



Day: July 12, 2022


इसी जन्म में चुकानी होगी अज्ञानी को महापाप की कीमत- लालू को अस्पताल में गीता पाठ करने से रोका तो बोले तेज: ख़राब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को गीता पाठ करने और सुनने से रोका गया, लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने मंगलवार को ट्वीट कर दी इसकी जानकारी, तेजप्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘पिताजी को अस्पताल में श्रीमद भगवत गीता का पाठ करने एवं सुनने से रोक दिया गया, जबकि पिताजी को गीता पाठ पढ़ना एवं सुनना काफी पसंद है……गीता पाठ से रोकने वाले वाले उस अज्ञानी को ये नही पता कि इस महापाप की कीमत उसे इसी जन्म में चुकानी होगी,’ इससे पहले तेज प्रताप ने सोमवार रात एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया, उन्होंने लिखा- ‘लालू को नहीं चापलूसों की जरुरत, उन्हें फिलहाल अपने परिवार और बिहार की जनता की है जरूरत, कुछ बाहर वाले लोग खुद को मुंह मियां मिठ्ठू बता रहे हैं और भोला-भाला बनकर उनके पिताजी की सेवा का कर रहे हैं दिखावा, ऐसे कपटी और पाखंडी को जल्द ही दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता
12 Jul 2022
Read More »

उत्तरप्रदेश में ओवैसी को लगा बड़ा झटका, AIMIM के कई दिग्गज नेता आज देंगे सामूहिक इस्तीफा: उत्तरप्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के लिए उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से बुरी खबर आ रही है सामने, यूपी में जिला और महानगर कमेटी ने आज किया है अपना सामूहिक इस्तीफा देने का एलान, सूत्रों के अनुसार अटाला प्रकरण में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष मो. शाह आलम के आरोपी बनने के बाद प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की खामोशी के खिलाफ हुआ है यह ऐलान, पार्टी के जिला मुख्य महासचिव फैसल वारसी ने लगाया आरोप- ‘पार्टी के पूर्वांचल और प्रदेश स्तर के नेताओं से कई बार इस मामले में आवाज उठाने का किया गया है अनुरोध लेकिन उन्होंने इस पर नहीं दिया कोई ध्यान’, वारसी का दावा- ‘अटाला प्रकरण में जिलाध्यक्ष शाह आलम पूरी तरह हैं निर्दोष, उन्हें बेवजह इस मामले में बनाया गया है आरोपी, शाह आलम हमेशा से शांति और सौहार्द के लिए लोगों से करते आए हैं अपील,’ बताया जा रहा है कि आज शाम 4 बजे दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ करीब ढाई-तीन सौ लोग दाराशाह अजमल स्थित नगर कार्यालय में देंगे सामूहिक इस्तीफा
12 Jul 2022
Read More »

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का मतलब नहीं है BJP को सपोर्ट करना- राउत का बड़ा बयान: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी खबर, शिवसेना में बगावत का सिलसिला जारी, एक तरफ जहां पार्टी में पहले से ही 40 से ज्यादा विधायकों ने कर दी है ठाकरे गुट के खिलाफ बगावत, वहीं दूसरी तरफ अब पार्टी के सांसद भी बना रहे हैं उद्धव ठाकरे पर दबाव, राष्ट्रपति चुनाव को लेकर NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का सांसद बना रहे हैं दबाव तो वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत कर रहे हैं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की वकालत, इसी बीच सांसदों की बैठक के बाद संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा- ‘एक-दो दिन में राष्ट्रपति को लेकर शिवसेना की भूमिका हो जाएगी साफ, जल्द ही उद्धव ठाकरे लेंगे इस पर फैसला, देश में विपक्ष को जिंदा रहना चाहिए, यशवंत सिन्हा के प्रति हमारी भी सद्भावना है, आदिवासी इलाकों में काम कर रहे कई कार्यकर्ता शिवसेना में कर रहे हैं काम, कल हमारी बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर हुई थी चर्चा, हम सबकी राय समझते हैं, लेकिन द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने का मतलब बीजेपी को सपोर्ट करना नहीं है’
12 Jul 2022
Read More »





