Day: July 15, 2022

विषगुरु का नया जयजयकार...

संसद परिसर में अब धरना प्रदर्शन पर भी लगी रोक, बोली कांग्रेस- विषगुरु का नया जयजयकार…: संसद में इस्तेमाल होने वाले कई शब्दों को असंसदीय करार देने पर मचे बवाल के बीच लोकसभा सचिवालय का एक और फरमान जारी, जारी फरमान के अनुसार अब संसद परिसर में धरने पर रोक लगाए जाने की बात आई है सामने, संसद के सेक्रेट्री जनरल की तरफ से जारी किये गए लेटर का सहारा लेते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘विषगुरु का नया जयजयकार… D(h)arna मना है!’ बता दें जो लेटर कांग्रेस नेता ने शेयर किया है, उसमें लिखा गया है कि सदस्य संसद के परिसर को किसी भी धरना प्रदर्शन, हड़ताल या भूख हड़ताल के लिए नहीं कर सकते हैं इस्तेमाल, किसी भी धार्मिक समारोह के लिए भी नहीं किया जा सकता आयोजन, सभी सदस्यों का सहयोग है जरूरी, इससे पहले गुरूवार को लोकसभा सचिवालय ने 2021 के असंसदीय शब्दों की सूची की थी जारी, जिसके तहत जमलजीवी, बाल बुद्धि सांसद, शकुनी, जयचंद, लॉलीपॉप, चाण्डाल चौकड़ी, गुल खिलाए, पिठ्ठू जैसे शब्द हैं शामिल हैं

Read More »
सीएम गहलोत पहुंचे बीकानेर

सीएम गहलोत पहुंचे बीकानेर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का किया अनावरण, देंगे कई सौगात: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर दौरा, 11 बजे बीकानेर पहुंचे सीएम गहलोत का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, बीकानेर पहुंचे सीएम गहलोत ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का किया अनावरण, इसके साथ ही सीएम गहलोत बीकानेर में ऑडिटोरियम, इण्डोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का भी करेंगे लोकार्पण, वहीं राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक का लोगों एवं टी-शर्ट का करेंगे विमोचन, इसके साथ ही राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल की मशाल यात्रा के बीकानेर पहुंचने पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम को भी सीएम गहलोत करेंगे सम्बोधित, साथ ही सीएम गहलोत जिले में 614 करोड़ रूपये की पेयजल परियोजना की भी करेंगे शुरुआत

Read More »
राजद को लगा बड़ा झटका

मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्य्ता ख़त्म, राजद को लगा बड़ा झटका: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, मोकामा के बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता कर दी गई है समाप्त, अनंत सिंह के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट द्वारा उन्हें सुनाई गई थी 10 साल की सजा, कोर्ट के फैसले की कॉपी विधानसभा कार्यालय को मिलने के बाद गुरुवार को उनकी विधायकी कर दी गई समाप्त, इस संबंध में अब कर दी गई है अधिसूचना जारी, विधानसभा कार्यालय के इस आदेश के बाद आरजेडी को लगा बड़ा झटका, अब सदन में आरजेडी विधायकों की संख्या 80 से घटकर हो गई 79, अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मोकामा की सीट को कर दिया गया है रिक्त, अनंत सिंह ने इस सीट से आरजेडी के टिकट पर लड़ा था चुनाव और जेल में रहते हुए की थी जीत दर्ज

Read More »
राजभर का अखिलेश को झटका

अखिलेश को लगा बड़ा झटका, यादव के साथी राजभर ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, किया एलान: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश से बड़ी खबर, सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा एलान, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुई बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के न बुलाने पर ओपी राजभर ने जाहिर की अपनी नाराजगी, एमएलसी चुनाव के बाद से ही राजभर की नाराजगी आ रही थी सामने, ऐसे में राजभर ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के साथ जाने का ऐलान करते हुए कहा- ‘सुभासपा राष्ट्रपति चुनाव में योगी आदित्यनाथ की बीजेपी के साथ जाएगी और सुभासपा के 6 विधायक द्रौपदी मुर्मू को देंगे वोट, हम अभी भी अखिलेश के साथ हैं और गठबंधन में जब तक वो हैं तब तक हम रहेंगे, मैं अखिलेश के साथ वोट देने के लिए तैयार था, लेकिन उनके पास अभी नहीं है वक़्त’, बता दें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को झटका देते हुए उनके चाचा और पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव और गठबंधन सहयोगी ओपी राजभर ने एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को की है समर्थन देने की घोषणा

Read More »
img 20220715 085714

अमृतकाल में पहुंचा रुपया BJP के मार्गदर्शक मंडल को भी कर गया पार- रुपए की ऐतिहासिक गिरावट पर कांग्रेस: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर कांग्रेस के निशाने पर मोदी सरकार, रणदीप सुरजेवाला ने कहा- अब रुपया मार्गदर्शक मंडल की उम्र को भी कर गया है पार, आगे यह और कितना गिरेगा, कब तक सरकार की विश्वसनीयता और कितनी गिरेगी, वाह मोदी जी, खास बात है कि मार्गदर्शक मंडल एक समूह का नाम है, जिसमें हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल, इसी के साथ राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा- रुपये का 80 पर पहुंचना है ‘अमृतकाल’, रुपया 40 पर: ‘स्फूर्तिदायक’, 50 पर : ‘भारत संकट में’, 60 पर : ICU में, 70 पर: आत्मनिर्भर, और 80 पर : अमृतकाल, बीते रोज गुरूवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट की गई दर्ज, इसका सीधा असर पड़ेगा देश की अर्थव्यवस्था पर, 18 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे पर विपक्ष करेगा हंगामा, पिछली यूपीए सरकार के वक़्त बीजेपी तत्कालीन समय में डॉलर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट को लेकर मनमोहन सरकार पर साधा था जमकर निशाना

Read More »