Day: August 3, 2022

बेनीवाल ने की केंद्रीय मंत्री मंडाविया से मुलाकात

जल्द निरस्त होगी NEET परीक्षा! बेनीवाल की मांग पर केंद्रीय मंत्री की टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट की तैयार: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 में देश भर में गड़बड़ी के मामले आये सामने, ऐसा ही मामला राजस्थान के नागौर और श्रीगंगानगर जिले में भी आया था सामने, इसे लेकर नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया से की थी मुलाकात, इस दौरान बेनीवाल ने नागौर जिले के कुचामन में स्थित सेंट पॉल स्कूल में आयोजित हुई नीट परीक्षा को रद्द करके प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाने की उठाई थी मांग, इसे लेकर बेनीवाल ने प्रेस बयान जारी कर कहा- ‘केंद्रीय मंत्री ने विगत दिनों इस मामले में उनकी मुलाकात करने के बाद टीम को भेजा जांच के लिए, जिस पर पूरी रिपोर्ट हो गई है प्राप्त और जल्द ही केंद्रीय मंत्री ने नागौर जिले के कुचामन में हुई नीट परीक्षा को रद्द करने का दिया है आश्वासन’

Read More »
img 20220803 223450

कोरोना की बूस्टर डोज पर रामदेव ने उठाए सवाल, कहा- इसके बाद भी हुआ संक्रमण तो होगा मेडिकल साइंस का..: योग गुरु बाबा रामदेव ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीन को लेकर दिया बड़ा बयान, बाबा ने कहा- बूस्टर डोज लगने के बाद भी अगर किसी को होता है कोरोना संक्रमण तो यह है होगा मेडिकल साइंस का फेलियर, इसके साथ ही बाबा ने कहा कि समय के साथ ही अब दुनिया लौटेगी जड़ी-बूटियों की ओर, गिलोय के ऊपर रिसर्च करें और दवाइयां बनाएं तो भारत बन सकता है विश्व में सबसे बड़ी इकोनॉमी, इससे पहले रामदेव ने कोरोना वैक्सीन लगवाने से कर दिया था साफ इंकार, कहा था कि वह पिछले कई सालों से लगातार योग का कर रहे हैं अभ्यास, जिससे उन्हें नहीं है संक्रमण का खतरा, लेकिन, कुछ ही दिनों के बाद बैकफुट पर आ गए थे बाबा रामदेव और वैक्सीन लगवाने की कही थी बात, आज पतंजलि विश्विद्यालय में पारम्परिक भारतीय चिकित्सा का आधुनिकीकरण, लोक स्वास्थ्य एवं ओद्यौगिक परिप्रेक्ष्य विषय पर आयोजित हुआ था अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रामदेव ने कहा कि प्रकृति से ही होती है हमारी संस्कृति की पहचान, इसी से हमें समृद्धि और मिलता है स्वास्थ्य भी

Read More »
img 20220803 220838

11 अक्टूबर को मिलेगा लालू की आरजेडी को नया सुप्रीमो, तेजस्वी यादव की ताजपोशी मानी जा रही है तय: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 11 अक्टूबर को होगा दिल्ली में, आरजेडी ने की पार्टी संगठन के चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा, 16 अगस्त से पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों का शुरू होगा चुनाव और प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होगा 21 सितंबर को, 11 अक्टूबर को दिल्ली में बुलाई गई है पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक, जिसमें पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चुनाव, 1997 में हुई आरजेडी की स्थापना के बाद से लालू यादव 11 बार चुने जा चुके हैं पार्टी के अध्यक्ष, माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ही बनेंगे आरजेडी के नए सुप्रीमो, पार्टी में नीतिगत फैसले लेने का अधिकार प्रस्ताव पारित करके पहले ही दिया जा चुका है तेजस्वी को, ऐसे में पार्टी में तेजस्वी की ताजपोशी है मात्र एक औपचारिकता, क्योंकि तबीयत और सक्रियता के लिहाज से लालू यादव अब नहीं रहे पहले जैसे

Read More »
img 20220803 201402

ब्यूरोक्रेसी हमारे ऊपर हावी होकर काम नहीं कर सकती, हम ब्यूरोक्रेसी से करवाते हैं काम- ममता भूपेश का बयान: गहलोत सरकार में एससी वर्ग से बनाए गए मंत्रियों पर ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोपों पर मंत्री ममता भूपेश ने दिया जवाब, कहा- ‘3.5 साल से मैं खुद विभाग को अपने हिसाब से मुख्यमंत्री के गाइडेंस में बढ़ा रही हूं आगे, साथ ही मंत्री भजन लाल जाटव और टीकाराम जूली भी इसी तरीके से कर रहे हैं काम, मुझे नहीं लगता कि हम में से कोई मंत्री है इनएफिशिएंट, हम क्यों काम करने में किसी से रहेंगे पीछे? हम हमारे विवेक से करते हैं काम,’ ममता भूपेश ने ब्यूरोक्रेसी को लेकर मंत्रियों की शिकायत पर कहा- मंत्रिमंडल जनतांत्रिक व्यवस्था से और लोकतांत्रिक सिस्टम से कर रहा है काम, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि ब्यूरोक्रेसी किसी पर भी हो सकती है हावी, और ब्यूरोक्रेसी के हावी होने का सवाल इसलिए भी नहीं उठता, क्योंकि कोई भी स्कीम लांच करना और उसे इंप्लीमेंट करना है हमारा काम, जिसमें ब्यूरोक्रेसी सिर्फ हमारा सहयोग करती है, ब्यूरोक्रेसी हमारे ऊपर हावी होकर काम नहीं कर सकती, हम ब्यूरोक्रेसी से करवाते है काम

Read More »
'AICC-10 जनपथ को छावनी बनाने की ये कार्रवाई है अघोषित आपातकाल'

कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो पूरे देश को भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा- गहलोत: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को किया सील, ईडी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना एजेंसी के अनुमति के सील किए हिस्से को नहीं खोला जाएगा, इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय सहित कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आवास पर अचानक बढ़ा पुलिस बल, आने जाने के सभी रास्तों को किया गया सील, सूत्रों के अनुसार ED कभी भी कर सकती है छापेमारी, इस मामले को लेकर सीएम गहलोत ने साधा केंद्र सरकार के साथ मीडिया पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई है अघोषित आपातकाल, नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को कर दिया गया है जबरन सील, एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो पूरे देश को भुगतना पड़ेगा इसका खामियाजा, मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा’

Read More »
यंग इंडिया का ऑफिस सील,

यंग इंडिया का ऑफिस सील, AICC पर भारी पुलिस बल, सोनिया-राहुल के आवास पर होगी छापेमारी?: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को किया सील, समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ईडी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना एजेंसी के अनुमति के सील किए हिस्से को नहीं खोला जाएगा, वहीं कांग्रेस मुख्यालय पर बढ़ाई गई सुरक्षा, सूत्रों के अनुसार ED कभी भी कांग्रेस दफ्तर पर मार सकती है छापा, साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास पर भी ED कर सकती है छापेमारी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर की गई पुलिस की बैरिकेडिंग का वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा- दिल्ली पुलिस द्वारा AICC मुख्यालय का रास्ता रोकना अपवाद के बजाय बन गया है आदर्श! उन्होंने ऐसा क्यों किया यह है रहस्यमय’

Read More »
बाबुल बने ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री

ममता की कैबिनेट में बाबुल बने मंत्री, 9 नए चेहरे शामिल, पॉलिटॉक्स की खबर पर फिर लगी मुहर: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बुधवार को TMC प्रमुख एवं सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी कैबिनेट में किया बदलाव, इस बदलाव के तहत ममता के मंत्रिमंडल में कुल 9 नए मंत्रियों को मिली है जगह, इसके साथ ही बीजेपी से TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो को मिली ममता कैबिनेट में जगह, इससे पहले पॉलिटॉक्स ने बाबुल सुप्रियो के ममता कैबिनेट में शामिल होने के दे दिए थे संकेत, बाबुल सुप्रियो के साथ स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिकी, उदयन गुहा, प्रदीब मजूमदार को बनाया गया है कैबिनेट मंत्री तो वहीं बिप्लब रॉय चौधरी और बीरबाहा हसदा को मिला है स्वतंत्र प्रभार, इसके साथ ही ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को बनाया गया है राज्यमंत्री, दरअसल ममता सरकार ने यह कैबिनेट फेरबदल ऐसे वक्त में किया है जब पार्टी पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी पर लगे आरोपों की वजह से है घिरी हुई, फिलहाल पार्थ शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में हैं ED की गिरफ्त में, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास से मिली नकदी के बाद दोनों को ED ने कर लिया था गिरफ्तार

Read More »