



Day: July 27, 2022


विश्व हिंदू परिषद के दफ्तर में घुसकर दिनदहाड़े एक शख्स ने दी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: देश की राजधानी दिल्ली से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली के झंडेवालान स्थित विश्व हिंदू परिषद के दफ्तर में घुसकर दिनदहाड़े एक शख्स ने दी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- ‘मैं इस दफ्तर को उड़ा दूंगा बम से’, धमकी देने वाले शख्स को वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत पकड़ कर कमरे में कर दिया बंद, इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आरोपी प्रिंस को ले लिया है हिरासत में, फिलहाल पुलिस कर रहा है आरोपी से पूछताछ, मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश का है रहने वाला, मध्य जिला डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया- ‘बुधवार दोपहर 12:41 बजे पुलिस को एक कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया कि विहिप के दफ्तर में घुसकर एक शख्स ने दी है ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी,’ पुलिस के अनुसार आरोपी मध्य प्रदेश के गांव भट्टवाली का रहने वाला प्रिंस पांडे है जिसकी उम्र है लगभग 26 साल
27 Jul 2022
Read More »

सोनिया गांधी से ED की आज की पूछताछ हुई ख़त्म, दफ्तर से निकली बाहर, सचिन पायलट गिरफ्तार: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की तीसरे दिन पूछताछ हुई खत्म, सोनिया गांधी से बुधवार को करीब 3 घंटे तक हुई पूछताछ, अब अगले प्रवर्तन निदेशलय की तरफ से अगला समन जारी होने पर होगी पूछताछ, बुधवार की पूछताछ ख़त्म होने के बाद सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ ED दफ्तर से निकली बाहर, इससे पहले सोनिया से मंगलवार 26 जुलाई एवं 21 जुलाई को हुई थी पूछताछ, वहीं सोनिया हो रही पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी पुरे देश में कर रही है प्रदर्शन, आज भी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, वहीं पुलिस ने राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को लगातार दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान ने सोनिया ने भी राहुल की तरह ही पार्टी के दिवंगत पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का नाम लेकर कहा कि अकेले वोरा थे जो कांग्रेस, एजेएल और यंग इंडियन के बीच लेनदेन के विवरण के बारे में जानते थे
27 Jul 2022
Read More »

राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से लगता है डर, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है- राहुल: बढ़ती महंगाई और हाल ही में खाद्य वस्तुओं पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए GST को लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी, बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष चाहता है संसद के मानसून सत्र में चर्चा लेकिन सत्ता पक्ष अपनी शर्तों पर करना चाहता है चर्चा, ऐसे में लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों ही सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई हो रही है बाधित, वहीं केंद्र सरकार के वार्ता से बचने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ने बिना नाम लिए साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- ‘सिलेंडर1053 रूपये का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल 200 रूपये क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 सांसदों को गिरफ़्तार और 23 सांसदों को कर दिया है निलंबित, राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है’
27 Jul 2022
Read More »

AAP सांसद संजय सिंह राज्यसभा से इस सप्ताह के लिए हुए सस्पेंड, चेयर पर कागज फेंकने की मिली सजा: संसद के मानसून सत्र से जुड़ी बड़ी खबर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को एक सप्ताह के लिए सदन की कार्रवाई से किया निलंबित, मंगलवार को राज्यसभा के चल रहे मानसून सत्र के दौरान संजय सिंह ने उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की तरफ पेपर फाड़ के फेंका था, उप-सभापति हरिवंश नरायण सिंह ने कहा– ‘आप के राज्यसभा सांसद ने कल चेयर पर पेपर फेंका था जिसके बाद उन्हें इस हफ़्ते के बचे हुए दिनों के लिए सदन से कर दिया गया है निलम्बित,’ संजय सिंह अब अगले सप्ताह ही संसद की राज्यसभा की बैठक में ले पाएंगे हिस्सा, इस कार्रवाई के बाद संजय सिंह 24वें ऐसे सांसद है जिन्हें इस बार मॉनसून सत्र में किया गया है सस्पेंड, बता दें, इसके अलावा राज्यसभा के 19 सदस्यों को एक हफ्ते के लिए कर दिया गय है निलंबित
27 Jul 2022
Read More »


शिवसेना में जारी सत्ता और संगठन की लड़ाई के बीच शिंदे से मिलने पहुचीं बाला साहेब ठाकरे के बहु ने कही ये बात: सत्ता और संगठन के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के घर में बढ़ती दिख रहीं मुश्किलें, शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की बहु स्मिता ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, हालांकि, स्मिता ने इस मुलाकात को बताया ‘शिष्टाचार’ और कहा कि शिंदे हैं ‘पुराने शिवसैनिक’, खास बात है कि ठाकरे परिवार से शिंदे से मुलाकात करने वाली स्मिता ठाकरे हैं पहली सदस्य, दक्षिण मुंबई में सरकारी अतिथि गृह ‘सहयाद्री’ में शिंदे से मुलाकात के बाद स्मिता ठाकरे ने कहा- ‘एकनाथ शिंदे हैं एक पुराने शिवसैनिक, जो अब बन गए हैं मुख्यमंत्री, मैं यहां आयी हूं उन्हें बधाई देने, मैं उन्हें और उनके काम को जानती हूं पिछले कई सालों से, यह थी एक शिष्टाचार मुलाकात, हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं इसलिए मैं मिली आज उनसे,’ 1995-99 के दौरान शिवसेना में एक शक्तिशाली शख्सियत थीं स्मिता ठाकरे, दिवंगत बाल ठाकरे के बड़े बेटे जयदेव ठाकरे की पत्नी हैं स्मिता ठाकरे
27 Jul 2022
Read More »



सोनिया ने भी मोतीलाल वोरा को बताया जिम्मेदार! आज फिर ED करेगी तीसरे दौर की पूछताछ, कांग्रेस हंगामा: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए आज तीसरी बार ED के सामने होंगी पेश, सोनिया से पूछताछ के लिए ED के सवालों की लिस्ट है तैयार, इससे पहले मंगलवार को कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यंग इंडियन द्वारा एजेएल और उसकी 800 करोड़ रुपये की संपत्ति के अधिग्रहण के संबंध में छह घंटे तक पूछताछ की थी ED ने, सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान ने सोनिया गांधी ने भी राहुल की तरह ही पार्टी के दिवंगत पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा का नाम लेकर कहा कि अकेले वोरा थे जो कांग्रेस, एजेएल और यंग इंडियन के बीच लेनदेन के विवरण के बारे में जानते थे, इससे पहले, राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों ने एजेंसी के अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने पर अपनाया था एक समान रुख, वहीं सोनिया से पूछताछ के विरोध में दिल्ली समेत देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
27 Jul 2022
Read More »


