



Day: June 23, 2022


जल्द वापस वर्षा लौटेंगे सीएम ठाकरे, 21 विधायक हैं संपर्क में- वापस लोटे विधायकों के साथ बोले राउत: महाराष्ट्र की सियासत में जारी उथल पुथल के बीच संजय राउत की गुजरात से वापस आये पार्टी विधायकों के साथ प्रेसवार्ता, राउत ने पत्रकार वार्ता के दौरान शिवसेना विधायकों के अपहरण की कही बात, पत्रकार वार्ता में शिवसेना के 15 विधायक हैं मौजूद, बोले राउत- हमारे विधायकों को अगवा कर ले जाया गया गुवाहाटी, हमें पता है कि कितने विधायक हैं एकनाथ शिंदे के साथ, फ्लोर टेस्ट में सच्चाई आ जायेगी सामने, बागी विधायकों में से 21 विधायक हैं हमारे संपर्क में, हमारे कुछ विधायक छूट कर आ गए हैं उनके चंगुल से, अब भी कुछ विधायक चाहते हैं मुंबई लौटना लेकिन उन्हें गुलाम बनाने की हो रही है कोशिश, कैलाश पाटिल और नितिन देशमुख सूरत से आ चुके हैं वापस, सीएम ठाकरे जल्द वापस लौटेंगे वर्षा,’ बोले नितिन देशमुख- ‘बीजेपी ने कई बार की सरकार गिराने की कोशिश, मुझे और मेरे जैसे कई विधायकों को बिना बताये ले जाया गया मुंबई से बाहर, सूरत में बहुत ज्यादा पुलिस सुरक्षा के बीच सभी को रखा गया, कैसे जैसे कर के मैं वहां से वापस आ पाया हूं’
23 Jun 2022
Read More »

विधायकों के बाद अब सांसद भी हुए ठाकरे के खिलाफ, 17 हुए बागी! उद्धव की बढ़ी मुश्किलें: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम चरम पर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना को लगा तगड़ा झटका, शिंदे के साथ गुवाहाटी में मौजूद बागी शिवसेना विधायकों के बाद अब सूत्रों के अनुसार पार्टी के 17 सांसदों ने भी अपनाया बगावती रूख, सभी सांसदों ने सीएम ठाकरे से शिंदे की बात मानने की कही बात, वहीं उद्धव ठाकरे अपने मुख्यमंत्री पद और पार्टी को बचाने की कोशिश में लगे हैं, तो वहीं शिंदे गुट में हो रहा है लगातार विधायकों का इजाफा, एकनाथ शिंदे का दावा उनके साथ हैं शिवसेना के 45 विधायक, वहीं पार्टी से बागी हुए विधायकों ने सीएम ठाकरे को पत्र लिख अपनी भावनाओं का किया जिक्र, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का दावा- ‘गुवाहाटी से कई विधायक आना चाहते हैं वापस मुंबई’, सियासी जानकारों के अनुसार सीएम ठाकरे आज शाम दे सकते हैं अपने पद से इस्तीफा
23 Jun 2022
Read More »


जो एमपी में नहीं बचा पाए अपनी सरकार वो महाराष्ट्र गए हैं बचाने सरकार- शिवराज का कमलनाथ पर तंज: महाराष्ट्र की सियासत में चल रही सियासी उथल पुथल के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर कसा तंज, मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक रैली को संबोधित करते हुए बोले शिवराज- ‘कांग्रेस पार्टी गईं रही है अपनी अंतिम सांसे, कांग्रेस पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को महाराष्ट्र भेजा है, जो मध्य प्रदेश में खुद अपनी सरकार नहीं बचा पाया, ऐसे में वो क्या ही महाराष्ट्र की सरकार बचा पाएंगे, ये अजब-गजब की कांग्रेस है, ये कांग्रेस क्या कभी आपका भला कर सकती है? हमने जितने काम उज्जैन में किए हैं, क्या कभी कांग्रेस ने किए थे?’ दरअसल महाराष्ट्र में आये सियासी संकट से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कमलनाथ को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था महाराष्ट्र, कमलनाथ ने यहां कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी की थी मुलाकात, साथ ही बागी होकर गए एकनाथ शिंदे से जुड़े सवाल पर बोले कमलनाथ- ‘ये है शिवसेना का अंदरूनी मामला, हम हर फैसले में हैं शिवसेना के साथ’
23 Jun 2022
Read More »

सुबह 11 बजे तक रामपुर में 19.73 और आजमगढ़ में 21.86 फीसदी हुआ मतदान, दांव पर अखिलेश की साख: उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान हुआ शुरू, दोनों सीटों पर मतदान के लिए वोटरों में दिखाई दे रहा है काफी उत्साह, सुबह 11 बजे तक रामपुर में जहां रामपुर में 19.73 फीसदी और आजमगढ़ में 21.86 फीसदी हुआ मतदान, शाम 6 बजे तक वोटिंग रहेगी जारी, दोनों सीटों पर सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा लगी हुई है दांव पर लेकिन अखिलेश यादव की साख भी इस उपचुनाव में लगी है दांव पर, दोनों ही सीटें उपचुनाव से पहले थी सपा के पास, आजमगढ़ से जहां अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी दोनों सीटें, हालांकि दोनों सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने नहीं की कोई रैली, फिलहाल सभी की नजरे टिकी हैं चुनावी नतीजों पर
23 Jun 2022
Read More »

हमारे संपर्क में हैं 20 बागी विधायक, मुंबई आ जाने दो, सब पता चल जाएगा- संजय राउत का बड़ा बयान: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, एकनाथ शिंदे के बड़े दावे के बाद शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत का बड़ा बयान, पत्रकारों से बात करते हुए बोले राउत- ‘आज भी हमारी पार्टी है मजबूत और हजारों कार्यकर्त्ता हमारे साथ हैं जुड़े, कुछ विधायक हमारा साथ छोड़कर जा रहे हैं, किस दबाव में किस प्रेसर में वो हमें छोड़कर चले गए उसका खुलासा जल्द होगा, मुझे सिर्फ अपनी पार्टी शिवसेना के बारे में करनी है बात, बागी नेताओं से हमें कोई नहीं लेना देना, हमारे संपर्क में हैं 20 बागी विधायक, मुंबई आ जाने दो, सब पता चल जाएगा, जो इंसान दबाव में ये कहे कि वह बालासाहेब ठाकरे का सैनिक है तो ये गलत है, जो कर रहे हैं गठबंधन की बात वो खुद पहले कह रहे थे बीजेपी से मत करो गठबंधन करने की बात, मेरे चेहरे पर नहीं है कोई शिकन, हम मरते दम तक रहेंगे ठाकरे परिवार के साथ, ED के दबाव में हो रहा है पूरा काम’
23 Jun 2022
Read More »

गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायक शिंदे का बड़ा दावा, 42 शिवसेना विधायक है मेरे साथ होटल में मौजूद: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच निकल कर आ रही है बड़ी खबर, गुरूवार सुबह कुछ और शिवसेना विधायक पहुंचे गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू, सूत्रों के अनुसार शिवसेना से बागी हुए एकनाथ शिंदे ने किया दावा, अपने साथ पार्टी के 42 विधायकों का समर्थन होने का किया दावा, सभी बागी विधायकों के होटल में रुके होने की भी आ रही है खबर, जिसे होटल में बागी विधायक रुके हैं उस होटल को पुलिस ने किया छावनी में तब्दील, वहीं कुछ देर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने समर्थित विधायकों के साथ करेंगे बैठक, बैठक में आगे की रणनीति पर किया जाएगा विचार, वहीं NCP प्रमुख शरद पवार भी अपने पार्टी विधायकों के साथ कर सकते हैं बैठक, फिलहाल बीजेपी इस पुरे सियासी ड्रामे पर गड़ाए बैठी है अपनी नजर
23 Jun 2022
Read More »

राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कहा- नहीं होना चाहिए रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति: विपक्षी दलों के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- मैं उन सभी राजनीतिक दलों का आभारी हूं जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में दिया मुझे अवसर, मैं खुश हूं कि इन दलों ने मुझमें जताया है विश्वास, मैं यह कहना चाहता हूं कि यह चुनाव नहीं है कोई मेरी व्यक्तिगत लड़ाई, देश के सामने खड़े मुद्दों के आधार पर निर्वाचक मंडलों को करना है फैसला, केंद्र सरकार उस रास्ते पर चल रही है जो देश के लिए नहीं है अच्छा, राष्ट्रपति चुनाव बहुत संवेदनशील होता है और मैं नहीं आऊंगा सरकार के दबाव में,’ सिन्हा ने आगे जानकारी देते हुए बताया वो 27 जून को नामांकन करेंगे दाखिल और अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे झारखंड और बिहार से, सिन्हा ने कहा- मैं द्रौपदी मुर्मू को बधाई देता हूं, लेकिन यह चुनाव ‘मैं बनाम वह’ नहीं है, यह वैचारिक मुकाबला है, देश में नहीं होना चाहिए रबर-स्टाम्प राष्ट्रपति
23 Jun 2022
Read More »



