



Day: July 28, 2022


चटर्जी को लगा एक और झटका, पार्टी से भी हुए निलंबित, बोले अभिषेक- BJP में जाने से हो जाएंगे संत: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, SSC घोटाले मामले में मुख्य आरोपी पार्थ चटर्जी को लगा एक और झटका, मंत्री पद के साथ साथ तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से भी किया निलंबित, TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा- ‘पार्थ चटर्जी को महासचिव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन अन्य पदों से हटाने के साथ ही जांच जारी रहने तक उन्हें कर दिया गया है निलंबित, दोषी न साबित होने पर वह वापस आ सकते हैं पार्टी में, शारदा मामले में भी कुछ नहीं हुआ, यह सिर्फ लटका हुआ है, लेकिन सभी मामलों की होनी चाहिए समयबद्ध जांच अर्पणा मुखर्जी का नहीं है TMC से संबंध, मैं सहमत हूं कि बड़ी रकम वसूल की गई, लेकिन आए दिन बैंक फ्रॉड हो रहे हैं, बीजेपी ने क्या कार्रवाई की? नीरव मोदी भाग गए क्या बीजेपी ने निर्मला सीतारमण को बर्खास्त किया? मैं यह बात काल्पनिक रूप से कह रहा हूं कि अगर पार्थ चटर्जी दो महीने बाद बीजेपी में चले गए तो वे संत बन जाएंगे चूंकि वह टीएमसी में हैं, इसलिए ये सब हो रहा है’
28 Jul 2022
Read More »

यह पाप कर देगा कांग्रेस का सर्वनाश- महामहिम के विरुद्ध चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी पर भड़के डॉ किरोड़ी: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई टिप्पणी के बाद गरमाई देश की सियासत, देश भर के बीजेपी नेताओं ने चौधरी के बयान पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, भाजपा के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने की अधीर रंजन चौधरी के बयान की कड़ी निंदा, डॉ किरोड़ी ने ट्वीट कर लिखा- ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक आदिवासी महिला का राष्ट्रपति पद तक पहुंचाना कांग्रेस को नहीं हो रहा है सहन, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का तिरस्कार कर कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपनों का किया है अपमान, जो अक्षम्य है, यह पाप कांग्रेस का कर देगा सर्वनाश’, बीते रोज बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति को लेकर कर दी थी विवादित टिप्पणी, चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बोल दिया था ‘राष्ट्रपत्नी’, चौधरी के इस बयान को लेकर बीजेपी ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा
28 Jul 2022
Read More »


बीजेपी नेता की हत्या के बाद अपनों के निशाने पर आये सीएम बोम्मई कर्नाटक में करेंगे योगी मॉडल लागू: कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में बीजेपी कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तूर की बेरहमी से की गई हत्या के बाद माहौल गर्म, प्रवीण की हत्या के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अपनी ही सरकार की कार्यशेली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में उत्तरप्रदेश के योगी मॉडल को लागू करने की उठाई थी मांग, कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी से उत्तरप्रदेश के बुलडोजर कल्चर को अपनाने की कही थी बात, इसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरूवार को किया एलान, बोम्मई ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा- ‘जरूरत पड़ी तो सांप्रदायिक तत्वों से निपटने के लिए ‘योगी मॉडल’ को कर्नाटक में भी किया जाएगा लागू, लेकिन हमें शांति बनाते हुए आगे करना है काम,’ बता दें कि कर्नाटक सीएम द्वारा जिस ‘योगी मॉडल’ का किया जा रहा है जिक्र वह काफी विवादों में भी रहा है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए ऐसे तत्वों और माफिया के खिलाफ किया है बुलडोजर का इस्तेमाल’
28 Jul 2022
Read More »


महामहिम के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी पर भड़कीं मैडम राजे, बताया लोकतांत्रिक पद्धति का अपमान, की ये मांग: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी के प्रदर्शन के दौरान महामहिम राष्ट्रपति को लेकर बोले गए विवादित बोल पर गरमाई सियासत, बीते रोज कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को बोल दिया था ‘राष्ट्रपत्नी’, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने खोला कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा, इसी को लेकर संसद के दोनों सदनों में आज बीजेपी ने जमकर किया हंगामा, पहली बार सत्ताधारी दल के हंगामें के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित, अब इस मामले को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की कांग्रेस से माफी की मांग, कहा- ‘कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी जी ने राष्ट्रपति महोदया के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी कर भारत की लोकतांत्रिक पद्धति का किया है अपमान, सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही एक महिला नेत्री के खिलाफ इस अमर्यादित बोल के लिए देश से माफी मांगे कांग्रेस’
28 Jul 2022
Read More »


राजस्थान में साइबर ठगों के हौसले हुए बुलंद, व्हाट्सप्प पर CM गहलोत की फोटो लगा मांगे 3 लाख रूपये: राजस्थान में अपराधियों के बढ़ते हौसले बने चिंता का विषय, गुरूवार को साइबर ठगो ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगाकर DS प्रोटोकॉल नरेश विजय से किया ठगी का प्रयास, साइबर ठगों ने एक नंबर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगाकर व्हाट्सप्प कर मांगी 3 लाख रूपये की धनराशि, इसके साथ ही 2 लाख के मांगे गए अमेजन गिफ्ट कार्ड, पुरे मामले की CMO को दे दी गई है सूचना और अपराधियों की खोजबीन है जारी, तो वहीं सरकार में कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के नाम से ठगी करने का मामला भी आया है सामने, मंत्री सालेह मोहम्मद ने ट्वीट कर लोगों से की झांसे में नहीं आने की अपील, ट्वीट कर लिखा- ‘कोई अपना नाम शाले मोहम्मद बताकर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहा है और इस नंबर 7987793382 का इस्तेमाल कर पैसे की कर रहा है मांग, कृपया इस नंबर के झांसे में न आएं, यह मेरा नंबर नहीं है, मेरे पास मेरे आधिकारिक नंबर के अलावा कोई अन्य नंबर है ही नहीं’
28 Jul 2022
Read More »

पार्थ चटर्जी की ममता कैबिनेट से हुई छुट्टी, गया मंत्री पद, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में है मुख्य आरोपी: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार TMC नेता पार्थ चटर्जी की ममता कैबिनेट से हुई छुट्टी, ईडी की गिरफ्तारी के बाद से पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाए जाने की उठ रही थी मांग, इस बीच आज TMC प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, इस बैठक के कुछ ही देर बाद पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटाए जाने संबंधी आदेश किया गया जारी, पार्थ चटर्जी ममता बनर्जी की सरकार में उद्योग, कॉमर्स एंड इंटरप्राइजेज, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक मंत्री थे, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय ने 23 जुलाई को किया था गिरफ्तार, एजेंसी ने चटर्जी के करीबी अर्पिता मुखर्जी के आवास से करीब 21 करोड़ रुपये किये थे बरामद, वहीं बुधवार को अर्पिता मुखर्जी के अन्य फ्लेट से करीब 28 करोड़ रूपये हुए थे बरामद
28 Jul 2022
Read More »


