



Day: July 30, 2022



महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 5 अगस्त को राष्ट्रपति भवन, PM आवास व राज्यों में राजभवन का होगा घेराव: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया ऐलान, 5 अगस्त को उनके नेता और कार्यकर्ता महंगाई के मुद्दे पर राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास और राजभवनों का करेंगे घेराव, कांग्रेस ने अपने सांसदों, विधायकों से लेकर गांव और छोटे शहर में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को दिए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के निर्देश, इसके लिए कांग्रेस ने राज्यों की राजधानी में महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ वहां के राजभवन के घेराव की बनाई है योजना, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्यों में विधायक, एमएनसी, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं को राजभवन के घेराव में शामिल होने के दिए गए निर्देश, वहीं दूसरी तरफ से लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ ‘चलो राष्ट्रपति भवन’ के नाम से विरोध प्रदर्शन करने के दिए गए हैं निर्देश, वहीं नई दिल्ली में पार्टी की तऱफ से पीएम आवास के घेराव की बनाई गई है योजना, इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस वर्किंग कमेटी के साथ-साथ तमाम वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद
30 Jul 2022
Read More »


पटना पहुंचे जेपी नड्डा का हुआ भारी विरोध, छात्रों ने दिखाए काले झंडे, गो-बैक के लगे नारे, हुआ लाठीचार्ज: बीजेपी संयुक्त मोर्चा की दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रियाध्यक्ष जेपी नड्डा को भारी विरोध का करना पड़ा सामना, इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर, प्रदेशाध्यक्ष जायसवाल सहित पदाधिकारियों ने नड्डा का किया जोरदार स्वागत, फिर रोड़ शो के बाद जब जेपी नड्डा पहंचे पटना कॉलेज तो वहां छात्रों ने किया नड्डा का भारी विरोध, AISA छात्रों ने नड्डा का काला झंडा दिखाकर किया विरोध और साथ ही लगाए ‘जेपी नड्डा गो बैक’ के नारे भी, यहां तक कि भारी हंगामे को देखते हुए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, AISA के छात्रों ने की जेपी नड्डा का काफिला रोकने की कोशिश, विरोध कर रहे छात्र लेट गए नड्डा की गाड़ी के आगे, बताया जा रहा है कि सेंट्रल यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर छात्रों ने किया नड्डा का विरोध, दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने की मांग, लेकिन पीएम मोदी ने सीएम की मांग को कर दिया था खारिज
30 Jul 2022
Read More »

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, दी अग्रिम बधाई: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली में, मैडम राजे ने आज एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उमीदवार जगदीप धनखड़ से की मुलाकात, इस दौरान मैडम राजे ने धनखड़ को दी जीत की अग्रिम बधाई, इस मुलाकात की जानकारी और फ़ोटो शेयर करते हुए मैडम राजे ने किया ट्वीट , लिखा- ‘आज NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगदीप धनखड़ जी से मुलाकात कर दी उन्हें शुभकामनाएं, धनखड़ जी को है विधायी मामलों के साथ ही भारतीय संविधान और राजनीति का उत्कृष्ट ज्ञान, जो निश्चित रूप से राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को देगा गति,’ प्रदेश के झुंझुनूं जिले से आने वाले उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ रह चुके गेन5पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, राजस्थान के छोटे से किसान जाट परिवार से निकले जगदीप धनखड़ इससे पहले रह चुके हैं सांसद और विधायक भी
30 Jul 2022
Read More »

मुंबई और मराठी लोगों का नहीं कर सकता कोई अपमान, हम नहीं राज्यपाल के बयान से सहमत- शिंदे: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से गरमाई प्रदेश की सियासत, विपक्ष के नेताओं सहित सत्ता दल ने भी कोश्यारी के बयान को बताया गलत, कोश्यारी के बयान पर अब सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी प्रतिक्रिया आई है सामने, शिंदे ने कहा- ‘मराठी समुदाय की कड़ी मेहनत ने मुंबई के विकास और प्रगति में दिया है अहम योगदान, यह एक महत्वपूर्ण शहर है, जिसमें अपार संभावनाएं हैं, देशभर के लोगों ने इसे अपना घर बनाने के बावजूद, मराठी लोगों ने अपनी पहचान और गौरव को रखा है बरकरार और इसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए, हम कोश्यारी के विचार से नहीं हैं सहमत, यह उनका निजी विचार है, उन्होंने अब एक स्पष्टीकरण भी किया है जारी, वह एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी टिप्पणियों से दूसरों को न पहुंचे ठेस, मुंबई और मराठी लोगों का नहीं कर सकता कोई अपमान,’ दरअसल राज्यपाल कोश्यारी ने मुंबई में गुजराती और राजस्थानी लोगों के ना रहने पर प्रदेश में पैसे ना बचने की कही थी बात
30 Jul 2022
Read More »

गहलोत का एक और बड़ा एलान, केदारनाथ त्रासदी में मारे गए मृतकों के परिजनों को मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति: 2013 में केदारनाथ में ग्लेशियर टूटने से मची थी भारी तबाही, सैंकड़ों तीर्थयात्री बह गए थे पानी में रेत की तरह, तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए की थी सहायता राशि व एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा, उसके बाद दिसम्बर 2013 में नई सरकार बनने के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान को कर दिया गया था समाप्त, तब से आश्रित परिवार अनुकम्पा नियुक्ति का कर रहे हैं इंतजार, अब सीएम गहलोत ने मृतकों के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति देने का किया एलान, कहा- 2013 की केदारनाथ त्रासदी में जान गंवाने वाले एवं स्थायी रूप से लापता हुए राजस्थान के निवासियों के परिजनों को सम्बल देने के लिए 2013 में अनुकम्पा नियुक्ति देने की की थी घोषणा, कुछ लोगों को दे दी गई थी नियुक्ति भी, परन्तु सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने इन नियुक्तियों को कर दिया था रद्द, अब मैं घोषणा करता हूं कि केदारनाथ त्रासदी के पीड़ितों के एलिजिबल परिजनों को दी जाएगी पुनः अनुकम्पा नियुक्ति
30 Jul 2022
Read More »




