Day: June 23, 2022

img 20220623 201449

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने सोनिया गांधी से कहा- जुलाई के आखिरी में किसी भी समय पेश होकर दर्ज कराएं बयान: नेशनल हेराल्ड मामले में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा, ईडी ने सोनिया गांधी से जुलाई महीने के आखिरी में किसी भी समय पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा, इससे पहले सोनिया गांधी को आज यानी 23 जून को ED दफ़्तर में होना था पेश, लेकिन सोनिया गांधी ने अपनी खराब सेहत की वजह से ईडी से किया था आग्रह, कि उनकी पेशी की तारीख कुछ सप्ताह के लिए बढ़ा दी जाए आगे, ईडी ने सोनिया के इस आग्रह को कर लिया था स्वीकार, सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी ने सोनिया गांधी से प्रस्तावित पूछताछ को चार सप्ताह के लिए कर दिया है स्थगित, इसीलिए अब जुलाई महीने के आखिर में किसी समय पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है सोनिया गांधी से, बता दें, कोविड-19 से जुड़़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते हाल ही में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था सोनिया गांधी को

Read More »
'गुलामी के बजाय स्वाभिमान से करें फैसला'

आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से करें फैसला, घर के दरवाजे खुले हैं, जय महाराष्ट्र- संजय राउत: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच संजय राउत का बागी विधायकों के नाम संदेश, ट्वीट कर गुलामी की बजाय स्वाभिमान के साथ फैसला करने की कही बात, राउत ने ट्वीट कर लिखा- ‘चर्चा से बाहर निकलने का रास्ता है, चर्चा हो सकती है, घर के दरवाजे खुले हैं, जंगल क्यों भटकता है? आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें, जय महाराष्ट्र,’ इससे पहले भी संजय राउत सूरत से वापस मुंबई लोटे बागी विधायकों के साथ पत्रकार वार्ता में शिंदे गुट के विधायकों से वापस आने की कर चुके हैं अपील, बोले राउत- ‘अगर बागी विधायक चाहते हैं कि हम हो जाएं MVA से अलग तो हम हैं तैयार, लेकिन उससे पहले आपको मुंबई आकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से करनी होगी बात,’ फिलहाल बागी विधायकों को मनाने के लिए शिवसेना नेता रविन्द फाटक और संजय राठौड़ पहुंच चुके हैं गुवाहाटी

Read More »
'ग़ज़ब का मास्टरस्टोक...!'

वाह..! क्या कलाकारी है चाय वाले की, सेना का ध्यान शिवसेना पर डाल दिया- तेजप्रताप का PM मोदी पर तंज: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट नहीं ले रहा थमने का नाम, महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम और केंद्र द्वारा लाइ गई अग्निपथ योजना का जिक्र करते हुए लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तंज, महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम के जरिये अग्निपथ योजना के लिए हो रहे विरोध से सभी का ध्यान भटकाने का लगाया आरोप, तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘वाह..! क्या कलाकारी है चाय वाले की, सेना का ध्यान शिवसेना पर डाल दिया, ग़ज़ब का मास्टरस्टोक…है!’ फिलहाल पुरे देश में अग्निपथ योजना की जगह महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संग्राम की ही हो रही है बात एवं तमाम मीडिया भी इसी मुद्दे को दे रहा है तवज्जों, ऐसे में तेजप्रताप यादव ने इशारों इशारों में इस संग्राम को बताया बीजेपी की चाल, ताकि सभी का ध्यान रहे महाराष्ट्र पर केंद्रित

Read More »
'बीजेपी कर रही है महाराष्ट्र में खेला'

राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए बीजेपी कर रही है महाराष्ट्र में खेला, तीनों दल करेंगे MVA को मजबूत- खड़गे: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया बड़ा बयान, महाराष्ट्र चल रहे सियासी संग्राम को खड़गे ने बताया बीजेपी की चाल, बोले खड़गे- ‘महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाने के लिए एक स्थिर सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा और केंद्र पूरी तरह से हैं जिम्मेदार, वे राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी कर रहे हैं ऐसा क्योंकि चुनाव के वक़्त नंबर गेम में ना हो किसी तरह की कोई कमी, मैं कहना चाहता हूं कि हम सभी कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना महा विकास अघाड़ी को करेंगे मजबूत, सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर ही चल रहा है पूरा खेल, एक दिन में नहीं हो सकता इस तरह का खेल, शिवसेना विधायकों को पहले सूरत और फिर गुवाहाटी ले जाना है सिर्फ बीजेपी की चाल’, वहीं सूत्रों के अनुसार बागी विधायकों में से कुछ विधायकों के वापस मुंबई लौटने के लगाए जा रहे हैं कयास

Read More »
शिंदे गुट की बड़ी शर्त

उद्धव की बातों पर नहीं कर सकते भरोसा, पहले दें इस्तीफा, आएं MVA से बाहर- शिंदे गुट की बड़ी शर्त: महाराष्ट्र की सियासत में उथल पुथल जारी, शिवसेना नेता संजय राउत के महाविकास अघाड़ी गठबंधन छोड़ने के बयान पर पार्टी से बागी हुए विधायकों की आने लगी प्रतिक्रिया, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में असम के गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना से बागी विधायकों ने कहा- ‘यूं ही नहीं कर सकते हम उद्धव ठाकरे की बातों पर भरोसा, उद्धव ठाकरे पहले मुख्यमंत्री पद से दें इस्तीफा और आएं MVA गठबंधन से बाहर, तभी होगी हमारी वापसी,’ MVA गठबंधन तोड़ने को लेकर बोले संजय राउत- ‘बागी विधायक चाहते हैं तो हम हो सकते हैं MVA गठबंधन से बाहर, लेकिन उसके लिए सभी बागी विधायकों को आना होगा मुंबई और सीएम ठाकरे से करनी होगी बात’, फिलहाल शिवसेना, NCP और कांग्रेस के दिग्गज कर रहे हैं अपने अपने विधायकों के साथ बैठक

Read More »
महाराष्ट्र का सियासी संग्राम

वो गठबंधन तोड़ना चाहते हैं तो ये उनका फैसला- बोले पटोले तो पवार ने दी नसीहत- सख्त फैसले ले ठाकरे: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर, शिवसेना नेता संजय राउत MVA से अलग होने के बयान के सामने आने के बाद बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले- ‘महाराष्ट्र में हो रहा है सत्ता का दुरूपयोग, ईडी के डर से प्रदेश में बना है ऐसा माहौल, शिवसेना गठबंधन छोड़ना चाहती है तो ये है उसका फैसला, जो भी निर्णय लिया जाएगा उस पर हम करेंगे विचार,’ तो वहीं NCP प्रमुख संजय राउत ने शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी नसीहत- ‘सीएम ठाकरे लें सख्त फैसले, उनके हर कदम पर NCP खड़ी है उनके साथ, बिना हिचके वे सुनाये अपना फैसला,’ शिवसेना नेता राउत के बयान के बाद कांग्रेस ने बुलाई पार्टी विधायकों की बैठक, शिवसेना के गठबंधन छोड़ने के एलान पर पार्टी बनाएगी नई रणनीति, संजय राउत ने कहा था कि- ‘अगर बागी विधायक चाहते हैं तो हम MVA से अलग होने को हैं तैयार, पहले मुंबई आकर बात करें बागी विधायक’

Read More »