Day: August 4, 2022

अवाना की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस विधायक के खिलाफ 5 करोड़ की मानहानि का दावा पेश, व्यवसायी ने खान हड़पने का लगाया आरोप: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव के बाद बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए नदवई विधायक एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, भरतपुर के पत्थर व्यवसाई दौलत सिंह ने अवाना के खिलाफ 5 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा किया पेश, पत्थर व्यवसायी दौलत सिंह की तरफ से यह दावा जयपुर महानगर न्यायालय क्रम संख्या-2 में किया गया है पेश, दावा पेश किये जाने के बाद कोर्ट ने विधायक को किया नोटिस जारी, 16 अगस्त तक मामले में जवाब देने के लिए कहा गया है विधायक अवाना को, पीड़ित व्यवसायी दौलत सिंह ने कहा- ‘बीती 17 जुलाई को विधायक की ओर से उच्चैन कस्बे में आयोजित की गई थी एक पंचायत, उसमें सैकड़ों की संख्या में आए हुए लोगों के सामने विधायक ने मुझे भ्रष्ट कहा था और लगाए थे कई आरोप, अवाना मेरी एक खान को हड़पना चाहते हैं इसी कारण कर रहे हैं अनर्गल बयानबाजी’

Read More »
नहीं मिली संजय राउत को राहत

पात्रा चोल घोटाला मामले में नहीं मिली संजय राउत को राहत, कोर्ट ने 8 अगस्त तक बढ़ाई ED की कस्टडी: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पात्रा चोल घोटाला मामले में नहीं मिली शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत को राहत, पात्रा चॉल भूमि धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की ED हिरासत आज हो रही थी समाप्त, लेकिन PMLA कोर्ट ने आज सुनवाई के बाद संजय राउत की कस्टडी 8 अगस्त तक बढ़ाने के दिए निर्देश, अब 8 अगस्त तक संजय राउत रहेंगे ED की हिरासत में, ईडी ने बीते दिन संजय राउत के मुंबई स्थित आवास पर की थी छापेमारी और करीब 13 घंटे की पूछताछ के बाद शिवसेना नेता को कर लिया गया था गिरफ्तार, जांच से पता चलता है कि संजय और वर्षा राउत के खाते में 1.6 करोड़ किए गए थे रुपये ट्रांसफर, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत ने एक पैसा भी नहीं किया निवेश, फिर भी उन्हें मिले 112 करोड़ रुपये

Read More »
संसद सत्र के बीच खड़गे को मिला ED का समन

नेशनल हेराल्ड केस में संसद सत्र के बीच खड़गे को मिला ED का समन, भड़के कांग्रेसियों ने किया हंगामा: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में ED ने कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला प्रवर्तन निदेशालय का समन, समन के आधार पर ED के सामने पेश होने के लिए खड़गे पहुंचे हेराल्ड हाउस, ED खड़गे से हेराल्ड हाउस में ही करेगी पूछताछ, इससे पहले खुद को मिले समन के विरोध में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में उठाई अपनी आवाज, खड़गे ने कहा- मुझे ED का समन मिला और उन्होंने मुझे दोपहर 12.30 बजे बुलाया है, मैं क़ानून का पालन करना चाहता हूं, लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा हो तो क्या उनका समन करना सही है? क्या पुलिस के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवासों का घेराव करना सही है?’ इसके बाद भड़के कांग्रेस सांसदों ने सदन में किया जमकर हंगामा, जिसके बाद सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए करना पड़ा स्थगित, फिलहाल राज्यसभा की कार्रवाई हो चुकी है पुनः शुरू

Read More »
पत्नी संग BJP में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई

सीएम खट्टर की मौजूदगी में पत्नी संग BJP में शामिल हुए कुलदीप बिश्नोई, दूसरी बार छोड़ा कांग्रेस का साथ: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने दूसरी बार तोडा कांग्रेस से नाता, कुलदीप बिश्नोई ने गुरूवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में हुए बीजेपी में शामिल, इस दौरान उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई ने भी की भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण, हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान कुलदीप बिश्नोई को क्रॉस वोटिंग के चलते कांग्रेस आलाकमान ने सभी पदों से हटा दिया था, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष ना बनाये जाने के कारण कुलदीप लंबे समय से चल रहे थे पार्टी आलाकमान से नाराज, हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब कुलदीप ने छोड़ा है कांग्रेस का साथ, इससे पहले वर्ष 2005 में राज्य में कांग्रेस की जीत के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिश्नोई और उनके पिता भजनलाल ने 2007 में नई पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस बनाई थी, इसके बाद उन्होंने बीजेपी से कर लिया था गठबंधन, जिसके बाद 2016 में गठबंधन टूटने के बाद वे पुनः कांग्रेस में हो गए थे शामिल

Read More »
img 20220804 wa0180

‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले उस देशद्रोही संगठन से निकले है…- राहुल का बीजेपी और संघ पर बड़ा हमला: मोदी सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम को लेकर शुरू हुई सियासत अब पहुंची अपने चरम पर, एक तरफ बीजेपी ने जहां राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेसियों द्वारा लगाई नेहरू के साथ तिरंगे वाली प्रोफाइल को लेकर साधा निशाना, वहीं कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी और संघ पर तीखे प्रहार किए शुरू, इसी बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर बीजेपी और संघ को लिया आड़े हाथ, लिखा- इतिहास गवाह है, ‘हर घर तिरंगा’ मुहिम चलाने वाले, निकले हैं उस देशद्रोही संगठन से, जिन्होंने 52 सालों तक नहीं फहराया कभी तिरंगा, राहुल ने आगे लिखा कि आज़ादी की लड़ाई से, ये कांग्रेस पार्टी को तब भी नहीं रोक पाए थे और आज भी नहीं रोक पाएंगे, वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा- हम हाथ में तिरंगा लिए अपने नेता नेहरू की लगा रहे हैं डीपी, लेकिन लगता है प्रधानमंत्री का संदेश उनके ही परिवार तक ही पहुंचा नहीं, जिन्होंने 52 सालों तक नागपुर में अपने हेड क्वार्टर में झंडा नहीं फहराया, वे क्या मानेंगे प्रधानमंत्री की बात?

Read More »
img 20220804 wa0176

नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं हम, कर ले जो करना है- हेराल्ड हाउस पर ED की कार्रवाई को लेकर बोले राहुल गांधी: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर राहुल गांधी ने ED को दी चुनौती तो PM मोदी पर साधा जोरदार निशाना, मीडिया को दिए बयान में राहुल गांधी ने कहा- ‘हमें डराने की हो रही है कोशिश, लेकिन हम नहीं डरते हैं PM मोदी से, जो मेरा काम है देश की रक्षा करना, लोकतंत्र की रक्षा करना वो में करता रहूंगा, कर ले जो करना है कुछ फर्क नहीं पड़ता, मोदी शाह के रहे हैं लोकतंत्र के खिलाफ काम, वो दबाव डालकर कराना चाहते है चुप, भागने की बात हम नहीं वो कर रहे है,’ आज सुबह ही बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधा था कांग्रेस पर निशाना, कहा- #ED की कार्यवाही से डर क्यों रही है,₹ कांग्रेस, जब कुछ नहीं किया तो डर क्यों रही है कांग्रेस, एक परिवार को बचाने में लगी कांग्रेस पहले कर रही रही सत्याग्रह की बात,अब सत्याग्रह की जगह राण की कर रही है बात,’ बीती शाम ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को कर दिया सील, वहीं AICC और सोनिया-राहुल के घर के बाहर जमा हो गया था भारी पुलिस जाप्ता

Read More »
untitled collage 2022 07 11t132614.209

शिवसेना को लेकर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट- अभी न ले कोई फैसला, अगली सुनवाई 8 अगस्त को: सत्ता के बाद अब शिवसेना पार्टी को लेकर एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के दावों को लेकर आज भी सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सका कोई फैसला, अब इस मामले में अदालत में सोमवार यानी 8 अगस्त को होगी अगली सुनवाई, हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा कि वह अगले आदेश तक शिवसेना पर अलग-अलग गुटों के दावे पर न ले कोई फैसला, इस तरह शिवसेना को लेकर नहीं हो सका है फिलहाल कोई फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा कि यदि उद्धव ठाकरे इस मसले पर जवाब देने के लिए मांगते हैं समय तो फिर उन्हें मिलना चाहिए यह मौका, यही नहीं अदालत ने यह भी कहा कि 8 अगस्त को हम इस बात पर भी करेंगे विचार कि क्या इस मामले को 5 जजों की संवैधानिक बेंच के समक्ष भेजा जाना चाहिए या नहीं, सुनवाई के दौरान शिंदे गुट के वकीलों ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने पद से दे दिया था इस्तीफा, और राज्य को लंबे समय तक नहीं रखा जा सकता था सरकार के बिना, वहीं ठाकरे के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मसले को संवैधानिक बेंच में भेजना नहीं है जरूरी

Read More »
img 20220804 094444

चुनाव से पहले बांटी जाने वाली मुफ्त की रेवड़ियों को कैसे किया जाए नियंत्रित? SC ने एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के अलावा कई याचिकाकर्ताओं के एक विशेषज्ञ समूह का गठन कर मांगे सुझाव, ये समूह इस बात की जांच करेगा कि चुनाव से पहले बांटे जाने वाले मुफ्त के गिफ्ट (रेवड़ियों) को कैसे किया जाए नियंत्रित? सुप्रीम कोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर मांगी अपनी रिपोर्ट, SC ने चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली चीजों को कैसे किया जाए नियंत्रित, इस पर सुझाव देने के लिए नीति आयोग, वित्त आयोग, सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों, आरबीआई और अन्य हितधारकों से मिलकर एक शीर्ष निकाय की है आवश्यकता, CJI अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र से वित्त आयोग से यह पता लगाने को कहा था कि क्या राज्य सरकारों और राजनीतिक दलों को मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए तर्कहीन मुफ्त उपहार देने से रोकने की क्या है संभावना

Read More »