



Day: July 13, 2022


औकात है तो दिखा नौकरी से हटाकर, चल दफा हो- बीच सड़क महिला SDM ने पूर्व BJP विधायक को फटकारा: मध्य प्रदेश में एक महिला एसडीएम ने पूर्व भाजपा विधायक को लगाई जमकर फटकार, महिला SDM ने पूर्व विधायक से कहा- तू होता कौन है मुझसे मेरी नौकरी पर बोलने वाला, औकात है तो दिखा नौकरी से निकालकर, चल दफा हो यहां से’, मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बारिश के पानी को निकासी का रास्ता बनाने को लेकर एसडीएम निधि सिंह और पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई हुए आमने-सामने, SDM निधि सिंह को इसकी शिकायत मिली कि बड़नगर में घरों में घुस रहा है पानी, तो वो प्रशासनिक अमले के साथ वहां पहुंच गईं मौके पर, इस दौरान वहां पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक और महिला SDM के बीच होने लगी कहासुनी, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, जिसमें में पूर्व विधायक महिला SDM से अभद्रता पूर्वक बात करते हुए दिख रहे हैं साफ, जिस पर एसडीएम ने चेताते हुए धबाई से कहा- ‘मुझे अपना काम मत सिखाओ, दम है तो नौकरी से हटवा कर बताओ,’ विवाद बढ़ता देख वहां मौजूद पूर्व विधायक के समर्थक उन्हें जबरदस्ती ₹ लेकर चले गए वहां से
13 Jul 2022
Read More »




सीएम सलाहकार बाबूलाल नागर ने की पायलट से मुलाकात तो भड़के रितेश बैरवा ने दे डाली चेतावनी: सीएम गहलोत के सलाहकार और दूदू से निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट से की मुलाकात, कल हुई नागर की पायलट से मुलाकात के निकाले जा रहे हैं कई सियासी मायने, वहीं पायलट समर्थक और दूदू से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके रितेश बैरवा इस मुलाकात से हुए आहत, इस पर बैरवा ने सोशल मीडिया के द्वारा चेतावनी भरी अपील करते हुए चेताया पायलट को, नागर को आस्तीन का सांप बताते रितेश ने लिखा- आप नागर को गले लगाकर उन हजारों कार्यर्ताओं का मनोबल तोड़ रहे हो, जिन्होंने हर जगह आपके स्वागत, सम्मान व जयकारों में नहीं होने दी कभी कोई कमी, जबकि बाबूलाल नागर हमेशा से ही शोषण करते आए हैं इन हजारों का, नागर ने आपके जयकारे लगाने पर करवा दिया था कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, सचिन पायलट साहब दूदू विधानसभा क्षेत्र का हर एक कार्यकर्ता व आपका समर्थक ये चाहता हैं, कि आप इस (बाबूलाल नागर) आस्तीन के सांप से दूर रहें तो ही है अच्छा, वरना ये कार्यकर्ता चला जाएगा आपको छोड़ कर
13 Jul 2022
Read More »

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 18 साल से अधिक उम्र के लोग 75 दिनों तक लगवा सकेंगे फ्री प्रीकॉशन डोज: कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए केंद्र सरकार बड़ा फैसला, बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में लिया गया अहम फैसला, देश में 18 से 59 साल के आयु वर्ग के लोग सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में लगवा सकेंगे प्रीकॉशन डोज, कोविड ऐहतियाती खुराकों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 75 दिन तक चलाया जाएगा ये अभियान, अभी तक 18 से 59 साल की 77 करोड़ पात्र आबादी में से एक प्रतिशत से भी कम को लगी है प्रीकॉशन डोज, हालांकि 60 साल से अधिक उम्र के लगभग 16 करोड़ लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों में से करीब 26 प्रतिशत लोग ले चुके हैं बूस्टर खुराक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था, टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर किया गया था ऐसा
13 Jul 2022
Read More »

श्रीलंका में लगी इमरजेंसी तो प्रदर्शनकारियों का PM ऑफिस पर कब्ज़ा! सरकारी टीवी चैनलों पर की एंकरिंग: श्रीलंका में जन विद्रोह हुआ और भी उग्र, गोटबाया राजपक्षे को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद श्रीलंका में लगाई गई इमरजेंसी, तो वहीं श्रीलंका में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को देश का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए जाने की घोषणा के बाद प्रदर्शनकारियों का फूटा गुस्सा, गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पीएम आवास पर किया कब्ज़ा! उग्र प्रदर्शनकारियों को देख वहां सुरक्षा में मौजूद पुलिस एवं सेना को करना पड़ा असू गैस का प्रयोग, वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने देश के दो राष्ट्रीय टीवी चैनल्स में घुसकर किया जोरदार हंगामा, साथ वहां से एंकरिंग करनी शुरू कर दी, इसे देखते हुए वहां के दो राष्ट्रीय चैनल का प्रसारण ऑफ एयर कर दिया गया, गौरतलब है कि ‘गो गोटा गो’ के नारे लगाने वाले प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि उन्हें देश के चैनल से लाइव प्रसारण करने का दिया जाए मौका, इसी के तहत वहां रूपवाहिनी कॉर्पोरेशन और राज्य टीवी आईटीएन को ऑफ एयर कर दिया गया
13 Jul 2022
Read More »

जोधपुर से मंत्री होने के बावजूद शेखावत का मामले में संज्ञान ना लेना दुर्भाग्यपूर्ण- बेनीवाल के निशाने पर BJP: CRPF के दिवगंत जवान नरेश जाट के परिजनों द्वारा जोधपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना जारी, परिजन अपनी मांगों को लेकर लगातार तीन दिन से दे रहे हैं अस्पताल के बाहर धरना, वहीं दूसरे दिन धरना स्थल पर पहूंच नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने बड़े आंदोलन की दी चेतावनी, साथ ही बेनीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा एवं राजस्थान से संबंध रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों पर लगाए आरोप, कहा- ‘छोटी छोटी बातों पर ट्वीट करने वाले नेताओं द्वारा संवेदना तक व्यक्त नहीं करना है बहुत दुर्भाग्यपूर्ण, जोधपुर के मंत्री होने के बावजूद भी गजेंद्र सिंह शेखावत ने नहीं लिया अब तक इस मामले पर संज्ञान जो है दुर्भाग्यपूर्ण, इन्हीं लोगों ने उन्हें चुनकर भेजा था दिल्ली, CRPF दिल्ली का मामला है, बीजेपी के नेता व मंत्री राष्ट्रपति उम्मीदवार के स्वागत सत्कार को लेकर तीन दिन से मालाएं पहन रहे हैं, बीजेपी नेताओं की संवेदनशीलता ख़त्म हो चुकी है, ये सिर्फ 2023 में सत्ता में आना चाहते हैं’
13 Jul 2022
Read More »

भाजपा सरकारें देश के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय चुन रही हैं भड़काऊ व विवादित मुद्दे- मायावती: जनसंख्या वृद्धि को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद गरमाई सूबे की राजनीति, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी जनसंख्या कानून जैसे मामले को उठाने पर भाजपा पर साधा है निशाना, बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट करते हुए बीजेपी पर बेतुके बयान देकर लोगों का ध्यान भटकाने का लगाया आरोप, मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘ऐसे समय में जब आसमान छूूती महंगाई, अति गरीबी व बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त व तनावपूूर्ण है तथा वे स्वंय ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं, तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना भाजपा की कौन सी समझदारी है? जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत किन्तु भाजपा सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भड़काऊ व विवादित मुद्दे ही चुन रही हैं तो ऐसे में जनहित व देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी व बेचैन है’
13 Jul 2022
Read More »


