Day: July 27, 2022

फाइल फोटो

महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल गठन का शुरू हुआ काउंटडाउन, फाइनल बातचीत के लिए पांचवीं बार शिंदे पहुंचे दिल्ली: महाराष्ट्र में शपथग्रहण के बाद से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की टू-मैन कैबिनेट कर रही है काम, शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए 26 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का नहीं किया गया है एलान, राजनीतिक पंडितों का कहना है कि मंत्रिपद बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना के शिंदे गुट में बन नहीं पा रही है बात, ऐसे में शपथग्रहण के बाद शिंदे आज पांचवीं बार फिर पहुंचे हैं दिल्ली, बताया जा रहा है कि अगले महीने विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले महाराष्ट्र में हो सकता है मंत्रिमंडल का एलान, समस्या यह है कि शिवसेना के जो बागी विधायक शिंदे गुट में शामिल होकर उद्धव सरकार गिराने में साबित हुए मददगार उन्हें दिया जाना है ईनाम, वहीं भाजपा नेताओं का भी पर्दे के पीछे से रहा है अहम योगदान, वहीं भाजपा मुख्यमंत्री पद का पहले ही कर चुकी है बलिदान, अब सवाल है कि भाजपा को कैबिनेट में मिलेगी कितनी जगह, माना जा रहा है इस फाइनल राउंड की बातचीत में सब हो जाएगा फाइनल

Read More »
img 20220727 wa0121

समय रहते उठाए होते उचित कदम तो नहीं होते बाढ़ जैसे हालात- मैडम राजे के निशाने पर गहलोत सरकार: प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बारिश के चलते बाढ़ के जैसी स्थिति हुई उत्पन्न, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों, हाड़ौती और मारवाड़ के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश का दौर जारी, जिससे कई जगहों पर जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त, ऐसे में भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार को लिया आड़े हाथ और किया आग्रह, कहा- कुछ दिन पहले मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी की थी जारी, उस वक्त मैंने प्रदेश की सरकार को अलर्ट रहकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का किया था आग्रह, लेकिन सरकार की तरफ से समय रहते नहीं उठाए गए कोई कदम, अब जोधपुर, झालावाड़, कोटा व भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे बने हुए हैं हालात, वहीं जोधपुर से जनहानि की खबरें भी आई हैं सामने, मेरा राज्य सरकार से पुनः आग्रह है कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी के करें उचित प्रयास तथा प्रभावित लोगों को पहुंचाएं सहायता

Read More »
PCC में जनसुनवाई के दौरान मचा हंगामा

PCC में चल रही जनसुनवाई के दौरान मचा हंगामा, पार्षद ने गहलोत के मंत्री को सुनाई खरी खरी: काफी लंबे समय से बंद रहे कांग्रेस के मंत्री विधायकों की जनसुनवाई का कार्यक्रम 21 जुलाई से फिर से हुआ शुरू, लेकिन इस बार की जनसुनवाई में आए दिन हो रहे हैं हंगामे, इसी कड़ी में बुधवार को PCC में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की जनसुनवाई में पहुंचे भीलवाड़ा के शाहपुरा के पार्षदों ने किया जमकर हंगामा, शाहपुरा नगर पालिका के चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप की बात कहते हुए तमाम पार्षदों ने जब मंत्री धारीवाल से करनी चाही मुलाकात तो धारीवाल ने उनकी नहीं सुनी उनकी बात, धारीवाल के इस रवैये से नाखुश पार्षदों ने PCC में किया जमकर हंगामा, बोले पार्षद- धारीवाल पिछले 1 साल से नहीं कर रहे हैं हमारी सुनवाई, डीएलबी ने धारीवाल के कहने पर भाजपा के चेयरमैन के खिलाफ अटका रखा है जांच को, धारीवाल शाहपुरा विधायक के कहने पर पेंडिंग करके बैठे हैं जांच को, इस दौरान पार्षदों ने दी धमकी- ‘अगर धारीवाल पहले की तरह झूठ बोलकर इस मामले को पेंडिंग करके बैठे रहे तो वह इस बार महिला पार्षदों को भी लेकर पहुंचेंगे PCC’

Read More »
'शिक्षक भर्ती घोटाला 100 करोड़ का नहीं 2000 करोड़ का है'

बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा दावा- तृणमूल कांग्रेस के करीब 38 विधायक हैं हमारे संपर्क में: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, अभिनेता से राजनेता बने पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बुधवार को किया बड़ा दावा, एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बोले मिथुन- ‘क्या आप ब्रेकिंग न्यूज़ जानना चाहते हैं मेरे पास है ब्रेकिंग न्यूज़, टीएमसी के 38 विधायक हैं हमारे संपर्क में, इनमें से 21 विधायकों से मैंने खुद की है बातचीत,’ मिथुन चक्रवर्ती ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा- पहले कहते थे बीजेपी दंगों में शामिल है, बीजेपी दंगे कराती है लेकिन मुझको एक घटना दिखाओ जिससे यह तय होता हो कि बीजेपी इन दंगों में शामिल है, अगर पार्थ चटर्जी के खिलाफ सबूत नहीं है तो आराम करो और सो जाओ कुछ भी नहीं होगा, लेकिन अगर सबूत उनके खिलाफ है तो फिर आपको कोई भी नहीं बचा सकता,’ वहीं बीजेपी के मुस्लिमों से नफरत के सवाल पर बोले- ‘भारत के तीन शीर्ष सितारे हैं मुस्लिम, सलमान, शाहरुख और आमिर! वो कैसे संभव है?’ वहीं शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर बोले मिथुन- ‘यह घोटाला 2000 करोड़ रुपये का है न कि 100 करोड़ रुपये का’

Read More »
फैक्ट फाइंडिंग टीम ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट

संत विजय दास के निधन पर बनाई गई बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जेपी नड्डा को सौंपी अपनी रिपोर्ट: अवैध खनन के चलते राजस्थान में गरमाई सियासत, भरतपुर के डीग में अवैध खनन का विरोध कर रहे संत विजय दास द्वारा आत्मदाह के गंभीर मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित की गई फैक्ट फाइंडिंग टीम पहुंची दिल्ली, इस टीम ने पुरे मामले की संक्षिप्त रिपोर्ट नड्डा को सौंपी, इस फैक्ट फाइंडिंग टीम में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सांसद सत्यपाल सिंह, सांसद बृजलाल यादव हैं शामिल, इस समिति ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी एकत्रित कर जेपी नड्डा को सौंपी रिपोर्ट, भरतपुर के डीग में चल रहे अवैध खनन पर फिलहाल लग चुकी है रोक, 20 जुलाई को भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र में आदिबद्री धाम और कनकांचल में अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन के दौरान सुबह 11.30 बजे बाबा विजय दास ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को लगा ली थी आग, लेकिन दिल्ली सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था निधन

Read More »
ममता के निशाने पर बीजेपी

बंगाल को तोड़ना आसान नहीं क्योंकि यहां आपको पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा- ममता: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की अटकलों ने पकड़ा जोर, तो वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साधा बीजेपी पर जमकर निशाना, बनर्जी ने केंद्र सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों के कथित दुरूपयोग का जिक्र करते हुए कहा- ‘निश्चित है कि बीजेपी 2024 में सत्ता में नहीं आएगी, उनके पास और कोई काम नहीं है, उनका काम 3-4 एजेंसियों के जरिए राज्य सरकारों को अपने हाथ में लेना है, बीजेपी ने महाराष्ट्र पर कब्जा किया और अब झारखंड में चल रही है कोशिश लेकिन बंगाल उन्हें हरा देगा, बंगाल को तोड़ना आसान नहीं क्योंकि यहां आपको पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा, आज मीडिया ट्रायल चल रहा है और वे लोगों को कह रहे हैं आरोपी, वे सिर्फ बंगाल की छवि करना चाहते हैं खराब, किसी एजेंसी के कामकाज से परेशानी नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल हो रहा है गलत’

Read More »