Day: June 24, 2022

राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना

क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?- राहुल ने साधा केंद्र पर निशाना: केंद्र सरकार द्वारा लाईगई अग्निपथ योजना का देश भर में हो रहा है विरोध, देश के बेरोजगार युवा अब उग्र प्रदर्शन की जगह दिल्ली की तरफ कर रहे हैं पैदल मार्च, वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में विपक्ष ने भी खोल रखा है केंद्र के खिलाफ मोर्च, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी ट्वीट करते हुए साधा केंद्र पर निशाना, ट्वीट कर लिखा- ‘एक तरफ़ देश के परमवीर हैं और दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री का घमंड और तानाशाही, क्या ‘नए भारत’ में सिर्फ़ ‘मित्रों’ की सुनवाई होगी, देश के वीरों की नहीं?’, राहुल ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर का फोटो भी क्या है पोस्ट, जिसमें परमवीर चक्र विजेता और सेना के मानद कैप्टन बना सिंह ने कहा- ‘अग्निपथ योजना कर देगी सेना को बर्बाद और पहुंचाएगी पाकिस्तान और चीन को फायदा

Read More »
द्रौपदी ने मांगा बनर्जी से समर्थन

ममता ने दी राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू को बधाई तो द्रौपदी ने मांगा बनर्जी से समर्थन, बोली दीदी…: NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बधाई, आज ही द्रौपदी मुर्मू ने भरा है राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन, हालांकि मुर्मू को चुनाव में जीत के लिए NDA के अलावा भी कुछ दलों के समर्थन की है जरुरत, इसके लिए द्रौपदी मुर्मू ने खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं TMC प्रमुख ममता बनर्जी से की फोन पर बात, इस दौरान ममता बैनर्जी ने द्रौपदी मुर्मू को दी अपनी तरफ से शुभकानाएं, बातचीत के दौरान मुर्मू ने ममता से मांगा समर्थन, तो बोली ममता- ‘आपको बधाई, लेकिन आपको समर्थन देने का फैसला लेगी पार्टी, पार्टी को तय करना है कि क्या करना है क्या नहीं,’ हालांकि ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना नहीं आ रहा मुमकिन नजर, क्योंकि खुद उनकी पार्टी टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा भी हैं राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार, विपक्षी दलों ने आपसी सहमति से उन्हें बनाया है उम्मीदवार, सिन्हा 27 जून को भरेंगे अपना नामांकन

Read More »
untitled 1

NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन किया दाखिल, पीएम मोदी रहे मौजूद: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बड़ी खबर, NDA की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने संसद भवन में राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल के दफ्तर में भरा नामांकन, इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शाषित राज्यों के कई मुख्यमंत्री रहे नामांकन प्रक्रिया में मौजूद, मंगलवार 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजदूगी में बीजेपी मुख्यालय में हुई पार्टी संसदीय दल की बैठक के बाद मुर्मू के नाम का किया गया था ऐलान, वहीं UPA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को अपना नामांकन करेंगे दाखिल, 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और नतीजों की घोषणा होगी 21 जुलाई को

Read More »
शिंदे बागी विधायकों के साथ हुए मुंबई के लिए रवाना!

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अंतिम चरण की ओर, शिंदे बागी विधायकों के साथ हुए मुंबई के लिए रवाना!: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पार्टी से बागी हुए एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए हुए रवाना, सूत्रों के अनुसार अन्य बागी विधायक भी हैं एकनाथ शिंदे के साथ, मुंबई आकर डिप्टी स्पीकर से शिंदे कर सकते हैं मुलाकात, वहीं शिंदे सबसे पहले स्थानीय विधायक के साथ असम में स्थित कामाख्या मंदिर में गए हैं दर्शन करने, इससे पहले बागी विधायकों के खिलाफ संजय राउत ने दिया था बड़ा बयान, राउत ने कहा- ‘कम से कम 17-20 पार्टी विधायक हैं प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर साथ ही वे इससे चाहते हैं बचना, वहीं अन्य 10-15 बागी भी, जो विभिन्न व्यवसायों में शामिल हैं, उन्हें भी ईडी के नोटिस मिलने की है आशंका, मेरी जानकारी के अनुसार अधिकांश बागी विधायकों को मिला है ईडी नोटिस, बीजेपी ईडी के जरिए बना रही है उन पर दबाव’

Read More »
शिवसेना नेताओं के पैरों तले खिसक गई है जमीन

शिवसेना नेताओं के पैरों तले खिसक गई है जमीन, वो क्या मुझे डराएंगे, वो तो खुद डरे हुए हैं- शिंदे का बड़ा बयान: महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने अब अपनाया कड़ा रुख, शिंदे ने 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा करते हुए कहा कि अभी आगे और बढ़ेगा यह समर्थन, वहीं शिवसेना द्वारा शिंदे कैंप के कुछ विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग पर भड़कते हुए शिंदे ने कहा- ‘वे डरे हुए हैं, उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई है, वो किसको डरा रहे हैं?’ शिंदे ने कहा, ‘वो हमारे खिलाफ क्या कार्रवाई कर रहे हैं? हम उनके खिलाफ कर सकते हैं कार्रवाई, हमारे पास हैं आंकड़े, 50 से ज्यादा विधायक हैं हमारे पास और आगे बढ़ेगा यह समर्थन,’ वहीं बागी विधायकों पर दबाव की बात से इनकार करते हुए शिंदे ने कहा- ‘मैं चार दिनों से हूं यहां, अब तक लोग आगे से चलकर आ रहे हैं हमारे पास जुड़ने के लिए, क्या यह दबाव है?’ इससे पहले कई ट्वीट के जरिए शिंदे ने कहा- संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, पार्टी व्हिप विधायिका में कार्यवाही के लिए किया जाता है जारी बैठक में शामिल होने के लिए नहीं

Read More »
img 20220624 095756

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कोर्ट ने गजेंद्र सिंह शेखावत को किया नोटिस जारी, जुलाई में सुनवाई: गहलोत सरकार ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर शिकंजा कसना किया शुरू, विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में कोर्ट ने नोटिस किया जारी, वाॅयस सैंपल लेने के संबंध में अधीनस्थ न्यायालय से जारी नोटिस एसीबी ने 16 जून को दिल्ली में शेखावत को करा दिया तामिल भी, जुलाई के प्रथम सप्ताह में है सुनवाई की अगली तारीख, ब्यूरो ने करीब एक साल पहले जयपुर महानगर के अधीनस्थ न्यायालय से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का वाॅयस सैंपल लेने की अनुमति देने का किया था आग्रह, साल 2020 में राजस्थान में पायलट गुट की बगावत के समय सीएम गहलोत ने गजेंद्र सिंह शेखावत पर उनकी सरकार गिराने का लगाया था आरोप, विधानसभा में तत्कालीन सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी ने विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में 10 जून 2020 को एसीबी को दी थी शिकायत, अनुशंधान अधिकारी ने न्यायालय को बताया था कि आरोपी संजय जैन ने पूछताछ के समय एक आॅडियो में स्वयं के साथ गजेन्द्र सिंह की बातचीत व आवाज होना किया था स्वीकार

Read More »