 सीटें, टीआरएस प्रशासन के प्रति बढ़ती सार्वजनिक शत्रुता के कारण भाजपा के अपेक्षित वोट शेयर में होगी वृद्धि,’ कांग्रेस सांसद कोमातीरेड्डी वेंकट रेड्डी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर बोले संजय- जो कोई भी पीएम मोदी के नेतृत्व में करता है विश्वास, उसका BJP में शामिल होने का है स्वागत

Read More »
भाजपा विधायक से परेशान साधु ने किया सुसाइड

भाजपा विधायक से परेशान होकर संत ने मौत को लगाया गले, फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या: राजस्थान से जुड़ी बड़ी खबर, अवैध खनन के चलते आत्मदाह करने वाले संत विजय दास के निधन की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी की अब एक और संत की खुदकुशी की खबर आई सामने, जालोर के राजपुरा गांव में सुंधा माता मंदिर की तलहटी के पास एक आश्रम में शुक्रवार सुबह एक साधु रविनाथ ने फांसी का फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या, आश्रम के पास एक जमीन को लेकर चार रहा था विवाद, मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने कर लिया है जब्त, इस सुसाइड नोट में जमीन को लेकर भीनमाल से भाजपा विधायक पूराराम चौधरी पर परेशान करने के का लगाया गया है आरोप, बताया जा रहा है कि आश्रम के पीछे विधायक के रिश्तेदार के नाम पर है जमीन जिसे लेकर चल रहा था विवाद, लेकिन जमीन पर जाने का नहीं था रास्ता, रस्ते को लेकर दोनों के बीच चल रहा था विवाद, तीन दिन पहले विधायक पूराराम ने अपने लोगों को आश्रम में खाई खोदने भेजा था जिससे नाराज होकर संत रविनाथ ने कर ली आत्महत्या

Read More »
बनर्जी ने की मोदी से मुलाकात

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले और पार्थ की गिरफ्तारी के बाद बनर्जी ने की मोदी से मुलाकात, शुरू हुए कयास: 4 दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, उपराष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक दिन पहले ममता बनर्जी की ये मुलाकात मानी जा रही है अहम, हालांकि तृणमूल कांग्रेस पहले ही उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने से कर चुकी है इंकार, तो सियासी गलियारों में ममता की पीएम मोदी से इस मुलाकात को देखा जा रहा है शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी से जोड़कर, खुद बीजेपी सांसद दिलीप घोष ने दिए थे इस बात के संकेत, बीते रोज घोष ने दिया था बड़ा बयान, कहा- ‘ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बैठक का उपयोग यह मैसेज देने के लिए करती हैं कि हो गई है सेटिंग,’ कांग्रेस और वाम दल ने भी इस मुलकात को लेकर लगाए थे ‘मैच फिक्सिंग’ के आरोप, बंगाल कांग्रेस के प्रवक्ता रित्जू घोषाल ने कहा- ‘यह मैच फिक्सिंग 2016 बंगाल विधानसभा चुनाव से है जारी,’ वहीं CPI(M) के बंगाल सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा- ‘यह मीटिंग मैच फिक्सिंग व्यवस्था का हिस्सा, जो चल रही है सालों से’

Read More »