Day: June 28, 2022

ठाकरे की बागियों से भावुक अपील

होटल में फंसे सभी विधायक नहीं बागी, अपना भ्रम करें दूर- ठाकरे ने बागियों को लिखी चिठ्ठी, की भावुक अपील: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बागी विधायकों से की मार्मिक अपील, एकनाथ शिंदे के मीडिया में दिए बयान के बाद आई है सीएम ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी विधायकों को लिखे पत्र में सीएम ठाकरे ने बागियों को भाई-बहन कहकर किया संबोधित, कहा- ‘भाईयों और बहनों, जय महाराष्ट्र, आप अभी भी दिल से शिवसेना में ही हैं, हम एकसाथ बैठकर हल निकाल सकते हैं, आप में से कई लोग मेरे संपर्क में हैं, जो गुवाहाटी में फंसे हुए हैं, होटल में फंसे सभी विधायक बागी नहीं हैं, बागी अपना भ्रम दूर करें, रास्ता निकालते हैं, आप में से कई विधायकों के परिवार से मैंने की है बात, मैंने आपकी भावनाओं को समझ सकता हूं, परिवार के मुखिया के तौर पर मैं करता हूं आपकी चिंता, आप सभी लोग किसी के झांसे में ना आएं, आप सामने आओ, बात करेंगे, रास्ता निकलेगा,’ इससे पहले आज ही बागी नेता एकनाथ शिंदे ने पहली बार होटल से बाहर निकल की थी मीडिया से बात, साथ ही उन्होंने अपने साथ मौजूद विधायकों को बताया था सच्चा शिवसैनिक

Read More »
नहीं मिली राउत को राहत

नहीं मिली राउत को राहत, ED का मिला एक और समन, 1 जुलाई की मिली तारीख, वकील ने मांगा था समय: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत को धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को ED के समक्ष होना था पेश, लेकिन निजी कारणों के चलते राउत ने ED के सामने पेश होने में जताई असमर्थता, संजय राउत के वकील ने प्रवर्तन निदेशालय से मांगा था 11 दिन का समय, लेकिन प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राउत को भेजा एक और समन, नए समन के अनुसार राउत को 1 जुलाई सुबह 11.15 बजे होना है पेश, राउत ने सोमवार को कहा था कि उनके राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ उनकी लड़ाई रोकने की साजिश के तहत उन्हें ईडी ने तलब किया है उन्हें तलब, ED का पहला समन मिलने पर बोले थे राउत- हम, बालासाहेब के शिवसैनिक, लड़ रहे हैं बड़ी लड़ाई, यह मुझे रोकने की है साजिश, भले ही आप मेरा सिर काट दें, मैं गुवाहाटी का मार्ग नहीं लूंगा, मुझे गिरफ्तार कीजिए’

Read More »
'करेंगे युवा बजट पेश'

इस बार पेश किया जाएगा युवा बजट, ये मेरा फर्ज जब तक मैं CM हूं तब तक कर सकूं लोगों की सेवा- गहलोत: राजस्थान के मुखयमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को किया राजीव गांधी यूथ एक्सीलेंस सेंटर का शिलान्यास, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बोले सीएम गहलोत- ‘हम युवाओं को केंद्र में रखकर करते हैं हर फैसला, सरकार में अमीर गरीब दोनों को मिलना चाहिए समान अवसर,’ इस दौरान समारोह में मौजूद खेल मंत्री की तरफ इशारा करते हुए बोले सीएम गहलोत- आप मांगते मांगते थक जाएंगे लेकिन मैं देते नहीं थकूंगा, दिल्ली में 500 बच्चों को ठहराने की व्यवस्था होगी, ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन होने वाला है, राजस्थान अपने बच्चों के लिए नौकरी में देगा पूरा आरक्षण, पिछली बार हमने किसानों को समर्पित कृषि बजट पेश किया था और अब युवाओं पर आधारित युवा बजट किया जाएगा पेश, मुझे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मि…

Read More »
होटल के बाहर पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए शिंदे

होटल के बाहर पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए शिंदे- हम अब भी शिवसेना में हैं, जल्द ही जाएंगे मुंबई: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच बागी नेता एकनाथ शिंदे आये होटल से बाहर, असम के गुवाहाटी में होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे करीब 40 विधायकों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से हुए मुखातिब, पिछले 1 हफ्ते से जारी इस सियासी घमासान के बीच पहली बार एकनाथ शिंदे हुए मीडिया से मुखातिब, मीडिया से बात करते हुए बोले शिंदे- ‘हम अब भी शिवसेना में ही हैं, हम सिर्फ बालासाहब ठाकरे की विरासत और हिंदुत्व को आगे पहुंचाने का कर रहे हैं काम, हम जल्द ही लौटेंगे मुंबई हमारे साथ हैं 50 विधायक, ये सभी MLA अपनी मर्जी से यहां आए हैं,’ शिंदे ने जहाँ मंगलवार को एकदम से मीडिया से बात कर सबको चौंका दिया तो वहीं सियासी गलियारों में चर्चा जल्द ही बीजेपी सरकार के खिलाफ ला सकती है अविश्वास प्रस्ताव, इसी सिलसिले में गृहमंत्री अमित शाह से बात करने दिल्ली पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, जल्द होगा महाराष्ट्र के सियासी संग्राम का पटाक्षेप

Read More »
बिधूड़ी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

फिर मिली जान से मारने की घमकी तो बिधूड़ी ने अपनी ही गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: बेंगू से कांग्रेस विधायक राजेन्द्र सिंह बिधूड़ी को फिर मिली धमकी, पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बीते रोज सोमवार को सायं 7.45 बजे बिधूड़ी के मोबाईल पर एक फोन आया, 48 सेकंड की इस कॉल में एक अनजान शख्स ने बिधूड़ी को दी धमकी, बिधूड़ी ने बताया कि कॉलर बोला- आप डोडा चूरा के खिलाफ खूब बोलते हो, पुलिस के खिलाफ भी खूब बोलते हो, आपको 1 महीने के अंदर उड़ा देंगे गोली से, पारसोली थाने के मामले में आपने कुछ भी बोला तो जान से मार दिया जाएगा, करीब 48 सेकंड धमकी देने के बाद कॉलर ने काट दिया फोन, जिसके तुरंत विधायक बिधूड़ी ने रावतभाटा थाने में दर्ज कराई शिकायत, मौके पर सीआई मदनलाल और एसडीएम कैलाश चंद गुर्जर ने विधायक के गणेश नगर आवास में बढ़ाई सुरक्षा, इस पर बिधूड़ी ने अपनी ही गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा कि 3 महीने पहले भी जिला पुलिस अधीक्षक को मेल भेजकर की थी शिकायत, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई, जब एक विधायक को खुलेआम दी जा रही हैं धमकियां और नहीं हो रही है कोई कार्रवाई तो आम आदमी की सुरक्षा क्या होगी?

Read More »
img 20220628 094739

राउत के ED के सामने पेश होने पर सस्पेंस, शिवसेना बोली- BJP से परम भक्ति का ED ने पेश किया उदाहरण: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत की बढ़ी मुश्किलें, बागी शिंदे गुट पर लगातार निशाना साध रहे राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर आज पेश होने के दिए निर्देश, ईडी की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है राउत को, लेकिन इसी बीच मिली जानकारी के मुताबिक संजय राउत आज ईडी के सामने नहीं होंगे पेश, संजय राउत की आज अलीबाग में है एक बड़ी रैली, ऐसे में रैली का हवाला देकर गैर मौजूद रह सकते हैं संजय राउत, ED ने ये समन प्रवीण राउत और पात्रा चॉल भूमि घोटाले से जुड़े मामले में भेजा है राउत को, ईडी के समन के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा- ‘मैं अब समझ गया हूं कि ईडी ने मुझे क्यों भेजा है समन, हम सब बाला साहेब के शिवसैनिक लड़ रहे हैं बड़ी लड़ाई, इसलिए चल रही है यह साजिश,’ वहीं राउत को समन भेजे जाने के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा ईडी पर निशाना, ट्वीट कर कहा- भाजपा से परम भक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण पेश करती हुई ED डिपार्टमेंट

Read More »