Day: August 3, 2022

कुलदीप बिश्नोई ने छोड़ी विधायकी

कांग्रेस को लगा झटका, बिश्नोई ने छोड़ी विधायकी, स्पीकर को सौंपा अपना इस्तीफा, कल होंगे BJP में शामिल: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस पार्टी से निष्काषित चल रहे हरियाणा के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, बिश्नोई ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंपा अपना इस्तीफा, इसके साथ ही कुलदीप कल होंगे बीजेपी में शामिल, बिश्नोई ने खुद ट्वीट कर बताया कि गुरुवार सुबह वो होंगे भाजपा में शामिल, मंगलवार शाम को बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति आवास पर समर्थकों के साथ की थी बैठक, जिसके बाद कांग्रेस बिश्नोई ने ने कहा कि आदमपुर विधानसभा सीट ने 27 साल का काटा है वनवास, और अब इसके वनवास खत्म होने का आ गया है समय, आदमपुर इलाके के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, आदमपुर एक बार फिर बनेगा विकास का उदाहरण, इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने किए दो ट्वीट, पहले ट्वीट में लिखा कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह चले जाएंगे भाजपा में, वहीं दूसरा ट्वीट कर विश्नोई ने कहा- घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है

Read More »
अमित शाह का बड़ा एलान

वैक्सीनेशन खत्म होते ही देश में लागू होगा CAA- अमित शाह का बड़ा एलान, अधिकारी ने की पुष्टि: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, 11 दिसंबर 2019 को संसद में पारित होने और 12 दिसंबर को अधिसूचित होने वाला नागरिकता संशोधन कानून जल्द ही देश में होगा लागू, केंद्र सरकार कोरोना महामारी से बचाव के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी बूस्टर डोज अभियान के बाद नागरिकता संशोधन कानून लागू करने की बना रही है योजना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के दौरान दी, इस मुलाकात के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह से किया CAA लागु करने का किया आग्रह, तो जवाब में शाह ने अधिकारी से कहा- ‘कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक देने की कवायद पूरी होने के बाद सीएए के नियम लागू तय किए जाएंगे,’ मंगलवार को संसद परिसर में अमित शाह से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बोले अधिकारी- ‘सीएए को लागू करना पश्चिम बंगाल के लिए है बहुत महत्वपूर्ण, बंगाल के बहुत से लोगों को मिल सकता है इसका फायदा’

Read More »
सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी दलील

हमने शिवसेना नहीं छोड़ी बस नेता बदलना चाहते हैं- सुप्रीम कोर्ट में एकनाथ शिंदे गुट की बड़ी दलील: शिवसेना का कौन असल हकदार है इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को हुई अहम सुनवाई, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गुट एवं उद्धव ठाकरे गुट ठोक रहा है शिवसेना पर अपना दावा, हालांकि विधायकों एवं नेताओं के सपोर्ट के कारण एकनाथ शिंदे गुट दिख रहा है ज्यादा मजबूत, सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में शिंदे गुट के वकील हरीश साल्वे ने कहा- ‘इस मामले में दल-बदल कानून तो लागू होता ही नहीं है, यह तभी लगता है जब विधायक अथवा सांसद किसी दूसरे दल में जाएं या फिर पार्टी को छोड़ दें, शिंदे गुट के विधायक सिर्फ पार्टी नेतृत्व से हैं नाराज और अलग गुट के तौर पर ठोक रहे हैं दावा क्योंकि बहुमत है उनके साथ,’ वहीं ठाकरे गुट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा- ‘बागी विधायक पार्टी पर नहीं कर सकते दावा, अब भी एक तिहाई विधायक पार्टी के साथ हैं, बागी विधायकों को नया दल बनाना होगा या फिर किसी और पार्टी में होना होगा शामिल,’ अब इस मामले में अक्ल होगी SC में सुनवाई

Read More »
शर्मा के निधन पर मैडम राजे ने जताया दुःख

अशोक शर्मा के निधन पर मैडम राजे ने जताया गहरा शोक, भाजपा परिवार व क्षेत्र के लिए बताया बड़ी क्षति: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के पुत्र अशोक शर्मा का हुआ निधन, जिले के ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता अशोक शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से हुआ आकस्मिक निधन, आज सुबह से ही उनके आवास पर राजनेता, समाजसेवी एवं जिले भर के लोग पहुंच रहे शोक संवेदना व्यक्त करने, अशोक शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताया गहरा दुःख, मैडम राजे ने लिखा- ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजाखेड़ा से भाजपा प्रत्याशी अशोक शर्मा जी के आकस्मिक निधन से हूँ आहत, एक जनप्रतिनिधि के रूप में वह क्षेत्र के लिए और क्षेत्र के लोगों के लिए रहे हमेशा तत्पर, उनकी बेदाग़ छवि और बेबाकी ही बनाती थी उनको सबसे अलग, अशोक जी का निधन मेरे, राजस्थान भाजपा परिवार और समस्त क्षेत्रवासियों के लिए है व्यक्तिगत क्षति, मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की करती हूँ प्रार्थना, ॐ शांति’, मैडम राजे ने भाजपा में शामिल करवा कर 2018 में दिया था अशोक शर्मा को टिकट

Read More »
तिरंगे को लेकर मचा घमासान

PM मोदी ने अपनी प्रोफाइल पर लगाई तिरंगे की तस्वीर तो राहुल ने तिरेंगे के साथ इस फोटो की डीपी से दिया जवाब: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार चला रही है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर की जगह लगाई तिरंगे की तस्वीर, इसके साथ ही पीएम मोदी ने समस्त देशवासियो से ‘हर घर तिरंगा’ लगाने की अपील भी की, पीएम मोदी ने जहां तिरंगे की प्रोफाइल फोटो लगाई तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने तिरंगा लिए हुए जवाहर लाल नेहरू की फोटो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर किया शेयर, साथ ही इस फोटो के साथ ही अपनी ट्वीटर प्रोफाइल भी कर दी चेंज, राहुल गांधी ने इस फोटो के साथ ट्वीट कर लिखा- ‘देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा,’ इससे पहले आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने संसद भवन से एक तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेताओं ने की शिरकत

Read More »
untitled design 21 sixteen nine

अब उपराष्ट्रपति के चुनाव में भी मायावती ने विपक्ष के खिलाफ एनडीए प्रत्याशी धनखड़ के समर्थन का एलान: राष्‍ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्‍ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के खिलाफ जाते हुए एनडीए उम्‍मीदवार के समर्थन का ऐलान किया बसपा सुप्रीमो मायावती ने, 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति के चुनाव से पहले मायावती ने एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ को वोट देने का किया एलान, मायावती ने आज दो ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता और विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः हुआ चुनाव, अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को होने जा रहा है चुनाव, अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा- ‘ऐसे में बीएसपी ने उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित और अपनी मूवमेंट को ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का किया है फैसला, और जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से भी कर रही हूं घोषणा

Read More »
09198ed7 8d8b 450b a072 f0fc69ec92f7

पूर्व मंत्री पुत्र और मैडम राजे के करीबी नेता के निधन से जिले में शोक की लहर, दिग्गज ब्राह्मण नेता भी थे शर्मा: पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा के बेटे अशोक शर्मा का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुआ आकस्मिक निधन, जिले के ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता भी थे शर्मा, सुबह से ही उनके आवास पर राजनेता, समाजसेवी एवं जिले भर के लोग पहुंच रहे शोक संवेदना व्यक्त करने, वर्ष 2008 में पहले धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे चुनाव, लेकिन भाजपा के अब्दुल सगीर ने हरा दिया था उनको, इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के माध्यम से भाजपा में शामिल हो गए थे शर्मा, राजे ने उनको 2018 में राजाखेड़ा से बनाया था भाजपा का प्रत्याशी, लेकिन कांग्रेस के रोहित बोहरा से चंद मतों से हार गए थे चुनाव, राजनीति में बेदाग छवि और बेबाकी के लिए जाने जाते थे अशोक शर्मा, पिता बनवारी लाल शर्मा ने मैडम राजे को चुनाव में दी थी पटखनी, लेकिन वर्ष 2018 से पिता-पुत्र की नजदीकियां बढ़ गई थीं पूर्व सीएम राजे से, कांग्रेस ने बेटे के सपोर्ट में खड़े होने के चलते पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था बनवारी शर्मा को

Read More »
img 20220803 080554

निलंबित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई आज 10 बजे होंगे भाजपा में शामिल, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात: हरियाणा की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने किया भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का ऐलान, बिश्नोई ने खुद ट्वीट कर बताया कि गुरुवार सुबह वो होंगे भाजपा में शामिल, हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से ही बिश्नोई को लेकर जारी थीं अटकलें, मंगलवार शाम को बिश्नोई ने आदमपुर स्थिति आवास पर समर्थकों के साथ की थी बैठक, जिसके बाद कांग्रेस बिश्नोई ने ने कहा कि आदमपुर विधानसभा सीट ने 27 साल का काटा है वनवास, और अब इसके वनवास खत्म होने का आ गया है समय, आदमपुर इलाके के विकास में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी, आदमपुर एक बार फिर बनेगा विकास का उदाहरण, इसके बाद कुलदीप बिश्नोई ने किए दो ट्वीट, पहले ट्वीट में लिखा कि 4 अगस्त को 10.10 बजे वह चले जाएंगे भाजपा में, वहीं दूसरा ट्वीट कर विश्नोई ने कहा- घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वही जिंदा है

Read More »
img 20220803 073249

लोगों के काम नहीं होने से नाराज मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने रद्द की जनसुनवाई, अधिकारियों को दी ये चेतावनी: जनसुनवाई में समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देशित करने के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज हुए मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, यही नहीं बुधवार को भरतपुर में होने वाली जनसुनवाई को रद्द कर अधिकारियों को दी दो टूक चेतावनी, मीडिया से बातचीत में बोले विश्वेन्द्र सिंह- ‘बीते 2 महीने में तीन बार हुई जनसुनवाई, दूरदराज से गरीब और ग्रामीण लोग पैसा खर्च करके आते हैं जनसुनवाई, वो उम्मीद लगा कर आते हैं कि उनकी समस्या का होगा समाधान, लेकिन संबंधित अधिकारियों निर्देश देने के बावजूद गरीब जनता का नहीं कर रहे काम, इसलिए ऐसी जनसुनवाई करने से नहीं है कोई फायदा,’ मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अब किसी भी अधिकारी के खिलाफ कभी भी की जा सकती है सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीब जनता और आम लोगों के विकास के कराना चाहते हैं काम, लेकिन अधिकारी बरत रहे हैं लापरवाही

Read More »