



Day: July 12, 2022




योगी के जनसंख्या वृद्धि वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार- क्या मुसलमान नहीं है इस देश के निवासी?: सोमवार को जनसंख्या वृद्धि के मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब अपने ही बयान पर आ रहे हैं घिरते नजर, AIMIM प्रमुख एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने साधा सीएम योगी पर निशाना, कहा- ‘योगी झूठ कह रहे हैं, मुसलमान इस देश का मूल निवासी है और अगर नहीं तो फिर कौन है? द्रविडियन और ट्राइबल लोग हैं, योगी और मैं दोनों ही इस देश के मूल निवासी नहीं हैं, योगी के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में नहीं है किसी कानून की जरूरत, ज्यादातर गर्भनिरोधक का इस्तेमाल मुसलमान ही कर रहे हैं, 2016 में कुल प्रजनन दर 2.6 थी जो अब हो चुकी है 2.3 प्रतिशत,’ बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कहा था कि, जनसंख्या नियंत्रण कानून आगे बढ़े लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति पैदा नहीं होने पाये, ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी एक वर्ग की जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत अधिक हो जबकि मूल निवासी अपनी जनसंख्या के नियंत्रण पर करते रहें काम’
12 Jul 2022
Read More »

राज्यकर्मियों को बीमा पॉलिसी पर बोनस और वेटनरी इंटर्न छात्रों को स्टाइपेंड के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता- गहलोत सरकार: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव पर एक्चुरियल मूल्यांकन की रिपोर्ट को दी स्वीकृति, राज्य के लगभग 7.50 लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित, राज्य कर्मचारी बीमा नियम-1998 के तहत, करवाए गए एक्चुरियल मूल्यांकन की रिपार्ट में, वर्ष 2019-20 के लिए एंडोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रुपये प्रति हजार और आजीवन पॉलिसी के लिए 112.5 रुपये प्रति हजार की दर से साधारण रिवर्सनरी बोनस देने की अनुशंसा, इसके साथ ही वेटरनरी के इंटर्न छात्रों को देय स्टाइपेंड पर अब आयुर्वेद एवं मेडिकल इंटर्न छात्रों के समान ही महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को भी दी मंजूरी, सरकार की ओर से एलोपैथी व आयुर्वेद के इंटर्न विद्यार्थियों को स्टाइपेंड पर राज्य कर्मचारियों की भांति ही दिया जाता है महंगाई भत्ता, अब सीएम गहलोत की मंजूरी के बाद अब वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों को भी स्टाइपेंड के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता
12 Jul 2022
Read More »



द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, उद्धव ठाकरे का बड़ा एलान, कहा- इतने छोटे मन का नहीं हूं मैं: महाराष्ट्र की सियासत से जुडी बड़ी खबर, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए किया बड़ा एलान, ठाकरे ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दें का किया एलान, उद्धव ठाकरे ने कहा- ‘राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी शिवसेना, सांसदों ने मुर्मू का समर्थन करने का किया अनुरोध, हालांकि उन्होंने मुझ पर नहीं डाला किसी तरह का कोई दबाव, वो भाजपा से हैं सिर्फ इसलिए मैं उनका विरोध नहीं करूंगा, हम खुश हैं कि एक महिला आदिवासी बनेगी देश की राष्ट्रपति, मेरा मन नहीं है छोटा, इससे पहले भी हम प्रणब मुखर्जी का कर चुके हैं समर्थन,’ वहीं सोमवार को हुई शिवसेना सांसदों की बैठक में अधिकांश सांसदों ने शिवसेना प्रमुख से मुर्मू को समर्थन देने की कही थी बात, वहीं शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का मतलब नहीं है बीजेपी को सपोर्ट करना
12 Jul 2022
Read More »


उदयपुर हत्याकांड में गिरफ्तार सातों आरोपियों को NIA कोर्ट में किया गया पेश, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला: उदयपुर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, मामले में NIA ने गिरफ्तार सभी सातों आरोपियों को कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने तीन अभियुक्तों को भेजा रिमाण्ड पर एवं अन्य को जेल, मामले में अभियुक्त रियाज जब्बार, गौस मोहम्मद, मोहसिन आसिफ, मोहम्मद मोहसिन, वासिम अली और फरहाद मोहम्मद शेख को किया कोर्ट में पेश, इससे पहले जब आरोपियों को कोर्ट में किया गया था पेश तो वहां मुजूद वकीलों ने उनकी की थी जमकर पिटाई, बता दें कि बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से नाराज रियाज जब्बार, गौस मोहम्मद ने उदयपुर में टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल तेली की गाला काटकर कर दी थी हत्या, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है, हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि- ‘जिन आरोपियों के बीजेपी से संबंध हैं उनके लिए थानों में आए थे बीजेपी नेताओं के फ़ोन’
12 Jul 2022
Read More »


