



Day: June 24, 2022




राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित हमला है अशोभनीय, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई- पायलट: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी के दफ्तर पर हुआ हमला, वायनाड स्थित कार्यालय में खिड़की से घुसकर की गई तोड़फोड़, राहुल के दफ्तर पर हुए हमले की राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की निंदा, सचिन पायलट ने ट्वीट करते हुए लिखा- राहुल गांधी के वायनाड कार्यालय में SFI के गुंडों के द्वारा की गई तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय है, मैं इसकी करता हूं भर्त्सना, राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर किए गया यह कायरतापूर्ण कृत्य है अशोभनीय, इस मामले के दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई,’ कांग्रेस ने इस घटना के पीछे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का हाथ होने का लगाया आरोप, तो मुख्यमंत्री पी विजयन ने की हमले की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश
24 Jun 2022
Read More »

राहुल के दफ्तर में हुई तोड़फोड़, कांग्रेस ने उठाये सवाल, तो बोले सीएम- अपराधियों पर होगी सख्त करवाई: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड सांसद राहुल गांधी के दफ्तर में हुई तोड़फोड़, सांसद राहुल के वायनाड स्थित कार्यालय में खिड़की से घुसकर की गई तोड़फोड़, कांग्रेस ने इस घटना के पीछे स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का हाथ होने का लगाया आरोप, पार्टी ने कहा- ‘SFI के लोग हाथों में झंडे लिए दफ्तर की खिड़कियों पर चढ़ गए और की तोड़फोड़, ना सिर्फ राहुल गांधी के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई बल्कि कार्यालय के कर्मचारियों के साथ भी की गई मारपीट, कांग्रेस नेता और विधायक टी सिद्दीकी ने कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पी विजयन पर लगाया आरोप- ‘यह है पूर्व नियोजित हमला, क्या यही है प्रदेश की कानून व्यवस्था’, वहीं इस पूरी घटना के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पी विजयन ने की निंदा, कहा- ‘इस तरह की हिंसा नहीं की जायेगी बर्दास्त, चाहे दोषी कोई भी हो उनपर होगी सख्त कार्रवाई’
24 Jun 2022
Read More »

बागियों पर फूटा शिवसेना का गुस्सा, शिवसैनिकों ने शिंदे की तस्वीर पर फेंकी कालिख, लगे हाय हाय के नारे: महाराष्ट्र की सियासत में मचा घमासान नहीं ले रहे थमने का नाम, सड़कों पर दिखने लगा अब संग्राम, शिवसेना से बागी हुए विधायकों का अब महाराष्ट्र में होने लगा विरोध, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में उतरे शिवसैनिकों ने बागी एकनाथ शिंदे के समर्थन में लगे पोस्टरों पर फेंकी काली स्याही और अंडे, साथ ही शिंदे के खिलाफ लगाए नारे, तो वहीं बागी विधायक मंगेश कुड़ालकर के कार्यालय में शिवसैनिकों ने की जमकर तोड़फोड़, कुंडालकर है कुर्ला से शिवसेना विधायक, वहीं चांदिवली में भी शिवसैनिकों ने बागी विधायक दिलीप लांडे के बैनर को फाड़ा और लगाए नारे, सियासी संग्राम के बीच ठाकरे सरकार को बचाने के लिए मातोश्री पर चल रही है बैठक, NCP प्रमुख शरद पवार, अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल पहुंचे मातोश्री, वहीं महाराष्ट्र पुलिस चीफ़ ने महाराष्ट्र के सभी पुलिस स्टेशन को हाई अलर्ट पर रहने के दिए आदेश
24 Jun 2022
Read More »


इतना गोली मारेंगे कि कोई गिन नहीं पाएगा- भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी: देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी, केंद्र की इस योजना का सबसे ज्यादा बिहार में हो रहा है विरोध, वहीं बीजेपी नेताओं को भी इस योजना के खिलाफ बनाया जा रहा है शिकार, सूबे की उपमुख्यमंत्री रेनू देवी एवं संजय जायसवाल पर हुए हमले के बाद अब बीजेपी विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, बिस्फी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल को मिली जान से मारने की धमकी, विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के लिए पटना आ रहे ठाकुर को रात 10 बजकर 38 मिनट पर आया फोन कॉल, धमकी देने वाले शख्स ने पहले विधायक के साथ गाली गलोच की और उसके बाद उन्होंने ठाकुर को दी जान से मरने की धमकी, कहा- ‘इतना गोली मारेंगे कि कोई गिन नहीं पाएगा’, हालांकि विधायक हरिभूषण ने इस मामले को लेकर सचिवालय थाना पटना में दर्ज करा दी है प्राथमिकी, हाल ही में हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अग्निपथ के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन पर दिया था तीखा बयान
24 Jun 2022
Read More »


उद्धव ठाकरे का बागी विधायकों को आखिरी अल्टीमेटम- 24 घंटे में वापस मुंबई आओ, बात करो, वर्ना…: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर, सियासी उथल पुथल के बीच शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने असम के गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों को दिया फाइनल अल्टीमेटम, सूत्रों के अनुसार सीएम ठाकरे ने बागी विधायकों को दिया 24 घंटे का वक़्त, बोले ठाकरे- ‘बागी विधायकों के पास 24 घंटे का है वक्त अगर वह वापस आते हैं तो ठीक वरना उनसे किसी तरह की नहीं होगी कोई बात,’ कल हुई वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत में उद्धव ठाकरे ने किया साफ- ‘अगर तय समय में बागी वापस नहीं आते हैं तो इसके बाद ये लड़ाई होगी आर-पार की, हम हार मानने वाले नहीं हैं,’ उन्होंने सभी शाखा प्रमुखों को अपने-अपने इलाके में बैठक करने के दिए आदेश, इससे पहले उद्धव ठाकरे ये साफ कर चुके हैं कि अगर पार्टी नेता चाहें तो वो इस्तीफा दे सकते हैं और पार्टी का पद भी छोड़ने के लिए हैं तैयार लेकिन इसके लिए नेताओं को उनके सामने आकर करनी होगी बात
24 Jun 2022
Read More »


