Day: June 25, 2022

गुजरात ATS ने तीस्ता सीतलवाड़ को किया गिरफ्तार

गुजरात दंगाः तीस्ता सीतलवाड़ को एटीएस ने किया गिरफ्तार, गुजरात की छवि खराब करने का है आरोप: गुजरात ATS की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सामजिक कार्यकर्त्ता तीस्ता सीतलवाड़ को लिया हिरासत में, सीतलवाड़ को उनके एनजीओ से जुड़े एक मामले को लेकर लिया गया हिरास्त में, गुजरात एटीएस की टीम ने मुंबई स्थित तीस्ता के आवास से किया गिरफ्तार और पहुंची शांताक्रूज थाने, शुक्रवार को ही साल 2002 के गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी को एसआईटी से मिली क्लीनचिट के खिलाफ जाकिया जाफरी की याचिका को कर दिया था खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी की तारीफ करते हुए कहा था- ‘जितने लोग कानून से खिलवाड़ करते हैं उनके खिलाफ की जानी चाहिए कार्रवाई, तीस्ता सीतलवाड़ के खिलाफ भी और जांच की है जरूरत,’ SC के इस फैसले को ध्यान में रखते हुए गुजरात ATS ने सीतलवाड़ को किया गिरफ्तार, साथ ही उनपर गुजरात की छवि को ख़राब करने का भी लगा है आरोप

Read More »
शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए- उद्धव

शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए, सुलगते हुए बम पर बैठे हैं सभी बागी- कार्यकारिणी की बैठक में बोले उद्धव: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहुंचे शिवसेना भवन, बैठक को संबोधित करते हुए बोले उद्धव ठाकरे- ‘बालासाहेब ठाकरे का नाम इस्तेमाल करने का नहीं है किसी को हक, किसी भी गद्दार को पार्टी में नहीं लिया जाएगा वापस, गुवाहाटी में बैठे सभी बागी विधायक बैठे हैं सुलगते हुए बम पर, एकनाथ शिंदे पहले नाथ थे अब दास हो गए हैं, अगर इतना ही शोक है शिंदे को तो अपने पिता के नाम पर वोट मांग कर दिखाए एकनाथ शिंदे,’ शिवसेना राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है ख़त्म, बैठक में चार प्रस्ताव किये गए पास, शिवसेना ने लिया चुनाव आयोग जाने का फैसला, बालासाहेब ठाकरे के नाम का दुरूपयोग ना करने की चुनाव आयोग से की जाएगी अपील, बागियों के खिलाफ हर फैसला ले सकते हैं उद्धव, मराठी अस्मिता और हिंदुत्व के मुद्दे पर बनी रहेगी शिवसेना, कार्यकारिणी ने उद्धव के नेतृत्व पर जताया भरोसा

Read More »
'बोखला गए हैं ठाकरे और संजय'

बोखला गए हैं ठाकरे और संजय, पाल रखे हैं गुंडे, असली शिवसेना बनाने के लिए ही बागी हुए MLA- राणा: महाराष्ट्र की सियासत में जारी सत्ता के संग्राम के बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने अमित शाह से की अपील, राणा ने शाह से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग, साथ ही राणा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए साधा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और संजय राउत पर निशाना, अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा- ‘बोखला गए हैं उद्धव ठाकरे और संजय राउत, ये गुंदागर्दी बंद की जाए, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और संजय राउत ने पाल रखे हैं गुंडे, यहां पावर का किया जा रहा है गलत इस्तेमाल, मेरी विनती है कि जितने भी शिवसेना के विधायक जो इस समय बैठे हैं गुवाहाटी उनके परिवारों को दी जाए सुरक्षा साथ ही महाराष्ट्र में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन, ये विधायक आखिर क्यों उनसे अलग हुए? ये सभी इसलिए अलग हुए हैं क्योंकि वे असली शिवसेना बनाए के लिए ही हुए बागी, मैं अमित शाह से हाथ जोड़ कर विनती करती हूं कि बाला साहेब के विचारधारा पर चलने वाले इन विधायकों के परिवारों को दी जाए सुरक्षा’

Read More »
सीएम गहलोत पहुंचे सालासर

सीएम गहलोत पहुंचे सालासर, बालाजी के किये दर्शन और की प्रदेश की खुशहाली की कामना: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सीकर दौरा, सीकर के लक्ष्मणगढ़ में पूर्व विधायक स्व. श्री सांवरमल मोर की मूर्ति का अनावरण एवं श्रद्धा शिक्षा भवन, बालिका महाविद्यालय, का लोकार्पण कर सीएम गहलोत पहुंचे चूरू, चूरू में सीएम गहलोत ने सालासर मंदिर पहुंच बालाजी के किये दर्शन, मन्दिर पुजारी परिवार ने किया सीएम गहलोत का भव्य स्वागत, बालाजी की पूजा अर्चना के साथ ही सीएम गहलोत ने की बालाजी महाराज से देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना, इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने वहां के स्थानीय लोगों एवं पुजारियों से की बात, PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व मंत्री शकुंतला रावत भी सीएम गहलोत के साथ रही मौजूद, इससे पहले सीएम गहलोत का सालासर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Read More »