



Day: July 13, 2022


अपनों से नहीं कहता तो किस से कहता, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच नहीं है कोई मतभेद- किरोड़ी मीणा: एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम से पहले राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के बीच झड़प का मामला, डूंगरपुर-बांसवाड़ा के आदिवासी इलाकों से आए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं देने से नाराज हुए थे किरोड़ी मीणा, इस दौरान राजेन्द्र राठौड़ और किरोड़ी मीणा के बीच हुई कहासुनी बनी चर्चा के विषय, वहीं अब डॉ किरोड़ी ने ट्वीट कर कहा- एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी के अभिनंदन के लिए डूंगरपुर-बांसवाड़ा व अन्य सुदूर इलाकों से जयपुर आए आदिवासी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में नहीं मिला प्रवेश, तो मेरे जैसे भावुक व्यक्ति को गुस्सा आना था स्वाभाविक था, मैंने अपने आदिवासी भाई-बहनों की पीड़ा को रखा राजेंद्र राठौड़ जी के सामने, अपनों से अपनी बात नहीं कहता तो फिर किस से कहता? कोई कितनी भी कोशिश कर ले, मेरे और मेरे भाई राजेंद्र राठौड़ के बीच नहीं है कोई मतभेद, मनभेद होने का तो प्रश्न ही नहीं होता पैदा
13 Jul 2022
Read More »

मुख्यमंत्री जी को ठंडी चाय पिलाना भारी पड़ा अधिकारी को, कारण बताओ नोटिस जारी, हो सकती है कार्यवाही: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को छतरपुर के खजुराहो दौरे के दौरान ठंडी चाय परोसना एक अधिकारी को पड़ गया महंगा, इसके लिए अधिकारी को जारी किया गया है कारण बताओ नोटिस जारी, सोमवार को खजुराहो हवाई अड्डे पर ट्रांजिट के लिए थोड़ी देर रुके थे सीएम शिवराज सिंह, इस दौरान मुख्यमंत्री के नाशते की जिम्मेदारी थी अधिकारी राकेश कंहुआ के पास, जिसमें चाय का स्तर बताया जा रहा है बहुत खराब, इस वजह से राकेश को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस, इस नोटिस का जवाब अधिकारी राकेश कंहुआ को देना को तीन दिन में, वरना उनके खिलाफ प्रशासन द्वारा की जाएगी कठोर दंडात्मक कार्यवाही, राजनगर के अनुविभागीय दंडाधिकारी की ओर से कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राकेश कंहुआ को जारी किया गया है यह नोटिस, इसके अलावा नोटिस में यह भी कहा गया कि- इस घटना से लगता है कि वीवीआईपी की व्यवस्था में बरती जा रही है कोताही, जिस वजह से बनी यह स्थिति, जो प्रोटोकॉल के प्रावधानों के विपरीत होने के कारण आता है कदाचार की श्रेणी में
13 Jul 2022
Read More »




