



Day: June 15, 2022


केंद्र सरकार के बाद अब गहलोत सरकार ने भी अगले साल तक डेढ़ लाख नौकरियां देने का तैयार किया प्लान: केंद्र सरकार के अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियों के एलान के बाद गहलोत सरकार ने भी तैयार किया प्लान, अगले साल तक डेढ़ लाख बेरोजगारों को नौकरियां देने का तैयार किया प्लान, मुख्यमंत्री गहलोत ने सभी विभागों को ऐसे पद भरने के लिए कहा है जो ल खाली पड़े हैं लम्बे समय, इनके अलावा कई विभागों में नई पोस्ट भी की जाएंगी क्रिएट, RPSC और कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 82 हजार भर्तियों के लिए कैलेंडर भी कर दिया गया है जारी, जिसके तहत सबसे ज्यादा 46500 पदों पर नौकरियां दी जाएंगी शिक्षा विभाग में, तो वहीं बेसिक एवं सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के होंगे 9862 पद, सरकार ने की थी हर साल 75 हजार बेरोजगारों को नौकरी देने की घोषणा, CM गहलोत खुद भर्तियों की प्रोसेस की करेंगे मॉनिटरिंग, हाल ही में मोदी सरकार ने भी की है अगले डेढ़ साल में दस लाख नौकरियां देने की घोषणा, राजस्थान में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव तो 2024 में होंगे लोकसभा के चुनाव, दोनों ही सरकारें बेरोजगारी को नहीं बनने देना चाहती है चुनावी मुद्दा
15 Jun 2022
Read More »


राहुल गांधी से ED की तीसरे दिन की पूछताछ ख़त्म, अब शुक्रवार को होंगे ED के सामने पेश: देश की सियासत से जुड़ी खबर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED की तीसरे दिन की पूछताछ हुई ख़त्म, तीसरे दिन करीब 8.30 घंटे तक हुई राहुल गांधी से पूछताछ, अब राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को बुलाया है पूछताछ के लिए, फिलहाल राहुल गांधी ED दफ्तर से सीधे अपने आवास पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेंगे फीडबैक, राहुल से तीसरे दिन की पूछताछ के दौरान आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की सड़कों पर किया उग्र प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के बाहर तैयार जलाकर किया विरोध, वहीं दिल्ली पुलिस से भी कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं की हुई झड़प, दिल्ली पुलिस ने AICC दफ्तर के चारों और पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर उसे छावनी में कर दिया तब्दील, साथ ही कुछ समय के लिए AICC में किसी भी नेता के आने जाने पर लगा दी रोक
15 Jun 2022
Read More »

शुक्रवार को चलेंगे पत्थर तो शनिवार को चलेगा बुलडोजर- साक्षी महाराज के इस बयान पर अखिलेश बोले…: कानपुर हिंसा को लेकर बीजेपी सासंद साक्षी महाराज ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘अगर यूपी में शुक्रवार को पत्थर चलेंगे तो, शनिवार को चलेगा बुलडोजर, कुछ लोग विष घोलकर फैलाना चाहते हैं अस्थिरता, लेकिन उत्तर प्रदेश में बाबा योगी आदित्यनाथ हैं, अगर शुक्रवार को पत्थर चलेगा तो शनिवार को बुलडोजर जरूर चलेगा,’ वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- संविधान और कानून ही रोकेगा भारतीय जनता पार्टी के बुलडोजर को, जिस घर पर बुलडोजर चलाया है, उस घर से लिए जाते थे नगर निगम के टैक्स, तो सरकार क्यों ले रही थी टैक्स, कागजों में यह भी है कि जिन पर आरोप हैं उनके नाम पर घर ही नहीं था, उनकी पत्नी के नाम पर था घर, अब सवाल यह है कि क्या सरकार स्वीकार करेगी अपनी गलती, जिन अथॉरिटी ने उस पर बुलडोजर चलाया है, वो बनवाकर देंगे घर?’ बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर कई शहरों में हुआ था हिंसात्मक प्रदर्शन
15 Jun 2022
Read More »



ED द्वारा राहुल से पूछे गए सवालों की डिटेल कैसे आई बाहर? कांग्रेस ने गृह, वित्त व कानून मंत्री को भेजा नोटिस: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ की डिटेल मीडिया में आने पर कांग्रेस ने जताई गहरी आपत्ति, पार्टी ने गृह मंत्री, वित्त मंत्री और कानून मंत्री को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने ED की पूछताछ की जानकारी सामने आने पर सवाल उठाते हुए नोटिस जारी कर मांगा जवाब, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में न्यूज चैनलों पर चलने वाली तीन रिपोर्ट्स का दिया गया है हवाला, इन चैनलों ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से दावे किए कि पूछताछ के दौरान राहुल गांधी बच रहे हैं जवाब देने से, नोटिस में कहा गया है कि सरकार को इस तरह से चीजों को जानबूझकर नहीं करना चाहिए लीक, कांग्रेस की ओर से भेजे नोटिस में आरोप लगाया गया है कि गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजनीतिक बदले के लिए कर रहे हैं ईडी का इस्तेमाल, सुप्रीम कोर्ट की ओर से भी निर्देश है कि ऐसे मामलों में कोई जानकारी लीक होना है कानून का उल्लंघन
15 Jun 2022
Read More »

अटल-आडवाणी ने कहा था- नरेंद्र मोदी के साथ नहीं जाएगा कोई, सबसे पहले आडवाणी को निपटाया- लांबा: राहुल गांधी को ED के समन के विरोध में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर टीवी चैनल न्यूज-18 इंडिया में एक डिबेट में कांग्रेस नेता अलका लांबा से जब एंकर अमीश देवगन ने पूछा सवाल, तो लांबा ने कहा- हम कानून का करते हैं पालन, इसलिए राहुल गांधी बेकसूर होकर भी एजेंसी के हुए हैं सामने पेश, जबकि सत्ता पक्ष राजनीतिक बदले की भावना से उनको कर रही है परेशान, इसको लेकर ही हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर कर रहे हैं विरोध,’ इस पर देवगन ने कहा कि 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ईडी ने की थी देर रात पूछताछ, लेकिन उन्होंने तो नहीं किया था कोई विरोध, इस पर अलका लांबा ने हंसते हुए कहा- यह सबको मालूम है कि उस वक्त बीजेपी में चलती थी अटल और आडवाणी की, उन्होंने तब कहा था कि इस आदमी के साथ नहीं जाएगा कोई, इसीलिए नरेंद्र मोदी ने पीएम बनते ही सबसे पहले आडवाणी को ही निपटा दिया और डाल दिया उनको मार्गदर्शक मंडल में,’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED की लगातार तीसरे दिन भी जारी है पूछताछ
15 Jun 2022
Read More »



