



Day: July 28, 2022


राजभर के अंदर घुस गई है किसी और दल की आत्मा, इसके लिए उन्हें करना चाहिए झाड़फूंक- अखिलेश: रामपुर और आजमगढ़ में सपा को मिली हार के बाद से लगातार जुबानी तीर चला रहे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया पलटवार, ओमप्रकाश राजभर ने कई मौकों पर अखिलेश यादव पर AC के बंद कमरों से बाहर ना निकलने और उन्हीं कमरों से राजनीति करने का लगाया था आरोप, अब राजभर के बयानों पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है सामने, अखिलेश यादव ने गुरूवार को पत्रकारों से कहा- ‘मुझे 22 साल हो राजनीति करते, 22 साल में आप सबने मुझे देखा होगा कि मैंने क्या किया और क्या नहीं, आप सब जानते हैं ओमप्रकाश राजभर इस तरफ के मुद्दे किसके कहने पर उठा रहे हैं, मुझे तो लगता है कि ओमप्रकाश राजभर के अंदर किसी और दल की आत्मा ने प्रवेश कर लिया है, गांव देहात में जो झाड़ फूंक होती है उसी से उन्हें झड़वाने फूँकवाना पड़ेगा, वो तभी ठीक होंगे, उन्हें Y श्रेणी की सुरक्षा भी इसीलिए मिली है क्योंकि जो बीजेपी को खुश करेगा उसे सुरक्षा मिलेगी और वो स्वतंत्र और आजाद घूमेगा’
28 Jul 2022
Read More »

मैं राजनीति में भी हूँ और फौज में भी, मुझे पिता से मिला है सोच समझकर बोलने का गुण- सचिन पायलट: राजधानी जयपुर में पत्रकारों के लिए आयोजित कार्यक्रम Talk Journalism के 7वें संस्करण की आज से हुई शुरुआत, इस संस्करण की शुरुआती सत्र में दिग्गज कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की शिरकत, पायलट ने इस दौरान अपने जीवन से जुड़ी कई बातों को वहां मौजूद पत्रकारों एवं श्रोताओं को करवाया अवगत, पायलट ने अपने सधी हुई बयानबाजी को लेकर कहा- ‘सोच समझकर और सच बोलने का गुण मुझे अपने पिता राजेश पायलट से मिला, मेरे पिताजी हमेशा कहते थे कि अगर आपको कुछ कहना है तो पेट से कहो गले से नहीं, गले से कही हुई बात कभी निचे नहीं उतरती, आज देखिये मैं राजनीति में भी हूँ और फौज में भी,’ वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पायलट ने कहा- ‘राजस्थान में 1998 के बाद सरकार रिपीट नहीं हुई, हरियाणा-दिल्ली समेत कई राज्यों में कांग्रेस ने सरकार की है रिपीट, अभी भी 15 माह बचे है और कुछ फैसले लेकर वापसी है सम्भव, 2013 से 2018 तक मैंने वसुंधरा राजे को प्रचंड बहुमत होने के बावजूद चैन से नहीं बैठने दिया और 2018 में उनकी रवानगी सुनिश्चित की’
28 Jul 2022
Read More »

सोनिया-स्मृति के बीच संसद में हुई तीखी नोकझोंक! बीजेपी सांसदों से बोली गांधी- ‘Don’t Talk To Me’: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर दिए गए बयान के बाद संसद के दोनों सदनों में BJP ने किया जोरदार हंगामा, कांग्रेस सांसद ने राष्ट्रपति के लिए किया था राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल, वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसदों एवं अध्यक्षा सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने साधा जोरदार निशाना, सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद संसद परिसर में सोनिया और स्मृति हुए आमने सामने, दोनों ही नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक, सूत्रों के अनुसार स्मृति ने सोनिया के साथ किया दुर्व्यहवहार, सोनिया और बीजेपी सांसद रमा देवी कर रही थी आपस बात, सोनिया ने कहा-‘सदन में बार बार क्यों लिया जा रहा था मेरा नाम,’ इसी बीच सोनिया-रमा देवी के बीच चल रही बातचीत में स्मृति ईरानी ने किया दखर, बोलीं- ‘मेम क्या मैं कर सकती हूँ आपकी मदद, मैंने लिया था आपका नाम,’ तो बोली सोनिया- ‘Don’t Talk To Me’, वहीं मामले को बढ़ता देख बोले अधीर रंजन चौधरी- ‘गलती से मेरे मुंह से निकल गया वो शब्द, जिसके लिए मैं मांगता हूँ माफ़ी’
28 Jul 2022
Read More »

महामहिम के अपमान पर भड़की BJP ने किया भारी हंगामा, चूक हो गई, चाहो तो फांसी पर लटका दो- बोले चौधरी: महाहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ बोलने पर संसद में हुआ भारी हंगामा, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के लिए कर दिया था इस शब्द का इस्तेमाल, इस पर संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने बोला कांग्रेस पर हमला, इरानी ने कहा इसके लिए कांग्रेस और सोनिया गांधी को मांगनी चाहिए पूरे देश से माफी, जोरदार हंगामे के चलते, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए कर दी गई स्थगित, इरानी ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान बताता है कि उनकी पार्टी की सोच क्या है? अधीर चौधरी ने राष्ट्रपति जी को राष्ट्र की पत्नी बताकर अपनी सोच उजागर की है, यह सभी जानते हैं कि कांग्रेस की सोच है आदिवासी विरोधी, वहीं अधीर रंजन चौधरी ने अपनी गलती की स्वीकार करते हुए कहा- गलती से राष्ट्रपति की जगह ‘राष्ट्रपत्नी’ निकल गया, लेकिन बीजेपी तिल का ताड़ बनाने की कोशिश में है जुटी, सिर्फ एक चूक हुई है, इसके लिए मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो
28 Jul 2022
Read More »
शातिर निकला परीक्षाओं में डमी केंडिडेट बिठाने वाला विधायक का भाई हरिओम, सालों से कर रहा है गोरखधंधा: परीक्षा में डमी केंडिडेट बिठाने के आरोप में शिवदासपुरा थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के भाई हरिओम मीणा ने किए बड़े खुलासे, पिछले कई सालों से विभिन्न परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट बिठाकर परीक्षा दिलवा रहा है हरिओम, अपने एक अन्य साथी कमल मीणा के साथ मिलकर लंबे समय से चला रहा है ये गोरखधंधा, मजे की बात यह कि हर परीक्षा में ऋषि मीणा को ही डमी कैंडिडेट के रूप में बिठाकर दिलवा रहा है परीक्षा, जबकि ऋषि खुद दिल्ली में कर रहा है यूपीएससी की तैयारी, डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा देने के लिए ऋषि को बुलाया जाता था दिल्ली से जयपुर, पिछले 3 दिन में जयपुर के तीन अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा दी है ऋषि मीणा ने, आरोपी ने 24 जुलाई को बालाजी इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र, 25 जुलाई को आर्य कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र और दूसरी पारी में जगतपुरा वीआईटी कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में डमी कैंडिडेट के रूप में दी है परीक्षा
28 Jul 2022
Read More »




