



Day: July 15, 2022





PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैक्सीन बनाने व विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का गौरव किया हासिल- राजे: कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, देश में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में लगवा सकेंगे प्रीकॉशन डोज, ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की आमजन से अपील, टीका लगवाने व अन्य लोगों को जागरूक करने की अपील करते हुए मैडम राजे ने कहा- एक समय था, जब भारत दवाइयों के लिए दूसरे देशों पर हुआ करता था निर्भर, लेकिन अब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत मेडिकल क्षेत्र में छू रहा है उन्नति की बुलंदियों को, जिसके परिणामस्वरूप कोरोना संकट में भारत ने स्वयं की वैक्सीन बनाने एवं विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने का गौरव भी किया है हासिल, अब मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व, 15 जुलाई यानी आज से अगले 75 दिनों तक 18 से अधिक आयु के नागरिकों को प्रिकॉशन डोज निःशुल्क लगाने का लिया है निर्णय, मेरी आप सभी से है अपील कि अपना टीकाकरण जरूर करवाएं तथा अन्य लोगों को भी करें जागरूक
15 Jul 2022
Read More »

ERCP को लेकर 9 अगस्त को डॉ किरोड़ी के नेतृत्व में दौसा में होगी बड़ी सभा, केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल: राजस्थान की सियासत से जुड़ी खबर, बहुप्रतीक्षित ईस्टर्न राजस्थान नहर परियोजना को लेकर आगामी 9 अगस्त को होगी भाजपा की विशाल जनसभा, राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा के नेतृव में होगा इस जनसभा का आयोजन, मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारी वास में होगी विशाल जनसभा, जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने मीणा हाईकोर्ट पहुंचे सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पत्रकारों से कहा- ‘पहले ये जनसभा 10 जुलाई को होनी थी लेकिन राष्ट्रपति चुनाव के चलते टाल दिया गया था इसे, अब यह विशाल जनसभा होगी 9 अगस्त को, वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डॉ मीणा ने कहा- ‘ERCP के मुद्दे पर कांग्रेस सिर्फ कर रही है राजनीति,’ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित भाजपा के कई दिग्गज इस दौरान रहेंगे मौजूद, इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई मौकों पर ये साफ़ कह चुके हैं कि, ‘अगर भारत सरकार ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को नहीं किया राष्ट्रीय परियोजना घोषित, तो भी राजस्थान सरकार इस योजना को करेगी पूरा
15 Jul 2022
Read More »


अभी नहीं बदलेगा औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम, ठाकरे के फैसले पर सीएम शिंदे ने लगाई रोक: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पूर्ववर्ती ठाकरे सरकार के एक और आदेश पर लगाई रोक, सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को दिया एक और झटका, एकनाथ शिंदे ने पूर्ववर्ती सरकार के औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलने के फैसले पर लगाई रोक, इस्तीफा देने से पहले शिवसेना प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी अंतिम कैबिनेट बैठक में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर, उस्मानाबाद का धाराशिव और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम डीबी पाटिल के नाम पर रखने की घोषणा की थी, ठाकरे की इस घोषणा पर अब शिंदे कैबिनेट ने लगाई रोक, सरकार का कहना है कि उसके लिए प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था और एक बार फिर से इसे कैबिनेट से पारित कराना होगा, देवेंद्र फडणवीस ने कहा- ‘औरंगाबाद और उस्मानाबाद का नाम बदलना अवैध और जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, नाम बदलने का प्रस्ताव बहुमत परीक्षण के सुझाव के बाद किया गया था पारित
15 Jul 2022
Read More »

राष्ट्रपति चुनाव के लिए दिल्ली में हुई थी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात- सुभासपा अध्यक्ष का बड़ा खुलासा: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश में सियासत अपने चरम पर, अखिलेश यादव को झटका देकर राष्ट्रपति के लिए NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान कर चुके सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने किया बड़ा खुलासा, शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजभर ने कहा- ‘द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह का आया था फोन, उन्होंने हमसे द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने के लिए कहा था, यहीं नहीं मेरी दिल्ली में अमित शाह से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मुलाकत भी हुई थी,’ पत्रकार वार्ता के दौरान राजभर ने कहा- ‘ द्रौपदी मुर्मू के यूपी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे डिनर पर बुलाया था और उस समय CM योगी ने मुझे बुलाकर कहा कि आप पिछड़े, दलित, वंचित की लड़ाई लड़ते हैं, आप द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें, मैंने उनसे मुलाकात की और उनसे बात होने के बाद हमने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का किया है ऐलान’
15 Jul 2022
Read More »

श्रीलंका में जारी बवाल के बीच विक्रमसिंघे ने ली कार्यवाहक राष्ट्रपति की शपथ, राजपक्षे ने दिया इस्तीफा: श्रीलंका में जारी बवाल के बीच गोटबाया राजपक्षे ने सिंगापूर से ईमेल से श्रीलंकाई संसद को भेजा अपना इस्तीफा, राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने ली कार्यवाहक राष्ट्रपति की शपथ, मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले ही उन्हें नियम के मुताबिक मिल चूका था कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद लेकिन अब उन्होंने श्रीलंका के चीफ जस्टिस के सामने ली है शपथ, अब जल्द ही बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, इससे पहले स्पीकर ने कहा- ‘जैसे ही राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का इस्तीफा मिलेगा संसद का विशेष सत्र उसके 3 दिनों के भीतर बुला लिया जाएगा, हालांकि देश में प्रदर्शन रुके नहीं हैं, प्रदर्शनकारियों ने अब भी कई जगहों पर जमाया हुआ है डेरा, ज्यादातर जगहों पर लगाया गया है कर्फ्यू
15 Jul 2022
Read More »


