Day: July 22, 2022

केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर जबरदस्त निशाना

तुम लोग सावरकर की औलाद हो, जिसने मांगी थी अंग्रेज़ों से माफ़ी- केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रदेश सरकार की आबकारी नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना हुए आमने सामने, उपराज्यपाल ने आबकारी नीति को लेकर की सीबीआई जांच की सिफारिश, इससे दिल्ली सरकार में शिक्षा और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया भी आ गए हैं सवालों के घेरे में, इस पर सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर साधा जमकर निशाना, कहा- CBI जल्द ही एक फ़र्ज़ी केस में मनीष सिसोदिया को करने वाली है गिरफ़्तार, मनीष हैं एक कट्टर ईमानदार आदमी, जिन पर लगाए जा रहे हैं झूठे आरोप, अब देश में नया सिस्टम हो गया है लागू, पहले तय किया जाता है किसे Jail भेजना है, फ़िर उसके ख़िलाफ़ बनाया जाता है फ़र्ज़ी केस, तुम्हें लगता होगा जेल से डर, क्योंकि तुम लोग सावरकर की औलाद हो, जिसने मांगी थी अंग्रेज़ों से माफ़ी, हमें जेल से डर नहीं लगता, हम भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं जिन्होंने अंग्रेज़ों के सामने झुकने से मना कर दिया और लटक गए फांसी पर’

Read More »
कुंदनपुर के पत्र के सहारे गजेंद्र ने साधा गहलोत पर निशाना

सीएम गहलोत को जुबानी जमाखर्च के बजाय लेना चाहिए कड़ा निर्णय- कुंदनपुर के पत्र पर बोले गजेंद्र: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख आत्मदाह की दी चेतावनी, कुंदनपुर ने भरतपुर के डीग अवैध खनन के चलते संत द्वारा किये गए आत्मदाह का दिया हवाला, साथ ही उन्होंने प्रदेश के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भी साधा जमकर निशाना, कुंदनपुर के पत्र को आधार बना केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने साधा सीएम गहलोत पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘सांगोद विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को “कांख में छोरा गांव में ढिंढोरा” से इशारा दिया है कि अवैध खनन रोकने के लिए उन्हें क्या करना होगा, इस मामले में खान मंत्री का जिला ही है नंबर वन, कांग्रेस के ही विधायक का अपने मुखिया से पूछना कि क्या अवैध खनन रोकने के लिए अपना जीवन खतरे में डालकर संदेश देना होगा? एक बड़ा सवाल है, गहलोत जी को जुबानी जमाखर्च के बजाय कड़ा निर्णय लेकर दिखाना चाहिए’

Read More »
आमने सामने हुए LG और दिल्ली सरकार

LG ने की दिल्ली सरकार की एक्साइज नीति की CBI जांच की शिफारिश, बोली आप- डर गई केंद्र सरकार: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और एलजी के बीच बढ़ता दिख रहा है टकराव, नवनियुक्त एलजी विनय सक्सेना ने की है दिल्ली सरकार की एक्साइज नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश, एलजी ने कहा- ‘इस नीति के चलते लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है और नियमों का किया गया है उल्लंघन, एलजी के इस आदेश पर आम आदमी पार्टी ने किया करारा पलटवार, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा- ‘केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की प्रसिद्धि से डर गई है, इसलिए अब सभी एजेंसियों से करवाई जाएगी जांच, केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई जांच के दिए गए हैं आदेश, हजारों करोड़ों लूटने वाले माल्या, नीरव मोदी को केंद्र सरकार ने भगा दिया, सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया को किसी भी मामले फंसाने की केंद्र सरकार करेगी कोशिश, इनकी कोशिश है कि AAP को दिल्ली में पंजाब तक रोका जाए’

Read More »
yashwant sinha murmu sixteen nine

सिन्हा ने मुर्मू को दी तंज भरी बधाई तो केंद्र पर साधा जोरदार निशाना, वहीं विपक्षी दलों से की ये अपील: 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा- मैं श्रीमती द्रौपदी मुर्मी जी को उनकी जीत पर देता हूं बधाई, उम्मीद करता हूं कि वास्तव में भारत के लोग उम्मीद करते हैं कि भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी ‘डर’ या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में करें कार्य, परिणाम चाहे जो भी रहे हों लेकिन इससे भारतीय लोकतंत्र को हुए दो फायदे, पहला अधिकांश विपक्षी दल आए एक मंच पर, ये है वास्तव में समय की मांग, मैं विपक्ष के नेताओं से मांग करता हूं कि राष्ट्रपति चुनाव के बाद भी बनाए रखें यह एकता, सिन्हा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर भी बोला हमला, कहा- एजेंसियों का दुरुपयोग दलबदल करवाने और किया जा रहा है विपक्षी दलों द्वारा चलाई जा रही सरकारों को गिराने के लिए, भारत के लोगों ने राजनीति में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा कभी, ध्रुवीकरण जहरीली राजनीति भारत में लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बन गई है गंभीर खतरा

Read More »
img 20220722 085819

राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान के कांग्रेसी खेमे में हुई सेंधमारी, मुर्मू को 2 अतिरिक्त वोट सहित मिले कुल 75 वोट: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी जीत की दर्ज, नतीजों के अनुसार राजस्थान से 75 विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट, जबकि 123 मत कांग्रेस व विपक्षी दलों के गए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के खाते में, जबकि यहां भाजपा के 70 और आरएलपी के 3 विधायको ने दिया था मुर्मू को अपना समर्थन और मत,
ऐसे में मुर्मू के पक्ष में भाजपा और आरएलपी विधायकों के अतिरिक्त मिले 2 अन्य वोटों को देखा जा रहा है कांग्रेस खेमे में सेंधमारी के रूप में, राजस्थान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 200 में से 198 विधायकों ने अपने किया था अपने मताधिकार का प्रयोग, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत नहीं आए थे मतदान करने, ऐसे में मुर्मू को मिले दो अतिरिक्त वोटों से जहां कांग्रेस के दावे की खुली पोल तो वहीं बीजेपी खेमे में है उत्साह का माहौल, कांग्रेस ने यशवंत सिन्हा के पक्ष में 126 से ज्यादा मतों का किया था दावा

Read More »