Day: June 15, 2022

img 20220615 wa0209

केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में कल RLP जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन- बेनीवाल का एलान: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अग्निपथ योजना के विरोध में गुरुवार को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने का किया एलान, आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कहा- जिस जज्बे के साथ नौजवान सेना में भर्ती होता था, उसका ही केंद्र के मोदी सरकार ने बना दिया मजाक, आप नौजवान को अग्नीपथ योजना के तहत सेना में लेंगे, 6 महीने की हथियार चलाने की ट्रेनिंग देंगे और 4 साल बाद निकाल दोगे, तो फिर बाहर आकर बढ़ेंगी गैंगवार की घटनाएं, बेनीवाल ने कहा- 16 जून 2022 गुरुवार को सुबह 11:00 बजे राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सेना भर्ती रैलियों के आयोजन में युवाओं को दो वर्ष की आयु में छूट देने की मांग को लेकर व सेना में संविदा भर्ती के निर्णय के विरोध में केंद्र सरकार के नाम दिया जायेगा ज्ञापन, यदि सरकार ने इस निर्णय पर पुनर्विचार करके नहीं लिया वापस, तो देश का नौजवान सड़कों पर उतरेगा और केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ करेगा विरोध, जरूरत पड़ी तो आरएलपी देश की संसद का घेराव करने से भी नहीं हटेगी पीछे

Read More »
ममता की बैठक में पहुंचे कांग्रेसी नेता

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता की बैठक में पहुंचे कांग्रेसी नेता तो AAP, BJD, TRS ने किया इंकार: राष्ट्रपति चुनाव में अब बचा है महज एक महीना, इससे पहले विपक्ष एकजुट होकर देना चाहता है अपनी मजबूती का संदेश, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज दिल्ली में हो रही है विपक्ष की संयुक्त बैठक, विपक्ष की इस बैठक में कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, जेडीएस सहित कई अन्य दल हैं बैठक में मौजूद, कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला बैठक में हुए हैं शामिल, तो अखिलेश यादव, फारुख अब्दुल्लाह, मनोज झा, प्रियंका चतुर्वेदी अपने अपने दल का कर रहे हैं प्रतिनिधित्व, इस बैठक में आगामी राष्ट्रपति चुनाव और देश में बढ़ती महंगाई सही अन्य मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा, वहीं इस बैठक में कांग्रेस की मौजूदगी के चलते AAP, टीआरएस और BJD ने बैठक में शामिल होने से किया इंकार

Read More »
img 20220615 wa0183

राहुल गांधी के समर्थन में ED के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में: नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी के साथ लगातार तीसरे दिन पूछताछ जारी, फिलहाल लंच के लिए राहुल आ चुके हैं ED दफ्तर से बाहर, वहीं दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने का सिलसिला भी है जारी, इसी कड़ी में आज प्रदर्शन कर रहे राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं टोंक विधायक सचिन पायलट को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में, पायलट समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी, मुकेश भाकर सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस ले गई नरेला थाने, इस दौरान पायलट समर्थकों की दिल्ली पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक भी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस वक़्त दिल्ली में है मौजूद, फिलहाल कांग्रेस के सभी दिग्गज AICC मुख्यालय पर है मौजूद, वहीं लंच के बाद राहुल गांधी से ED फिर करेगा पूछताछ

Read More »
राहुल गांधी निकले ED दफ्तर से बाहर

तीसरे दिन 3.30 घंटे की पूछताछ के बाद ED दफ्तर से बाहर निकले राहुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलकात: देश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से बाहर निकले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, लगातार तीसरे दिन भी हुई पूछताछ, बुधवार को 3.30 घंटे की पूछताछ के बाद राहुल गांधी लंच के लिए निकले ED दफ्तर से बाहर, ED दफ्तर से राहुल गांधी सीधे पहुंचे अपने आवास, जहां राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कर सकते हैं मुलाकात, लंच के बाद राहुल गांधी फिर होंगे ED के सामने पेश, राहुल के समर्थन में तीसरे दिन कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर जलाये टायर, तो वहीं कांग्रेस मुख्यालय में धरना दे रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जबरन बाहर निकाल किया गिरफ्तार, इस दौरान हुई हलकी फुलकी झड़प

Read More »
download (2)

जैसे कुत्ते की मौत होती है वैसे ही होगी PM मोदी की मौत- कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, दर्ज हुई FIR: नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ जारी, बुधवार को महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, ED के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोले कांग्रेस नेता शेख हुसैन- ‘नरेंद्र मोदी तेरा वही हाल होगा, जैसे कुत्ते की मौत होती है, ऐसे नरेंद्र मोदी की मौत होगी, हो सकता है मुझे इस बयान के 1000 नोटिस मिल जाए, लेकिन इसकी हमें नहीं है परवाह, हम लड़ते आए हैं, आगे भी लड़ेंगे,’ शैख़ हुसैन के बिगड़े बोल को लेकर नागपुर में उनके खिलाफ हो गई है FIR दर्ज, बता दें तीसरे दिन की पूछताछ के दौरान कांग्रेस के कुछ कार्यकर्त्ता हो गए थे उग्र, इस दौरान उन्होंने दिल्ली में ED के दफ्तर के बाहर टायर जला दिए जिसके बाद पुलिस ने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ले लिया हिरासत में

Read More »
1182044 saini mali reservation

माली समाज के आंदोलन को लेकर मंत्री-प्रतिनिधिमंडल आमने सामने, अपनी जगह पर मुलाकात की हठ: भरतपुर में लगातार चौथे दिन सैनी समाज का आरक्षण आंदोलन जारी, माली समाज ने जयपुर आगरा हाइवे को कर रखा है जाम जिससे आने जाने वाले लोगों को हो रही है बहुत तकलीफ, राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह जहां समाज से भरतपुर में बात करने के लिए अड़े हुए हैं तो वहीं अब सैनी समाज भी आंदोलन स्थल पर ही मंत्री विश्वेंद्र सिंह से बात करने के लिए अड़ा, मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा- ‘सरकार की तरफ से सैनी समाज का ही एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता करने के लिए भेजा गया था आंदोलन स्थल लेकिन उसे बेइज्जत करके भगा दिया, वहीं संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने कहा- ‘उनका प्रतिनिधि मंडल मंगलवार शाम को संभागीय आयुक्त कार्यालय में गया था, जहां उसने करीब 4 घंटे तक किया इंतजार लेकिन नहीं आये मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, ऐसे में अब समाज आंदोलन सथल पर हुई करेगा मंत्री विश्वेन्द्र सिंह से मुलाकात’

Read More »
मैडम राजे पहुंची कोटा

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने कोटा पहुंची मैडम राजे, एंट्री नहीं मिलने से नाराज हुए कार्यकर्ता: राजस्थान में अगले साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रीय, भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे हैं कोटा, बुधवार दोपहर सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठक में शामिल होने के लिए पहुंची कोटा, कोटा-बूंदी रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में चल रही बैठक में उस समय अजीबोगरीब स्थिति हो गई पैदा जब मैडम राजे के मीडिया एडवाइजर और पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड को अंदर जाने की नहीं दी गई इजाजत, रिसोर्ट में एंट्री को लेकर भाजपा नेता कार्यकर्ता आपस में भिड़े, अभद्र भाषा का हुआ इस्तेमाल, वहीं पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत को भी नहीं मिली बैठक में जाने की इजाजत तो झलका उनका दर्द, राजावत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को दो टूक शब्दों में कहा- ‘कार्यसमिति की बैठक में नहीं हैं हम एंटाइटल, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को हमें देना चाहिए था सम्मान जो उन्होंने नहीं दिया और हमें कार्यकारिणी में नहीं रखा’

Read More »
राहुल की तीसरे दिन की पेशी के दौरान मचा बवा

राहुल की तीसरे दिन की पेशी के दौरान मचा बवाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED दफ्तर के बाहर की आगजनी: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय की राहुल गांधी से तीसरे दिन की पूछताछ जारी, पूछ्ताछ से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बीजेपी और दिल्ली पुलिस के खिलाफ फूटा गुस्सा, कई कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे हैं जोरदार प्रदर्शन, इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने ED के दफ्तर के बाहर टायरों में लगाई आग, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्तिकर्ताओं के बीच हुई तीखी नोकझोक, इस दौरान कांग्रेस ने लगाया दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप, कार्यकर्ताओं ने लगाया कांग्रेस ऑफिस के अंदर मारपीट करने का आरोप, नेताओं का कहना है कि पुलिस की बर्बरता को देख रहा है पूरा देश, वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- ‘पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर के अंदर घुसकर किया अत्याचार,’ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रदर्शन में दिखे, दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को ले लिया है हिरासत में

Read More »
img 20220615 wa0106

शोभारानी को बीजेपी ने किया निष्काषित, क्रॉस वोटिंग के साथ पार्टी नेताओं पर भी लगाए थे गंभीर आरोप: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह को बीजेपी ने किया पार्टी ने निष्कासित, इससे पहले पार्टी ने शोभारानी को सस्पेंड करते हुए भेजा था कारण बताओ नोटिस, जिसमें पूछा था कि शोभारानी कुशवाह बताएं कि उन्हें क्यों ना पार्टी से कर दिया जाए निष्कासित, वहीं पार्टी के इस एक्शन के बाद शोभारानी के बगावती तेवर भी आ गए थे सामने, शोभारानी ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ने के भी दे दिए थे संकेत, शोभारानी ने भाजपा के बड़े नेताओं पर वादाखिलाफी के भी लगाए थे आरोप, शोभारानी ने कहा था- उन्हें साजिश के तहत राजनीति से किया जा रहा है बाहर, मैं धौलपुर से जीत चुकी हूं तीन बार चुनाव, इसीलिए मुझे 2023 के चुनावों से करना चाहते हैं बाहर, अगर में चौथी बार चुनाव जीत जाऊंगी तो मेरा कद राजनीति में चला जाएगा ऊपर, इसलिए ये लोग चाहते हैं कि कोई ऐसा कुशवाह गुलाम मिल जाए जो इनकी हां में हां मिलाता रहे, और ये लोग कुशवाह समाज के वोटों को लूटते रहें

Read More »