Day: July 11, 2022

'सभी कांग्रेसी विधायक दें द्रोपदी मुर्मू को समर्थन'

सभी कांग्रेसी विधायक दें द्रोपदी मुर्मू को समर्थन, खिलाफ वोट देने पर होगा छत्तीसगढ़ का अपमान- बीजेपी: बिहार सरकार के मंत्री व छत्तीसगढ़ भाजपा के सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायकों से की अपील, नबीन ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को को समर्थन देकर छत्तीसगढ़ का सम्मान बढ़ाने की कही बात, नबीन ने कहा- ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे अलग राज्य का दर्जा दिया, अब यह प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि देश में पहली बार कोई आदिवासी बनने जा रही है महिला राष्ट्रपति तो भूपेश सरकार को जवाब देना चाहिए कि ट्राइबल स्टेट में उन्हें समर्थन क्यों नहीं मिल रहा है? एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में छत्तीसगढ़ पीछे क्यों है? सभी विधायकों से समर्थन मांगने हमारे ट्राइबल्स लीडर और संगठन के लोग आएंगे, ट्राइबल स्टेट में जनता के प्रतिनिधि अगर द्रौपदी मुर्मू के विरोध में वोट करेंगे तो यह छत्तीसगढ़ की जनता का होगा अपमान, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस के विधायक इस पर दोबारा सोचेंगे और भूपेश सरकार को सोचने पर करेंगे मजबूर, सभी विधायकों को द्रौपदी मुर्मू का करना चाहिए समर्थन, यह आदिवासियों के प्रति सम्मान का होगा प्रतीक’

Read More »
img 20220711 wa0124

CRPF जवान द्वारा आत्महत्या प्रकरण पर बेनीवाल ने जताई चिंता व दुख, अमित शाह को पत्र लिख की ये मांग: जोधपुर में CRPF के जवान नरेश जाट ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, RLP संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल मामले पर जताया गहरा दुःख व चिंता, बेनिवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट कर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, बेनीवाल ने लिखा- ‘जोधपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान नरेश जाट द्वारा आत्महत्या कर लेने का प्रकरण है अत्यंत दु:खद, आखिर क्या कारण रहे की एक जवान को उठाना पड़ा ऐसा कदम? इस प्रकरण का संज्ञान लेकर पूरे मामले की करावें निष्पक्ष जांच, और दिवगंत सैनिक के परिजनों की मांग पर व्यक्त करें सकारात्मक सहमति,’ आगे बेनीवाल ने यह भी लिखा की- अर्द्धसैनिक बलों के जवानों द्वारा आत्महत्या के प्रकरण सामने आना इस बात की और भी करता इंगित कि सिस्टम में कहीं न कहीं कमी खामी और प्रताड़ना के कारण भी जवान उठा रहे हैं ऐसा कदम जो है चिंताजनक!’ वहीं मामले को लेकर आरएलपी पदाधिकारियों को मौके पर भेजा सांसद हनुमान बेनीवाल ने

Read More »
ED के समक्ष 21 जुलाई को पेश होंगी सोनिया गांधी

नेशनल हेराल्ड केस में ED के समक्ष 21 जुलाई को पेश होंगी सोनिया गांधी, दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: दिल्ली की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा नया समन, नए समन के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने का भेजा समन, इससे पहले सोनिया गांधी को ED ने 23 जून को ED के दफ्तर में पेश होने का भेजा था समन, लेकिन ख़राब स्वास्थ्य के चलते सोनिया ने ED से आगे की तारीख देने का किया था आग्रह, सूत्रों की मानें तो उस दौरान जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी से प्रस्तावित पूछताछ को चार सप्ताह के लिए कर दिया था स्थगित, इसीलिए अब सोनिया गांधी को 21 जुलाई के लिए ED ने भेजा है समन, राहुल गांधी से ED की पूछताछ के समय 5 दिन तक दिल्ली में डटे रहे थे तमाम कांग्रेसी दिग्गज, ऐसे में माना जा रहा है अब एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर उतरेगी राष्ट्रीय कांग्रेस

Read More »
ओवैसी के निशाने पर पीएम मोदी

नए संसद भवन के अशोक स्तंभ का PM मोदी ने किया अनावरण तो भड़के ओवैसी- स्पीकर हैं इसके हकदार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का किया अनावरण, इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रहे मौजदू, वहीं AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी द्वारा अशोक स्तंभ का अनावरण करने पर साधा निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘संविधान संसद, सरकार और न्यायपालिका की शक्तियों को करता है अलग, सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नए संसद भवन के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण नहीं करना चाहिए था, लोकसभा का अध्यक्ष लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता है जो नहीं है सरकार के अधीनस्थ, प्रधानमंत्री ने सभी संवैधानिक मानदंडों का किया है उल्लंघन,’ आपको बता दें कि कांस्य का बना ये प्रतीक 9,500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है, इसे नए संसद भवन के टॉप पर बनाया गया है और राष्ट्रीय प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम स्टील की एक संरचना का किया गया है निर्माण

Read More »
शिवसेना की लड़ाई पहुंची चुनाव आयोग

शिवसेना की लड़ाई पहुंची चुनाव आयोग, चिन्ह के लिए ठाकरे ने कैविएट दाखिल कर की ये मांग: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना में शुरू हुआ आंतरिक युद्ध अब पहुंच चूका है राष्ट्रीय चुनाव आयोग के पास, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग में फाइल की कैविएट, जिसके ठाकरे ने कहा- ‘अगर एकनाथ शिंदे शिवसेना के चुनाव चिन्ह के लिए आते हैं चुनाव आयोग के पास तो हमारी बात सुने बिना कोई आदेश न करें पारित, गौरतलब है कि हाल ही में शिंदे गुट के एक विधायक ने किया था दावा- ‘जब पार्टी के ज्यादातर विधायक और सांसद उनके साथ हैं तो असली शिवसेना वही हैं, साथ ही शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर भी है हमारा ही हक’, इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट को बड़ी राहत देते हुए महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को शिवसेना धड़े के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर आगे नहीं बढ़ने को कहा

Read More »
img 20220711 wa0107

अब प्रयागराज में PM मोदी के खिलाफ लगे पोस्टर, बड़े बड़े होर्डिंग्स में पर लिखा- हैशटैग Bye Bye Modi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ लगा दिए होर्डिंग, रिजर्व पुलिस लाइन के पास मुख्य सड़क पर लगे इन बड़े-बड़े होर्डिंग्स में लिखा था हैशटैग ByeByeModi, साथ ही होर्डिंग्स पर लिखा था- ‘आपने कृषि कानूनों के विरोध के दौरान कई किसानों की ले ली जान, युवाओं के सपने मारे गए अनुबंध की नौकरियों से’, इसमें पीएम मोदी के एक कैरिकेचर को भी दर्शाया गया है, जिसके बगल में ₹1105 की लागत वाला दिखाया गया है गैस सिलेंडर, भाजयुमो के एक नेता समेत वहां आने जाने वाले लोगों की जब पड़ी इस होर्डिंग पर नजर तो फौरन पुलिस को सूचना दी गई इसके बाद शनिवार को हटा दिए गए ये होर्डिंग, एडीएम (शहर) मदन कुमार ने की है घटना की पुष्टि, होर्डिंग्स के पीछे किन अराजक तत्वों का है हाथ, इसका नहीं मिल पाया है कोई सुराग, और न ही इस घटना से संबंधित दर्ज हुई है कोई FIR, इससे पहले हैदराबाद में बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक से कुछ दिन पहले कई जगहों पर लगे थे इसी तरह के होर्डिंग्स

Read More »