Day: July 29, 2022

बेनीवाल का बड़ा बयान

भ्रष्ट रूप से अर्जित कमाई से ऐशो आराम करने में व्यस्त अधिकारीयों पर उठाये जाएं सख्त कदम- बेनीवाल: अजमेर डिस्कॉम के इंजीनियर की रिटायरमेंट पार्टी में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल, वीडियो में कुछ सेवारत इंजीनियर महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक तरीके से नाचते हुए दे रहे हैं दिखाई, मामले की सूचना के बाद डिस्कॉम प्रबंधक ने दिए जांच के आदेश, वहीं इस घटना के वीडियो के वायरल होने पर RLP मुखिया एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने उठाए सवाल, बेनीवाल ने कहा- ‘ऐसे वीडियो ने डिस्कॉम के जिम्मेदारों की खोल दी है पोल, इस तरह के कृत्य सार्वजनिक रुप से वायरल होना यह इंगित कर रहा है कि किस तरह अजमेर डिस्कॉम के जिम्मेदार भ्रष्ट रूप से अर्जित की गई कमाई से ऐशो आराम करने में हैं व्यस्त, उक्त पार्टी में अजमेर डिस्कॉम के एमडी मौजूद थे या नहीं यह है जांच का विषय, राज्य सरकार ऐसे मामले में सख्त से सख्त कदम उठाएं और एमडी की मौजूदगी की जांच करवाई जाए और एमडी यदि मौजूद पाए जाते है तो उन्हें किया जाए निलंबित’

Read More »
पूनियां का बड़ा बयान

70 साल की उम्र में राजनीति से लूंगा संन्यास, आगामी चुनाव में 50 प्रतिशत होंगे नए चेहरे- पूनियां का बड़ा बयान: राजधानी जयपुर में चल रहे टॉक जर्नलिज्म के 7वे संस्करण का हो रहा है आयोजन, इसी कड़ी में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने इस कार्यक्रम में की शिरकत, इस दौरान डॉ पूनियां ने राजस्थान में अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले बदलावों को लेकर दिए बड़े संकेत, पूनियां ने कहा- ‘मेरा मानना है कि ऊर्जावान नए लोगों को आना चाहिए राजनीति में, मेरी कोशिश रहेगी आने वाले चुनाव में 50 प्रतिशत नए ऊर्जावान लोग लड़े चुनाव,’ वहीं एक सवाल के जवाब में पूनियां ने कहा- ’70 साल से ज्यादा के उम्र के लोगों को राजनीति में बन जाना चाहिए मार्गदर्शक और संरक्षक, जो नई पीढ़ी को कर सके तैयार, मैं इस बात में रखता हूं विश्वास कि राजनीति में सेवानिवृति की आयु होनी चाहिए निर्धारित, सेवा निवृति से पहले उसकी मंशा होनी चाहिए कि वो नई पीढ़ी को दे मौका, मैं इस मंच पर कहूंगा 70 साल की उम्र में मैं राजनीति से ले लूंगा सेवानिवृति’

Read More »
सांसदों के निलंबन पर बोले बेनीवाल

देश में हावी हो रही हिटलरशाही, सदन में तख्तियां लहराना गलत नहीं- सांसदों के निलंबन पर बोले बेनीवाल: महंगाई, बेरोजगारी एवं अग्निपथ योजना को लेकर संसद में विपक्ष के हंगामे के बाद सांसदों के निलंबन को लेकर गरमाई सियासत, RLP संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- ‘लोक सभा और राज्य सभा में जो सांसदों का किया गया है निलंबन वो है दुर्भाग्यपूर्ण, क्योंकि सदन ही सांसदो के लिए एक ऐसा स्थान है जहां सांसद रख सकते हैं अपने क्षेत्र और प्रदेश तथा देश के मुद्दों व समस्याओं को, जो व्यवहार और भावनाएं सत्ता पक्ष की तरफ से हो रही है जाहिर और जिस तरह सांसदो का किया गया है निलंबन, उससे यह लग रहा है कि देश में हावी हो रही है हिटलरशाही, पहले से तख्तियों पर लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात कहने और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का चला आ रहा है चलन, ऐसे में तख्तियां लहराना मेरे नजरिए में नहीं है गलत, अग्निपथ योजना को वापिस लेने, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी सहित जनहित के कई मुद्दों पर जरूरी था लोकसभा में चर्चा होना, मगर सदन का नहीं चलना है दु:खद, इसके लिए भाजपा व कांग्रेस दोनो पार्टियां हैं जिम्मेदार’

Read More »
बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल

2 साल के अंतराल के बाद बजा छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 26 अगस्त को होगा मतदान, 27 को आएंगे नतीजे: राजस्थान छात्रसंघ चुनाव का बजा बिगुल, 2 साल के अंतराल के बाद अगले माह अगस्त में होंगे छात्रसंघ चुनाव, 2 साल से कोरोना महामारी के कारण नहीं हो रहे थे चुनाव, छात्रसंघ चुनाव के लिए 26 अगस्त को होगी वोटिंग, वहीं एक दिन बाद 27 अगस्त को आएंगे नतीजे, छात्रसंघ चुनाव के एलान के बाद छात्रों में उत्साह की लहर, चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया था अहम फैसला, सीएम गहलोत ने 22 जुलाई को ट्वीट कर लिखा था- ‘आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं, विद्यार्थी संगठनों की मांग को देखते हुए एवं विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की समझ बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव करवाने हेतु विभाग को दिए गए हैं निर्देश’

Read More »
'सीएम गहलोत हैं समाज के बरगद'

भाजपा से निष्कासित विधायक ने सीएम गहलोत की तारीफ में गढ़े कसीदे, बताया ‘समाज का बरगद’: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप से अलग हटकर कांग्रेस प्रत्याशी को मतदान देने वाली भाजपा से निष्कासित शोभारानी कुशवाहा ने अब खुलकर किया सीएम गहलोत का समर्थन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर में आयोजित माली समाज के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची विधायक शोभारानी कुशवाहा ने कहा- ‘एक बरगद का पेड़ जब बढ़ता है तो कई लोगों को छाया देता है, हमारे समाज के बरगद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, हम सबको अपने नेता से ​बिना कोई सवाल किए उनका करना चाहिए समर्थन, वे जिस जगह हैं वहां हर कोई नहीं पहुंच सकता, हमें उनके हर निर्णय के रहना चाहिए साथ रहना, मेरा सपोर्ट बिना किसी स्वार्थ के उनको रहा है और आगे भी रहेगा,’ गौरतलब है कि शोभारानी कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने कर दिया था निष्कासित, निष्कासन के बाद ये पहला मौका है जब शोभारानी ने खुलकर सीएम गहलोत का किया है समर्थन

Read More »