



Day: July 16, 2022





संसद में राजस्थान को एक और बड़ी जिम्मेदारी! जगदीप धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार: बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर मुहर, राजस्थान मूल के 71 वर्षीय जगदीप धनखड़ होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं जगदीप धनखड़, पिछले दो दिन में पीएम मोदी से धनखड़ की दो बार हुई मुलाकात ने दे दिए थे बड़े संकेत, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक के बाद प्रेसवार्ता में कयासों पर लगाई अंतिम मुहर, 18 मई 1951 को झुंझुनू के छोटे से गाँव किथाना में जन्में धनखड़ रह चुके हैं सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील, इसके अलावा 1989 में झुंझनू से लोकसभा सांसद और 1993 में किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रह चुके हैं विधायक, NDA प्रत्याशी जगदीप धनखड़ की जीत के बाद संसद में बढ़ेगा राजस्थान का रूतबा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी आते हैं राजस्थान के कोटा से, अब जीत के बाद धनखड़ होंगे राज्यसभा स्पीकर
16 Jul 2022
Read More »


बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई शुरू, उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर, मोदी-शाह मौजूद: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर बीजेपी मुख्यालय पर शुरू हुई संसदीय बोर्ड की अहम बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय बोर्ड के सदस्य एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में मौजूद, बीजेपी मुख्यालय पर चल रही इस बैठक में NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर लगेगी मुहर, NDA की तरफ से मुख्तार अब्बास नकवी, आरिफ मोहम्मद खान और हरदीप सिंह पूरी के नामों पर चल रहा है गंभीर विचार, वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद से सियासी बाजार है गर्म, सूत्रों का कहना है कि NDA धनखड़ के नाम पर भी खेल सकती हैं दांव, बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे अपने प्रत्याशी का एलान
16 Jul 2022
Read More »

रिटायरमेंट के बाद क्या बन सकते हैं, ब्यरोक्रेसी-ज्यूडिशरी द्वारा इसकी चिंता करना अत्यंत गंभीर विषय- गहलोत: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दो दिवसीय ऑल इंडिया लीगल सर्विसेज मीट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत का भाषण बना चर्चा का विषय, सीएम गहलोत ने कहा- रिटायरमेंट के बाद हम क्या बन सकते हैं, ब्यरोक्रेसी और ज्यूडिशरी द्वारा इसकी चिंता करना अत्यंत गंभीर विषय, एक वक्त था जब सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों ने देश के लोकतंत्र को बताया खतरे में, फिर उनमें से एक जज CJI बन गए और फिर मेंबर ऑफ पार्लियामेंट भी बन गए, यही नहीं, जिन व्यवस्थाओं पर गोगोई ने उठाए थे सवाल, उनके CJI बनने के बाद भी उसमें नहीं हुआ कोई बदलाव, शिंदे साहब बैठे हुए हैं यहां, एक शिंदे ये बैठे हुए हैं और एक शिंदे वहां मुख्यमंत्री बन गए, बताइए आप, लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को तोड़ा जा रहा है हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए, ये तो मेरी सरकार कैसे बच गई ये भी आश्चर्य हो रहा है देश के अंदर, वरना आपको यहां खड़ा नहीं मिलता मैं, रिजुजु जी के सामने कोई दूसरा मुख्यमंत्री मिलता आपको अभी, ‘टच एंड गो’ का मामला ही था यहां भी
16 Jul 2022
Read More »


सीएम शिंदे ने औरंगाबाद-उस्मानाबाद का नाम बदलने का किया ऐलान, कहा- पिछला फैसला था गैरकानूनी: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एक दिन पहले शुक्रवार को पिछली सरकार के फैसले पर रोक लगाने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया बड़ा एलान, केनथ शिंदे ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने का किया ऐलान, महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का किया गया है फैसला, साथ ही नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर किया गया है डीबी पाटिल एयरपोर्ट,’ हालांकि पहले ही उद्धव ठाकरे सरकार ने ये फैसला ले लिया था, लेकिन अब इसे गैरकानूनी बताते हुए एकनाथ शिंदे ने दोबारा कैबिनेट से करवाया है इसे पारित, इससे पहले एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उद्धव ठाकरे ने नहीं लिया था ये फैसला, बल्कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने कई दशक पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करने का किया था ऐलान
16 Jul 2022
Read More »


