Day: July 11, 2022

राजभर की अखिलेश को नसीहत

अखिलेश करें जनभावनाओं का आदर, वरना उनका और सपा का अस्तित्व हो जायेगा समाप्त- राजभर: एक दिन के गोंडा जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री अनिल राजभर योगी सरकार के 100 दिन पुरे होने पर गिनवाई उपलब्धियां, वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी दी नसीहत, कहा- अखिलेश जनभावनाओं का आदर करें, वरना उनका और सपा का अस्तित्व हो जाएगा समाप्त, जनता ऐसे लोगो से ऊब चुकी है जो धर्म और समाज को बांटने की करते हैं राजनीति, जनता ऐसे लोगों को अब जान चुकी है तभी बीजेपी के साथ है,’ वहीं प्रदेश में हो रही बुलडोजर की कार्रवाई का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा- ‘सरकार समाज को तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है और बाबा का बुलडोजर ऐसे लोगों की तरफ घूम चुका है जो करेंगे गलत काम, अब जनता ने भी ये निर्णय कर लिया है योगी और अखिलेश में उसे कौन पसंद है,’ वहीं योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले राजभर- ‘सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इन 100 दिन में सरकार ने 200 दिन का किया है काम, साथ ही जीता है जनता का भरोसा’

Read More »
screenshot 2022 07 11t144103.218

गोवा में टूटती कांग्रेस को बचाने के लिए सोनिया ने संभाली कमान, वासनिक को भेज 5 विधायकों को भेजा अज्ञात जगह: गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद उठे सियासी भूकंप से गरमाई प्रदेश की सियासत, गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने दो विधायकों माइकल लोबो और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर पार्टी के खिलाफ ”साजिश” रचने का लगाया था आरोप, इसी बीच खुद कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने संभाली इस पुरे मामले की कमान, सोनिया ने कांग्रेस नेता एवं अपने खासम खास मुकुल वासनिक को भेजा गोवा, जहां सोमवार से शुरू हुए विधानसभा सत्र से पहले 5 कांग्रेस विधायकों को भेजा अज्ञात जगह, तो वहीं 5 अन्य विधायकों से कांग्रेस का नहीं हो पा रहा है संपर्क, सोमवार सुबह तक कांग्रेस के 11 विधायकों में से पांच विधायक पार्टी के साथ थे, विधायक एलेक्सो सिकेरा अपने घर पर हैं और उन्होंने पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है, फिलहाल पार्टी ने तत्काल प्रभाव से माइकल लोबो को हटा दिया है नेता प्रतिपक्ष के पद से

Read More »
शिवराज के निशाने पर कमलनाथ

कमलनाथ का अब कांग्रेस में भी विश्वास हो गया है खत्म, वे अपनी पार्टी की तरह हैं नॉन सीरियस नेता- शिवराज: मध्यप्रदेश निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस-बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगाने में जुटी, चंबल की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मुरैना में पार्टी जोर-शोक से चुनाव प्रचार में हैं जुटी, तो वहीं दोनों दलों के दिग्गज नेताओं के बीच जुबानी जंग भी हुई तेज, रविवार को बीजेपी महापौर प्रत्याशी के समर्थन सभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा- कमलनाथ नॉन सीरियस नेता हैं और ऐसी ही है उनकी पार्टी, यह वही कमलनाथ हैं जो विधानसभा में यह कहते थे कि मैं यहां बैठ कर अपना समय बर्बाद क्यों करूं, लेकिन अब उन्होंने कह दिया है कि मैं मतदान करके समय बर्बाद क्यों करूं, जो आदमी सबसे यह कह रहा है कि घर से निकले और कांग्रेस को वोट डाले लेकिन खुद ही वोट डालने के लिए नहीं गया, यह लोकतंत्र के साथ नाइंसाफी है, कमलनाथ अजब नेता हैं, मैं मानता हूं कि लोकतंत्र का अपमान करने के साथ-साथ कमलनाथ जी का कांग्रेस में भी खत्म हो गया है विश्वास, इसलिए वह खुद भी कांग्रेस को वोट नहीं दे रहे’

Read More »
बीजेपी विधायक का विवादित बयान

दुकानदार अपनी दुकानों पर 1-2 पेटी पत्थर, फावले के बिंटे और रखें दो पिस्टल- BJP विधायक के बिगड़े बोल: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के बिगड़े बोल, देश में फैले अराजकता के माहौल के बीच सैनी का एक मंच से विवादित बयान देने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, सैनी ने इस वीडियो में विवादित बयान देते हुए दुकानदारों से कहा- ‘आज मैंने आपको बताता हूं कि कैसे हिंसा के समय अपनी सुरक्षा करनी चाहिए और बिना पुलिस का इंतजार किए खुद लड़ना चाहिए, इसके लिए दुकानदारों को अपने पास दूकान में एक-दो पेटी पत्थर, 4-5 फावले के बिंटे और दो पिस्टल रखें, पुलिस कहां तक काम करेगी और पुलिस है कहां, जब तक पुलिस आती है तब तक तुम्हारी दुकानों में आग लगा देते हैं, तुम्हारे घरों में आग लगा देते हैं, यह जो जाट गुज्जर सैनी बने हुए हो आप हिंदू हो जाओ, हिंदू देश भक्त बन जाओ, जो मुसलमान हैं वह भी देशभक्त बन जाएं, अगर गर्दन बचानी है तो एक हो जाओ’

Read More »
जयललिता की AIADMK में वर्चस्व की जंग हुई तेज

जयललिता की AIADMK में वर्चस्व की जंग हुई तेज, पलानीस्वामी को मिली कमान तो पन्नीरसेल्वम ने दी चेतावनी: तमिलनाडु की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, तमिलनाडु की एआईएडीएमके में वर्चस्व की लड़ाई अब हो चुकी है और भी तेज, पार्टी नेता ई पलानीस्वामी के अंतरिम सचिव बनाए जाने के बाद ओ. पन्नीरसेल्वम को हटाया गया पार्टी के पद से, सीनियर लीडर ओ. पन्नीरसेल्वम के समर्थक- जेसीडी प्रभाकर, आर. वैथलिंगम और पीएच. मनोज पांडियन को भी AIADMK से कर दिया गया है बर्खास्त, बर्खास्त किए जाने के बाद पन्नीरसेल्वम ने पलटवार करते हुए कहा- ‘मैं ई. पलानीस्वामी को पार्टी से हटाता हूं, मैं कोर्ट जाऊंगा क्योंकि मैं पार्टी के डेढ़ करोड़ कैडर्स की तरफ से कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया था,’ इससे पहले, मद्रास हाईकोर्ट से पन्नीसेल्वम गुट को लगा था झटका, कोर्ट ने पार्टी की जनरल काउंसिल की बैठक पर रोक लगाने की अर्जी को कर दिया था खारिज, दरअसल, जयललिता के निधन के बाद से पार्टी दो गुंटों में बट गई, दोनों नेता पलानीस्वामी और पन्नीरसेलवम मुख्यमंत्री के तौर पर देखे जा चुके हैं और अब दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है जारी

Read More »
img 20220711 wa0079

संसद की नई इमारत की छत पर बने 6.5 मीटर के अशोक स्तंभ का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिरला रहे मौजूद: देश के संसद भवन की नई इमारत की छत पर बनाया गया है 6.5 मीटर ऊंचा अशोक स्तंभ, आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया इसका उद्घाटन, इस मौके पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद, कांसे का बना हुआ है यह अशोक स्तंभ, बहुत दूरी से भी बड़ी आसानी से देखा जा सकेगा इस अशोक स्तंभ को, पीएम नरेंद्र मोदी ने अशोक स्तंभ के उद्घाटन के मौके पर संसद भवन की नई इमारत बनाने में लगे श्रमिकों से की बातचीत भी, इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश राय और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी रहे मौजूद, इसके साथ ही फ़ोटो खिंचवाने का जबरदस्त शोक रखने वाले हमारे प्रधानमंत्री मोदी फिर दिखे अलग अंदाज में, अशोक स्तंभ के उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी स्तंभ के समीप खड़े होकर खिंचवाई कई तस्वीरें

Read More »
img 20220711 113726

उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के फैसले लेने पर लगाई रोक: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना कैंप को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, ठाकरे की ओर से अदालत में दाखिल की गई थी अर्जी, जिसमें विधानसभा के नए स्पीकर राहुल नार्वेकर के चुनाव को दी गई थी चुनौती, अदालत ने इस अर्जी पर ही सॉलिसिटर जनरल से कहा कि वह महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर को बताएं, कि इस याचिका पर फैसले तक वह न लें कोई फैसला, इसके साथ ही उच्चत्तम न्यायालय ने कहा कि इस अर्जी पर सुनवाई के लिए करना होगा एक बेंच का गठन, ऐसे में अर्जी को लिस्टेड करने के लिए अभी कुछ वक्त और लगेगा, ऐसे में अब कल इस मामले पर नहीं हो सकती है सुनवाई, भले ही अदालत ने अर्जी को लेकर कोई फैसला नहीं दिया है, लेकिन स्पीकर के फैसले लेने पर रोक लगाकर सुप्रीम कोर्ट उद्धव कैंप को एक बड़ी राहत जरूर दी है

Read More »
img 20220711 112240

अवमानना मामले में भगोडे विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 4 माह कारावास और 2000 जुर्माने की सजा: सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना के मामले भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को सुनाई 4 महीने कारावास की सजा और साथ में लगाया 2000 रुपए जुर्माना भी, विजय माल्या को 2017 में ही सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में दे दिया था दोषी करार, SBI के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ द्वारा दायर एक मामले में अदालत के आदेशों का उल्लंघन करते हुए अपने बच्चों को 40 मिलियन अमरीकी डालर हस्तांतरित करने का दोषी पाया गया था माल्या को, जिस पर आज सुनाई गई है सजा, केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से की थी इस मामले में विजय माल्या को अधिकतम सजा दिए जाने की मांग, केंद्र ने कहा था कि माल्या ने न सिर्फ विदेशी खातों में पैसे ट्रांसफर करने को लेकर अदालत को गलत जानकारी दी, बल्कि पिछले 5 साल से कोर्ट में पेश न होकर आदेशों की अवमानना भी, सुप्रीम कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी को 4 सप्ताह के भीतर ब्याज के साथ 40 मिलियन अमेरिकी डालर वापस जमा करने के दिए आदेश, ऐसा नहीं रहने पर की जाएगी विजय माल्या की संपत्तियों की कुर्की

Read More »