Day: June 25, 2022

'शिवसेना को कोई नहीं कर सकता कोई हाईजैक'

शिवसेना को कोई नहीं कर सकता हाईजैक, इस पार्टी का एक ही बॉस है और वो ठाकरे- राउत: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बड़ा बयान, बोले राउत- ‘शिवसेना को अगर कोई छेड़ेगा तो सड़कों पर लग जायेगी आग, शिवसेना आग है आग और ये आग ही रहनी चाहिए, राख नहीं होना चाहिए, शिवसेना को कोई भी हाईजैक नहीं कर सकता, अगर ऐसा ही चला तो ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता ही तो जायेगी और कुछ नहीं, इस पार्टी का असली बॉस तो सिर्फ एक है और वो ठाकरे, पार्टी का एक ही बॉस है उसका नाम है ठाकरे, हम लड़ेंगे, मरेंगे और जीतेंगे’, वहीं बागी विधायकों के आवास पर हो रहे हमलों को लेकर बोले संजय राउत- ‘हमे निर्देश देने की नहीं है जरुरत, हर कार्यकर्त्ता अपने आप में खुद है समझदार, ये तो सिर्फ एक्शन का रिएक्शन है’, वहीं बागी विधायकों की सुरक्षा वापस लेने से जुड़े सवाल पर बोले राउत- नहीं ली गई है किसी की भी सुरक्षा वापस, वो लोग गुवाहटी में बैठे हैं और कर रहे हैं ऐसी बात’

Read More »
द्रौपदी मुर्मू को मिला बहनजी का साथ

द्रौपदी मुर्मू को मिला बहनजी का साथ, बोली मायावती- BJP-NDA के पक्ष में नहीं लिया फैसला, बल्कि…: NDA की तरफ से नियुक्त की गई राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिला बसपा सुप्रीमो मायावती का साथ, कल ही मुर्मू ने भरा था अपना नामांकन, मुर्मू को समर्थन देने के साथ ही बोली मायावती- ‘हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का लिया है निर्णय, हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए लिया है यह फैसला, ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को किया आमंत्रित, जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई तो भी BSP को नहीं किया आमंत्रित, यह उनके जातिवाद के उद्देश्यों को दर्शाता है’

Read More »
शिवसैनिकों का आक्रोश

महाराष्ट्र में दिखने लगा शिवसैनिकों का आक्रोश, बागी विधायक तानाजी सावंत के दफ्तर में की तोड़फोड़: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों के खिलाफ अब सड़कों पर दिखने लगा आक्रोश, शिवसेना के बागी विधायक तानाजी सावंत के दफ्तर में शिवसैनिकों ने की जमकर तोड़फोड़, सामने आयी तस्वीरों में तोड़फोड़ करने वाले लोगों के हाथों में शिवसेना के झंडे समेत बाला साहेब ठाकरे के दिखे पोस्टर, इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने लगाए नारे, शुक्रवार को भी शिवसैनिकों ने कई बागी विधायकों के दफ्तर में की थी तोड़फोड़ और शिंदे क पोस्टर पर फेंकी थी स्याही, प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़ने की स्थिति से बचने के लिए सभी पुलिस थानों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए गए हैं निर्देश, फिलहाल इस सियासी घमासान का पटाक्षेप होता नहीं आ रहा है नजर, दोनों ही गुटों की तरफ की जा रही है सियासी बयानबाजी

Read More »
मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती: उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) की फिर बिगड़ी तबीयत, बुधवार को मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर किया गया गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती, रिपोर्ट्स के अनुसार रुटीन चेकअप के बाद यूरिन इंफेक्शन के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदातां में किया गया भर्ती, वही इससे पहले भी मुलायम सिंह यादव को 15 जून की शाम को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, यहां पर स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज भी कर दिया गया था, वही डॉक्टरों ने बताया की बढ़ती उम्र के कारण उनका स्वास्थ ठीक नहीं रहता है, बता दे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मुलाकात करने के लिए आज जाएंगे मेदांता, इससे पहले 15 जून को दिल्ली में अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह से उनके आवास पर की थी मुलाकात, वही मुलायम सिंह यादव के अस्पताल में भर्ती होने के बाद तमाम कार्यकर्त्ता और लोग नेता जी के जल्द स्वस्त होने की कर रहे कामना

Read More »
images (10)

द्रौपदी अगर राष्ट्रपति है तो फिर कौरव और पांडव कौन? रामगोपाल वर्मा के ट्वीट पर भड़की बीजेपी, दर्ज कराई शिकायत: अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले रामगोपाल वर्मा ने दिया एक और विवादित बयान, इस बार वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया विवादित ट्वीट, वर्मा ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी की तुलना महाभारत से की, रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा– ‘द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं? वर्मा के इस ट्वीट के बाद भड़की बीजेपी, भाजपा के वरिष्ठ नेता जी नारायण रेड्डी ने वर्मा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, शिकायत दर्ज होने पर वर्मा ने दी सफाई, ट्वीट कर लिखा– ‘यह सिर्फ एक गंभीर विडंबना के तौर पर कहा गया था और किसी अन्य को तकलीफ पहुंचाने का नहीं था मेरा इरादा, महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, लेकिन चूंकि नाम इतना दुर्लभ है, इसलिए मुझे संबंधित पात्रों और इससे जुड़ी अभिव्यक्ति याद आई, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था मेरा कोई मकसद’

Read More »