Day: June 15, 2022

a89bf536 c55d 44df b4a8 2966d8171450

नेशनल हेराल्ड केस में ED आज फिर करेगी राहुल गांधी से पूछताछ, कल पूरे दिन में करीब 12 घण्टे हुई थी बात: ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में लगातार तीसरे दिन आज फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ED करेगी पूछताछ, इससे पहले मंगलवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अफसरों ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की राहुल गांधी से, मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पर ईडी के सामने पेश हुए थे राहुल गांधी, पहले दौर में करीब चार घंटे की पूछताछ के बाद वे बाहर निकले और दूसरे दौर की पूछताछ के लिए फिर एक बार शाम करीब साढ़े 4 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, इसके बाद देर रात 11:43 बजे वह ईडी दफ्तर से बाहर निकले राहुल, अब ईडी ने आज बुधवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है राहुल गांधी को, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने राहुल से हो रही पूछताछ को राजनीतिक साजिश बताते हुए दर्ज करवाया अपना विरोध, कांग्रेस महासचिव व बहन प्रियंका गांधी सोमवार की तरह ही मंगलवार को ईडी दफ्तर तक छोड़ने गई राहुल गांधी को, जबकि कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं को विरोध जताते वक्त में ले लिया गया हिरासत में

Read More »
img 20220615 091305

4 साल की नौकरी के बाद अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों की नौकरी में मिलेगी प्राथमिकता- शाह का ऐलान: देश की तीनों सेनाओं में भर्ती किए जाने वाले अग्निवीरों को 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में मिल सकेगी नियुक्ति, गृहमंत्री अमित शाह ने किया यह ऐलान, कहा- अग्निवीरों को सेना से सेवामुक्ति के बाद रोजगार के मिलेंगे नए अवसर, उन्हें अर्धसैनिक बलों एवं असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में दी जाएगी प्राथमिकता, अमित शाह ने कहा- सेना की नई शॉर्ट टर्म रिक्रूटमेंट पॉलिसी के तहत भर्ती हुए अग्निवीरों को सेवा समाप्ति के बाद अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स की नौकरी में की दी जाएगी प्राथमिकता, अग्निपथ योजना है एक विजनरी स्कीम और पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्वागत योग्य फैसला है ये स्कीम, इससे देश के युवाओं को मिलेगा उज्ज्वल भविष्य, इसी संदर्भ में हमारी होम मिनिस्ट्री ने फैसला लिया है कि अग्निवीरोों को अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में दी जाए प्राथमिकता

Read More »
राहुल गांधी से ED ने की 12 घंटे तक पूछताछ

नेशनल हेराल्ड केस में दूसरे दिन राहुल गांधी से ED ने करीब 12 घंटे तक की पूछताछ, कल फिर होंगे पेश: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारीयों की दूसरे दिन की पूछताछ हुई ख़त्म, मंगलवार को लंच के बाद करीब 8 घंटे से ज्यादा हुई राहुल गांधी से पूछताछ, सूत्रों के अनुसार वाजिब जवाब ना मिलने के कारण राहुल गांधी को कल पुनः पूछताछ के लिए बुलाया गया है ED ऑफिस, वहीं कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता पहले देर शाम तक रहे AICC दफ्तर बाद में पहुंचे 10 जनपथ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कल की रणनीति पर हो रही है चर्चा, राहुल गांधी भी ED दफ्तर से सीधे पहुंच सकते हैं 10 जनपथ, मंगलवार को राहुल गांधी से पुरे दिन भर में करीब 12 घंटे तक हुई पूछताछ, बीच में एक घण्टे के लंच ब्रेक में बाहर आए थे राहुल, अब लगातार तीसरे दिन बुधवार को फिर पूछताछ के लिए ED दफ्तर पहुंचेंगे राहुल गांधी

Read More »