Day: July 16, 2022

उदयपुर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर

NIA ने रिमांड पर चल रहे उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, गौस, रियाज को भेजा जेल: उदयपुर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, मामले में NIA ने रिमांड पर चल रहे आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने मोहम्मद गौस, रियाज अत्तारी, फरहाद शेख को भी भेजा जेल, इससे पहले NIA कोर्ट ने 7 में 4 आरोपियों को भेजा था जेल वहीं उक्त आरोपियों को रिमांड पर भेजा था, जब सबसे इन आरोपियों को कोर्ट के सामने किया गया था पेश तो वहां मुजूद वकीलों ने उनकी की थी जमकर पिटाई, बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नाराज रियाज जब्बार, गौस मोहम्मद ने उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल तेली की गाला काटकर कर दी थी हत्या, हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से हत्या का वीडियो किया सोशल मीडिया पर वायरल, हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण हत्या के दोनों ही आरोपियों को उसी दिन कर लिया गया था गिरफ्तार, इस पुरे मामले में राजस्थान सरकार की तरफ से गठित की गई SIT और केंद्रीय एजेन्सी NIA कर रही है जांच

Read More »
आम आदमी पार्टी का बड़ा एलान

राष्ट्रपति चुनाव के लिए AAP का बड़ा एलान, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन: आगमी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर, दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने किया बड़ा एलान, AAP प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक में लिया गया बड़ा फैसला, आप विपक्ष के सामूहिक उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का करेगी समर्थन, सीएम केजरीवाल के घर पर शनिवार को हुई आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की बैठक में लिया गया निर्णय, PAC की इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, पंकज गुप्ता, राघव चड्डा, आतिशी, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, राखी बिडलान, एन डी गुप्ता रहे मौजूद, बता दें कि ‘आप’ एकमात्र गैर-बीजेपी, गैर-कांग्रेसी पार्टी है जिसकी दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में हैं सरकारें, इन दोनों राज्यों से मिलाकर आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें तीन दिल्ली और 7 पंजाब से हैं, साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में हैं दो विधायक

Read More »
img 20220716 wa0109

आदिवासी दिवस पर होने वाली विशाल जनसभा में डॉ किरोड़ी मीणा करेंगे ‘जल क्रांति’ का आगाज: 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर दिग्गज बीजेपी नेता और सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा करेंगे विशाल जनसभा, दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाइकोर्ट में होगी यह जनसभा, प्रदेशभर के आदिवासी समाज से जुड़े नेता, अन्य दलों के नेता व हजारों लोग जुटेंगे जनसभा में, इस दौरान ‘बाबा’ किरोड़ी पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों से जुड़ी महत्वाकांक्षी योजना ईआरसीपी को लेकर करेंगे ‘जल क्रांति’ का आगाज, 13 जिलों के लोगों की प्यास बुझाने वाली ईस्टर्न राजस्थान कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने के लिए वर्षों प्रयासरत हैं किरोड़ी मीणा, ERCP को लेकर ही डॉ किरोड़ी मीणा ने बीती 10 जुलाई को भी भाजपा की बड़ी जनसभा दौसा में आयोजित करने का किया था एलान, यहां तक कि सभा में आने के लिए लोगों को बांट दिया थे पीले चावल भी, लेकिन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने व्यस्तता के चलते सभा के लिए नहीं दिया था समय, अब 9 अगस्त की जनसभा में प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की है संभावना

Read More »