



Day: August 4, 2022


लंपी स्किन रोग टीकाकरण के लिए गंभीर नहीं गहलोत सरकार- दुष्यंत सिंह के सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब: राजस्थान में पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए राजस्थान सरकार की ओर से केंद्र को नहीं मिला है कोई प्रस्ताव, यदि राज्य सरकार समय पर प्रस्ताव दे तो राजस्थान में दुधारू पशुओं से फैलने वाले संक्रामक रोग ‘लंपी स्किन डिजीज’ के टीकाकरण का शुरू किया जा सकता है कार्यक्रम, सांसद दुष्यंत सिंह के प्रश्न के जवाब में केंद्रीय डेरी एवं पशुपालन राज्यमंत्री संजीव बालियान ने दिया है ये जवाब, सांसद दुष्यंत सिंह का प्रश्न था कि- राजस्थान में दुधारू पशुओं से फैल रही है लंपी स्किन डिजीज, ऐसे में पशुओं से मनुष्यों में आने वाली बीमारियों पर वैक्सीनेशन के लिए क्या प्रयास रहे हैं सरकार के, इस पर डेरी एवं पशुपालन राज्यमंत्री ने बताया कि गेट फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में स्वास्थ्य एवं पशुपालन विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है एक कार्यक्रम, इसके तहत गोट पॉक्स वैक्सीन का किया जाता है इस्तेमाल, राजस्थान सरकार यदि इस संबंध में प्रस्ताव दे तो केंद्र मदद के लिए है तैयार
4 Aug 2022
Read More »

गुजरात में कांग्रेस को लगा झटका, मेवानी के बढ़ते कद से खफा होकर दो वरिष्ठ नेताओं ने दिया इस्तीफा: गुजरात की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश रावल एवं राजू परमार ने पार्टी के सभी पदों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, यहीं नहीं दोनों ही नेताओं ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा था कि वे 17 अगस्त को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में होंगे शामिल, जिग्नेश मेवानी के बढ़ते कद से पार्टी के वरिष्ठ नेता थे नाराज, ऐसे में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने का लिया निर्णय, इस्तीफा देने से पहले परमार ने कहा- ‘जिग्नेश मेवानी का कद इस तथ्य के बावजूद बढ़ाया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के लिए अभी तक नहीं किया है कुछ भी, फिर भी राहुल गांधी दे रहे हैं मेवानी को अधिक तरजीह, मैंने पार्टी से कभी किसी पद या एहसान की मांग नहीं की, दुर्भाग्य से पार्टी नहीं दे रही है कर्ज चुकाने का मौका’
4 Aug 2022
Read More »




आरएसएस के मुखपत्र ने तिरंगे के तीन रंग को कहा था अशुभ, क्या पीएम इस बात से हैं सहमत?- ओवैसी: केंद्र सरकार देश भर में चला रही है हर घर तिरंगा अभियान, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘डिस्प्ले’ तस्वीर पर ‘तिरंगा’ लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का किया आग्रह, वहीं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर किया तीखा हमला, कहा- ‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनका आधार आरएसएस की विचारधारा है तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आरएसएस के मुखपत्र ने तिरंगे के तीन रंग को अशुभ कहा था, क्या पीएम हैं इस बात से सहमत?, आरएसएस की पत्रिका ऑर्गेनाइजर ने 17 जुलाई 1947 को लिखा था कि वो तिरंगे को नहीं, भगवा ध्वज को मानती है, उस समय उन्होंने मांग की थी कि राष्ट्रीय ध्वज होना चाहिए भगवा, ऐसे में मैं संघ और पीएम से जानना चाहता हूं कि ऑर्गेनाइजर में लिखी बात पर आपकी क्या राय है? उन्हें इस बात को करना चाहिए स्पष्ट
4 Aug 2022
Read More »

दिग्गज सपा नेता आजम खान की अचानक हुई तबीयत खराब, सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में हुए भर्ती: समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर विधायक आजम खान की तबीयत अचानक हुई खराब, तत्काल लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है आजम खान को, 74 वर्षीय आजम खान को सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए ICU में कर दिया गया है शिफ्ट, मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि बुधवार रात को सपा नेता आजम खान को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के ICU में इलाज के लिए कराया गया है भर्ती, पोस्ट कोविड सिम्टम के चलते उनको निमोनिया है जो पहुंच गया है आजम के फेफड़ों तक, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है आजम खान को, अभी उनकी हालत स्थिर है और आवश्यक जांचों के बाद क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है आजम खान को, हाल ही में 27 महीने बाद 20 मई 2022 को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे आजम खान, सीतापुर जेल में भी दो बार ज्यादा तबीयत खराब हुई थी आजम की, दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में ही कराया गया था भर्ती
4 Aug 2022
Read More »


MLAs को मिनी CM बनाने के बाद युवा मित्रों को प्रचार मंत्री बनाकर भी नहीं सुधार पाएंगे धूमिल छवि- राठौड़: कार्यालय सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सवाई माधोपुर की तरफ से जारी हुए एक आदेश में युवा मित्र को कार्यों के दिए गए हैं निर्देश, जिसके तहत प्रत्येक युवा मित्र को अपने सोशल मीडिया पर युवा मित्र के नाम से बनाना है एक अकाउंट, साथ ही 10 डमी अकाउंट भी बनाने होंगे युवा मित्र को, इस आदेश को लेकर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने साधा निशाना, कहा- ‘सीएम अशोक गहलोत अपनी नाकामियों व जनविरोधी नीतियों पर पर्दा डालते हुए अब अपनी झूठी घोषणाओं का झुनझुना बजाने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का सहारा लेकर डूबती नैया को बचाने की जुगत में, फर्जीवाड़ा बसा है कांग्रेस की रग-रग में, मुखिया जी ने सरकारी धन का दुरुपयोग करने के लिए युवा मित्रों के माध्यम से फर्जी प्रचार करने का सरकारी फरमान भी कर दिया जारी, कांग्रेस विधायकों को मिनी मुख्यमंत्री बनाने के बाद अब युवा मित्रों को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपकर मुखिया जी अपनी धूमिल छवि को चाहकर भी नहीं कर सकते सुधार’
4 Aug 2022
Read More »


