Day: July 30, 2022

img 20220730 wa0110

सीएम गहलोत का बड़ा फैसला, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में मिलेगी दो वर्षों की छूट: कोरोना के कारण बीते दो सालों में न केवल लोगों के चले गए रोजगार, बल्कि रोजगार के बचे-खुचे अवसरों को भुनाने की कोशिश कर रहे प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को भी लगा था तगड़ा, पिछले दो सालों में कोरोना महामारी की वजह से हज़ारों की संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की नहीं कर पाए तैयारी, या कोविड के चलते सरकार आयोजित नहीं करवा सकीं प्रतियोगी परीक्षाएं, और फिर उम्र निकल जाने के कारण नहीं दे पाए परीक्षा ही, इसके लिए कई छात्र कई महीनों से कर रहे थे आंदोलन भी, अब ऐसे अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी बड़ी सौगात, सभी तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दो वर्षों की छूट देने की की घोषणा, ट्वीट कर जानकारी देते हुए सीएम गहलोत ने कहा- कोविड के कारण दो वर्षों तक नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर नहीं हो सकीं आयोजित, इसलिए आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को ऊपरी आयुसीमा में दी जाएगी दो वर्षों की छूट

Read More »
'गनीमत है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नहीं गए...'

लखनऊ एक्‍सप्रेस-वे पर दिखा हाथी तो अखिलेश ने कसा तंज- गनीमत है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर नहीं गए…: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद से उसके निर्माण पर उठ रहे हैं सवाल, हाल ही में पहली बारिश के दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेवे की सड़क धंस गई थी जिसे लेकर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी ने खोल रखा है बीजेपी पर निशाना, तो वहीं लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दिखा हठी तो वीडियो वायरल होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कसा बीजेपी पर तंज, अखिलेश ने कहा- ‘ये तो गनीमत है कि पाबंदी के बावजूद हाथी जी सपा के बनाए मजबूत ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे’ पर विचरण कर रहे हैं, कहीं ग़लती से ये बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चले गये होते तो गुणवत्ता का मारा वो बेचारा इनका वज़न सह नहीं पाता… वो ख़ुद खंडित होता और ये चोटिल, एक्सप्रेस-वे सुरक्षा कहाँ है?’ जाहिर है कि इस ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने अपने शासन के दौरान बने एक्‍सप्रेसवे और वर्तमान सरकार के समय बने एक्‍सप्रेस वे के निर्माण में अंतर होने का ट्वीट के जरिये दी है संदेश देने की कोशिश

Read More »
महेश भट्ट बने उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष

उत्तराखंड में BJP ने किया अध्यक्ष का एलान, महेंद्र भट्ट के नाम पर लगी मुहर, यूपी पर सस्पेंस बरक़रार: उत्तराखंड की सियासत से जुड़ी खबर, उत्तराखंड में बीजेपी ने किया नए अध्यक्ष का हुआ एलान, बीते काफी दिनों से यूपी और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर चल रही थीं अटकलें, इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने केवल उत्तराखंड में ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया है एलान, बीजेपी ने महेंद्र भट्ट को राज्य में पार्टी का बनाया है नया अध्यक्ष, उत्तराखंड में नए पार्टी अध्यक्ष का एलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी चिट्ठी के द्वारा किया गया, अरुण सिंह ने लिखा- ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी लागू’, महेंद्र भट्ट ने बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की थी मुलाकात, जिसके बाद राज्य में महेंद्र भट्ट को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें हो गई थीं तेज, महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बदरीनाथ सीट से रह चुके हैं विधायक

Read More »
'ईज ऑफ जस्टिस भी है जरूरी'

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिंविंग की तरह ही ईज ऑफ जस्टिस भी है जरूरी- मोदी: शनिवार को प्रथम अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्धघाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शिरकत, इस दौरान अपने सम्बोधन के जरिये पीएम मोदी ने न्याय प्रक्रिया को सरल करने पर दिया जोर, पीएम मोदी ने कहा- देश में जिस तरह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिंविंग की तरह ही ईज ऑफ जस्टिस भी है जरूरी, आपने इस तरह के आयोजन के लिए जो समय चुना है, वो सटीक भी है और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भी, आज से कुछ ही दिन बाद देश अपनी आजादी के 75 साल कर रहा है पूरे, यह समय हमारी आजादी के अमृत काल का है, आप सब यहां संविधान के विशेषज्ञ और जानकार हैं, हमारे संविधान के आर्टिकल 39A, जो राज्य नीति के निदेशात्मक सिद्धांत के अंतर्गत आता है, उसने कानूनी सहायता को दी है बहुत प्राथमिकता, न्याय का यह भरोसा हर देशवासी को यह अहसास दिलाता है कि देश की व्यवस्थाएं उसके अधिकारों की कर रही है रक्षा, इसी सोच के साथ देश ने राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की भी की है स्थापना’

Read More »
img 20220730 wa0099

मुख्यमंत्री गहलोत पर वार से भड़के सीएम सलाहकार लोढा ने किया पूनियां पर जोरदार पलटवार, दी ये चुनौती: जयपुर में आयोजित टॉक जर्नलिज्म शो के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, एक सवाल के जवाब में पूनियां ने सीएम गहलोत की तंज भरी तारीफ करते हुए कहा- ‘भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के स्टार प्रचारक हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस पार्टी में बहादुर शाह जफर की भूमिका निभा रहे हैं सीएम गहलोत, इसलिए हैं मुझे पसंद,’ पूनियां के इस बयान पर कई कांग्रेसी दिग्गजों ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, लेकिन सबसे त्वरित और तीखी प्रतिक्रिया आई सीएम के सलाहकार और सिरोही से निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा की, सीएम गहलोत के कट्टर समर्थक माने जाने वाले विधायक लोढा ने दी पूनियां को चुनौती, लोढ़ा ने ट्वीट कर लिखा- डॉ सतीश पुनिया जी दो बार विधानसभा चुनाव हारने के बाद जीते हो पहली बार ही, अगर हिम्मत हो तो इस बार फिर चुनाव लड़ना आमेर से ही, पता चल जाएगा कितना कांग्रेस मुक्त हुआ आमेर विधानसभा क्षेत्र,’ सियासी गलियारों में लोढ़ा के ट्वीट की चर्चा

Read More »