



एजुकेशन बोर्ड भर्ती घोटाले में ममता की मंत्री के ठिकानों पर ED की छापेमारी, करीबी के घर मिला इतना कैश: पश्चिम बंगाल की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड भर्ती घोटाले को लेकर ईडी ने की कई जगह छापेमारी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी के विभिन्न ठिकानों पर भी की जा रही है छापेमारी, पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से किया गया 20 करोड़ कैश बरामद, ईडी को यह रकम अर्पिता के आवासीय अहाते से मिली, छापा मारने पहुंची टीम को घर से मिले कैश को गिनने के लिए बैंक कर्मचारियों और काउंटिंग मशीन की लेनी पड़ी है मदद, इसके अलावा अर्पिता के घर से 20 मोबाइल फोन भी हुए हैं बरामद, अधिकारी यह जानकारी निकालने में जुटे हैं कि आखिर इतने ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल होता किसलिए था? फोटो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में 500 और 2000 के नोट कमरे में रखे हुए हैं









