Day: July 22, 2022

ED ने सोनिया को भेजा नया समन

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने सोनिया को भेजा नया समन, 25 की जगह अब इस तारीख को होगी पूछताछ: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए भेजा है नया समन, सोनिया गांधी को अब 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को होना होगा ED के सामने पेश, नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के लिए इससे पहले बीते दिन यानि गुरुवार को सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय ने की थी पूछताछ, ED के अधिकारियों ने सोनिया से करीब दो से तीन घंटे तक की थी पूछताछ, गुरूवार की पूछताछ के बाद ED ने सोनिया को सोमवार को पेश होने के लिए दिया था समन, अधिकारियों ने कहा था कि सोनिया गांधी हाल ही में कोविड से रिकवर हुई हैं इसलिए कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उनसे की गई पूछताछ

Read More »
ममता की मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी

एजुकेशन बोर्ड भर्ती घोटाले में ममता की मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, करीबी के घर मिला इतना कैश: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने की कई जगह छापेमारी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के विभिन्न ठिकानों पर भी की जा रही है छापेमारी, पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से किया गया 20 करोड़ कैश बरामद, ईडी को यह रकम अर्पिता के आवासीय अहाते से मिली, छापा मारने पहुंची टीम को घर से मिले कैश को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और काउंटिंग मशीन की लेनी पड़ी है मदद, इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 मोबाइल फोन भी हुए हैं बरामद, अधिकारी यह जानकारी निकालने में जुटे हैं कि आखिर इतने ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल होता किसलिए था? फोटो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में 500 और 2000 के नोट कमरे में रखे हुए हैं

Read More »
अल्वा की ममता को नसीहत

यह अहंकार और गुस्से में रहने का नहीं है समय- उपराष्ट्रपति चुनाव से दुरी पर अल्वा की ममता को नसीहत: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए घमासान हुआ तेज, 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष में मचा घमासान, TMC प्रमुख एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग से दुरी बनाने का लिया निर्णय, तो वहीं विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने ट्वीट कर ममता को दी नसीहत, लिखा- ‘उप राष्ट्रपति चुनाव से तृणमूल कांग्रेस का अनुपस्थित रहने का फैसला है निराशाजनक, यह वाद-विवाद, अहंकार और गुस्से का समय नहीं है, यह साहस, नेतृत्व और एकता का समय है, मेरा विश्वास है कि ममता बनर्जी, जो साहस का प्रतीक हैं, विपक्ष के साथ होंगी खड़ी,’ बता दें कि NDA की तरफ से राजस्थान से नाता रखने वाले पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को बनाया गया है प्रत्याशी, बता दें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 19 अगस्त को हो रहा है खत्म

Read More »
संजय सिंह ने कसा पीएम पर तंज

सुष्मिता को तो मिल गए ललित, लेकिन हमारे मोदी जी को वो नहीं मिल रहे हैं- सिंह ने कसा पीएम पर तंज: दिल्‍ली सरकार की नई आबकारी नीति पर मचा बवाल, उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आबकारी नीति को लेकर की सीबीआई जांच की सिफारिश, तो आम आदमी पार्टी और बीजेपी हुई आमने सामने, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज, पत्रकारों से बात करते हुए कहा- ‘सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गए, लेकिन हमारे मोदी जी को वो नहीं मिल रहे हैं, केजरीवाल सरकार की ईमानदारी से मोदी सरकार डरती है, इसलिए झूठे आरोपों के दम पर कार्रवाई करने में जुटी है, पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गया था गिरफ्तार और अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रहा है केंद्र, ये सब इनकी चाल है,’ बता दें कि ललित मोदी को फिलहाल भारत में दिया जा चुका है भगोड़ा करार, उनके ऊपर मनी लॉन्ड्रिंग के लगे थे आरोप, हाल ही में ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसके बाद ललित मोदी आ गए थे चर्चा में

Read More »
येदियुरप्पा ने किया बड़ा एलान

येदियुरप्पा ने किया बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे अगला विधानसभा चुनाव, शिकारीपुरा सीट से ये होगा उम्मीदवार: कर्नाटक की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को किया बड़ा ऐलान, येदियुरप्पा ने विधनसभा चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान, येदियुरप्पा की शिकारीपुरा सीट से अब उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, विजयेंद्र शिकारीपुरा से चुनाव लड़ेंगे, ऐसे में मैं शिकारीपुरा के लोगों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि वह मेरे से बड़े अंतर से विजयेंद्र को दिलाएं जीत,’ वहीं ओल्ड मैसूर क्षेत्र से विजयेंद्र के चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं की मांग पर येदियुरप्पा ने कहा- ‘उन पर वहां से चुनाव लड़ने का बहुत बदाव है, लेकिन मैं सीट खाली कर रहा हूं और चुनाव नहीं लड़ूंगा, इसलिए विजयेंद्र शिकारीपुरा से लड़ेंगे चुनाव,’ बता दें विजयेंद्र को जुलाई 2020 में कर्नाटक बीजेपी का बनाया गया है उपाध्यक्ष, इससे पहले उन्हें मई 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले मैसूर में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं देने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें बीजेपी युवा विंग का महासचिव किया था नियुक्त

Read More »
लालू प्रसाद यादव हुए AIIMS से डिस्चार्ज

स्वास्थ्य में सुधार के बाद लालू को मिली AIIMS से छुट्टी, लेकिन अभी नहीं लौटेंगे बिहार, पहुंचे मीसा के आवास: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स से मिली छुट्टी, तबीयत में लगातार सुधार आने के बाद उन्हें एम्स अस्पताल ने शुक्रवार को लालू को किया डिस्चार्ज, डिस्चार्ज के बाद लालू को दिल्ली स्थित उनकी बेटी मीसा भारती के आवास पर लाया गया, हालांकि अभी कुछ दिन लालू दिल्ली में ही रहेंगे, दिल्ली में डॉक्टरों के परामर्श के बाद ही वापस बिहार लौटेंगे लालू, बता दें लालू यादव पिछले दिनों पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से गिर गए थे, इससे उनके कंधे में हुआ था फ्रैक्चर, लालू की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें पतन के पारस हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती लेकिन तबियत में सुधार ना आने पर उन्हें पारस हॉस्पिटल से कर दिया गया दिल्ली AIIMS शिफ्ट, एम्स के डॉक्टरों ने आईसीयू में किया लालू का इलाज, हालत में सुधार होने के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में कर दिया गया था शिफ्ट, इसके बाद से ही लालू की तबीयत में लगातार आ रहा है सुधार

Read More »