Day: July 29, 2022

'राष्ट्रपत्नी विवाद' के बीच शाह-ईरानी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

‘राष्ट्रपत्नी विवाद’ के बीच शाह-ईरानी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, नहीं मिला अधीर को मिलने का समय: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान के बाद देश की सियासत गर्म, इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, इसकी तस्वीरें खुद राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से की गई हैं शेयर, हालांकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात कर माफ़ी मांगने की कही थी बात, साथ ही अधीर रंजन चौधरी ने मुलाकात के लिए राष्ट्रपति से मांगा था वक़्त लेकिन उन्होंने नहीं दिया समय, अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए त्रुटिवश राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी कह कर किया था संबोधित, चौधरी के इस बयान को लेकर गरमा गई देश की सियासत, गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों की कार्रवाई सत्ता पक्ष के हंगामे के कारण करनी पड़ी स्थगित

Read More »
जोशी के निशाने पर कांग्रेस

अहिंसा के साधक गांधी जी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेता धरने के नाम पर खा रहे हैं चिकन- प्रह्लाद जोशी: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, लोकसभा एवं राज्यसभा से निलंबित हुए सांसदों के संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दिए 50 घंटे तक धरना, विपक्ष के धरने पर बीजेपी ने साधा निशाना, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बोला विपक्ष पर हमला, कहा- ‘अहिंसा के साधक गांधी जी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस के नेता धरना के नाम पर बैठकर खा रहे हैं चिकन, जनता के मुद्दों पर चर्चा तो दूर देश की महान विभूतियों का अपमान करना कांग्रेस की बन चुकी है आदत,’ विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ बुधवार को गांधी प्रतिमा के पास आसमान के नीचे शुरू हुआ था विरोध प्रदर्शन, लेकिन बारिश के कारण धरना स्थल को करना पड़ा था स्थानांतरित, विपक्ष के निलंबित सांसदों ने धरना के लिए विरोध स्थल के रूप में संसद के प्रवेश द्वार को चुना

Read More »
कांग्रेस नेताओं को दिल्ली HC का समन

कांग्रेस नेताओं को दिल्ली HC का समन, 24 घंटे में स्मृति की बेटी पर आरोप वाले ट्वीट हटाने के दिए निर्देश: कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा की बड़ी मुश्किलें, कांग्रेस के दोनों नेताओं ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी पर अवैध बार चलाने के लगाए थे आरोप, बेटी पर लगे आरोपों को लेकर ईरानी ने कोर्ट में उठाया था ये मामला, दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेट्टा डिसूजा को नोटिस जारी कर मांगा है जवाब, इसके साथ ही हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं से 24 घंटे में आपत्तिजनक ट्वीट हटाने के भी दिए हैं निर्देश, कोर्ट ने कहा- ‘अगर कांग्रेस नेता खुद ट्वीट नहीं हटाते तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उस ट्वीट को हटाएंगे, बता दें कि बेटी पर आरोप लगाए जाने के बाद स्मृति ईरानी ने जयराम रमेश और पवन खेड़ा के खिलाफ 2 करोड़ की मानहानि का दायर किया है मुकदमा, वहीं कोर्ट के नोटिस का जवाब देते हुए बोले जयराम रमेश- ‘इस मामले में हम अन्य नेताओं के साथ कोर्ट के सामने रखेंगे सारे तथ्य, स्मृति ईरानी जिस तरह से मामले को भटकाने का प्रयास कर रही हैं उसे हम चुनौती देंगे और करेंगे विफल’

Read More »
अर्पिता मुखर्जी हुई बेहोश

ED की गिरफ्त में फुट फुट कर रोने लगी अर्पिता हुई बेहोश, मुखर्जी की चार लग्जरी कारें गायब, मचा बवाल: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, SSC घोटाले को लेकर लगातार हो रहे हैं नए नए खुलासे, इस घोटाले के मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की शुक्रवार को अचानक हो गई तबियत ख़राब, ED के अधिकारी जब अर्पिता को मेडिकल के लिए ले जा रहे थे तो अर्पिता गाड़ी में ही फुट फुट कर रोने लगी, जैसे ही गाड़ी से अस्पताल के अंदर ले जाया गया तो अर्पिता अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी जमीन पर, फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में अर्पिता मुखर्जी का किया जा रहा है चेकअप, बता दें पिछले 5 दिन में ED को अर्पिता के अलग अलग घरों से छापेमारी में अब तक 49 करोड़ रुपये कर चुकी है बरामद, इससे पहले, अर्पिता मुखर्जी के डायमंड सिटी आवास से गिरफ्तारी के बाद से चार लग्जरी कारें हो चुकी हैं गायब, इनमें से 2 कारें पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के नाम हैं, अब तक ऑडी A4, होंडा सिटी, होंडा सीआरवी और मर्सिडीज बेंज हो चुकी है गायब, फिलहाल ED इसकी हर जंगल से कर रही है जांच

Read More »
img 20220729 070859

सोनिया गांधी के साथ किया गया दुर्व्यवहार स्मृति की अपरिपक्वता एवं अहंकार की निशानी- सीएम गहलोत: राष्ट्रपति के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में संसद परिसर में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच हुई तीखी बहस, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे बीजेपी नेताओं के पास पहुंची कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सांसद रमा देवी से पूछा- इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया गया?, इस पर स्मृति ने बीच में बोलते हुए कहा- May I Help You?, इस पर पहले से नाराज सोनिया ने स्मृति कहा- Dont talk to Me, इसके बाद स्मृति सहित अन्य बीजेपी सांसदों ने भी किया सोनिया गांधी से दुर्व्यवहार, स्मृति के इस दुर्व्यवहार की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की कड़ी निंदा, कहा- केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संसद में किया गया दुर्व्यवहार है घोर निंदनीय, यह ईरानी की अपरिपक्वता एवं अहंकार की है निशानी, सोनिया गांधी यूपीए चेयरपर्सन, पूर्व नेता विपक्ष, 5 बार की सांसद होने के नाते हैं एक वरिष्ठ पार्लियामेंटेरियन, संसद में इतने वरिष्ठ सदस्य से ऐसा दुर्व्यवहार है अस्वीकार्य

Read More »