Day: June 28, 2022

img 20220628 222433

राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बन्द, एक महीने के लिए धारा 144 लागू, CM गहलोत ने फिर की ये अपील: उदयपुर में दिनदहाड़े एक युवक की निर्मम हत्या के बाद उपजे तनाव को देखते हुए प्रदेशभर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के गहलोत सरकार ने दिए निर्देश, इसके साथ ही अगले 30 दिनों के लिए प्रदेशभर में धारा 144 लागू करने के निर्देश भी किए गए हैं जारी, यही नहीं इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों की छुट्टियों को आगामी आदेश तक के लिए कर दिया है निरस्त, वहीं किसी भी तरह के आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने पर संबंधित के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई, हालांकि उदयपुर की इस जघन्य घटना के मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को कर लिया गया है गिरफ्तार, घटना को लेकर सीएम गहलोत ने आजन5दूसरे ट्वीट में कहा- उदयपुर में युवक की हत्या के दोनों आरोपियों को राजसमंद से कर लिया गया है गिरफ्तार, इस मामले में केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा अनुसंधान, त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा, मैं पुन: सभी से शान्ति बनाए रखने की करता हूं अपील

Read More »
बेनीवाल ने उठाए सवाल

उदयपुर में व्यक्ति की निर्मम हत्या राजस्थान सरकार के सिस्टम को करता है चैलेंज, घटना दुःखद- बेनीवाल: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर उदयपुर में कन्हैया लाल नामक व्यक्ति की नृशंस हत्या करने का मामला, बाद आरोपियों द्वारा पीएम मोदी को घमकी देने वाले वीडियो वायरल होने से देशभर की सियासत में आया उबाल, नागौर सांसद एवं RLP मुखिया हनुमान बेनीवाल ने की घटना की निंदा, ट्वीट कर लिखा- उदयपुर में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर देने की घटना अत्यन्त दु:खद है, घटना में संलिप्त सभी आरोपियों पर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएं और अपराधियों द्वारा इस प्रकार बेखौफ होकर निर्मम रूप से हत्या जैसे अपराध को कारित करना राजस्थान सरकार के सिस्टम को करता है चैलेंज, क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक को जब धमकी मिली तो धमकी का प्रकरण पुलिस के संज्ञान में था उसके बावजूद पुलिस के स्तर से भी नहीं दिखाई गई संवेदनशीलता, अगर समय रहते पुलिस हरकत में आती तो आज एक युवक को जान से हाथ नहीं धोना पड़ता, पूरे मामले में पुलिस के अधिकारियों की भी तय की जाए जिम्मेदारी

Read More »
img 20220628 wa0222

इस्लामपरस्त गहलोत सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों का खामियाजा अपनी जान देकर चुका रहे हैं लोग- किरोड़ी: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर उदयपुर में कन्हैया लाल नामक व्यक्ति की नृशंस हत्या करने का मामला, सरेआम गला रेतकर कर दी गई टेलर का काम करने वाले कन्हैया लाल की हत्या, जघन्य हत्याकांड का और उसके बाद आरोपियों द्वारा पीएम मोदी को घमकी देने वाले वीडियो वायरल होने से देशभर की सियासत में आया उबाल, कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच शुरू हुई सियासी बयानबाजी, इस बीच दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने गहलोत सरकार पर साधा जोरदार निशाना, डॉ किरोड़ी ने कहा- प्रदेश की इस्लामपरस्त अशोक गहलोत सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों का खामियाजा अब अपनी जान देकर चुका रहे हैं आम लोग, उदयपुर में घटी जघन्य घटना न केवल निंदनीय है बल्कि है असहनीय भी, कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति ने आज ले लिए कन्हैयालाल जी के प्राण, मेरी राजस्थान पुलिस से अपील अपराधियों के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई

Read More »
img 20220628 wa0220

राज्य सरकार की शह पर इतने बैखोफ हैं अपराधी कि प्रधानमंत्री को लेकर ही दे दिया हिंसक बयान- मैडम राजे: पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर उदयपुर में कन्हैया लाल नामक व्यक्ति की नृशंस हत्या करने का मामला, जघन्य हत्याकांड का और उसके बाद आरोपियों द्वारा पीएम मोदी को घमकी देने वाले वीडियो वायरल होने से देशभर की सियायत में आया उबाल, कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच शुरू हुई सियासी बयानबाजी, इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना की जबरदस्त भर्त्सना करते हुए गहलोत सरकार पर साधा निशाना, कहा- उदयपुर में एक निर्दोष युवक की दिन दहाड़े निर्मम हत्या से हुआ ये स्पष्ट, कि राज्य सरकार की शह के कारण अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, और प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति हो गई है उत्पन्न, इतने बैखोफ हैं अपराधी कि उन्होंने प्रधानमंत्री जी को लेकर दे दिया हिंसक बयान! घटना में लिप्त सभी अपराधियों की हो तुरंत गिरफ़्तारी और मिले कड़ी सजा, इस घटना के पीछे जिन लोगों का हाथ है, उन्हें भी राज्य सरकार बेनक़ाब कर करे गिरफ़्तार

Read More »
उदयपुर हत्या मामले में बोले राहुल

धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती, घटना से स्तब्ध हूं- उदयपुर हत्या मामले में बोले राहुल: राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर, उदयपुर में दिखाई दिया हैवानियत का नया चेहरा, भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर उदयपुर में युवक की हुई निर्मम हत्या, हालांकि पुलिस ने दोनों ही अपराधियों को कर लिया है गिरफ्तार, इस घटना को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताई चिंता, बोले राहुल- ‘उदयपुर में हुई जघन्य हत्या से मैं बेहद स्तब्ध हूं, धर्म के नाम पर बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती, इस हैवानियत से आतंक फैलाने वालों को तुरंत मिले सख़्त सज़ा, हम सभी को साथ मिलकर नफ़रत को हराना है, मेरी सभी से अपील है, कृपया शांति और भाईचारा बनाए रखें,’ फिलहाल उदयपुर में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए 24 घंटे के लिए कर दिया गया है नेट बंद, फ़िलहाल मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई

Read More »
उदयपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर

उदयपुर हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर, भागकर निकल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर, कन्हैया लाल की निर्मम हत्या कर भाग रहे दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, राजसमंद के भीम से दोनों आरोपी गिरफ्तार, उदयपुर से भागकर निकल रहे थे दोनों आरोपी, राजसमंद SP सुधीर चौधरी ने इस मामले को लेकर 10 टीमों को रख रखा था अलर्ट मोड पर, राजसमंद के भीम नाकाबंदी के दौरान पकडे गए दोनों आरोपी, आरोपियों ने दर्जी का काम करने वाले कन्हैया लाल की पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में स्टेटस लगाने पर कर दी हत्या, इससे पहले भी मृतक को मिली थी जान से मारने की धमकी, दोनों ही आरोपियों ने युवक की हत्या का वीडियो बनाकर उसे कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल, इस वायरल वीडियो में दोनों आरोपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का कर रहे हैं इस्तेमाल

Read More »
नूपुर का समर्थन करने पर हुई वारदात!

उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की सीएम गहलोत ने की भर्त्सना, नूपुर का समर्थन करने पर हुई वारदात!: राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर, भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में व्हाट्सप्प स्टेटस लगाने पर व्यक्ति की गई बेरहम हत्या, आरोपियों ने हत्या का बनाया वीडियो, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, आरोपियों ने मृतक का निर्ममता से रेंता गया गला, इस घटना को लेकर बोले सीएम गहलोत- ‘उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की करता हूं भर्त्सना, इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर की जाएगी कठोर कार्रवाई एवं पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी, मैं सभी पक्षों से शान्ति बनाए रखने की करता हूं अपील, ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को दिलाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा, मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का ना करें प्रयास, वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य होगा सफल’

Read More »